छ: दिसंबर 1992 शौर्य दिवस या काला दिन? 'बाबरी मस्जिद' उत्तर प्रदेश के फ़ैज़ाबाद ज़िले के अयोध्या शहर में रामकोट पहाड़ी पर एक मस्जिद थी। रैली के आयोजकों द्वारा मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचाने देने की भारत के सर्वोच्च न्यायालय से वचनबद्धता के बावजूद, 6 दिसंबर 1992 में लगभग 1,50,000 लोगों की एक प्रायोजित एवं पूर्वनियोजित हिंसक रैली ने इसे विध्वस्त कर दिया। लीजिये 26 बरस बाद आज फिर छह दिसंबर आगया। किसी के लिए शौर्य दिवस तो किसी के लिए काला दिवस बन कर। धरना प्रदर्शन होंगे, ज्ञापन दिये जायेंगे, गोष्ठियां होंगी, काली पट्टियां बांधी जायेंगी, मिठाईयां बंटेगी, जश्न मनाया जायेगा, दोषारोपण होगा। लेकिन सब होगा सांकेतिक, अपनी – 2 सियासी दुकानें चमकाने और चलाने के लिए। समस्या के समाधान के लिए कोई गंभीर नहीं। इस लिए सबसे पहले यही प्रश्न झकझोर देता है कि क्या अयोध्या सिर्फ हिन्दु भाईयों के लिये ही आस्था का केन्द्र है? मुसलमानों के लिये “हज़रत शीश पैग़म्बर की समाधि/मज़ार ” के कारण आस्था केन्द्र नहीं? अयोध्या, छ: दिसंबर १९९२ के बाद - अयोध्या एक शहर के मसले में बदल जाने की कहानी तो नहीं है? अयोध्या एक तहज़ीब के मर जाने की कहानी तो नहीं है? सोचिये, गंभीरता से सोचिये।“ यह भी सोचिऐ कि देश संविधानुसार चलेगा या सिर्फ आस्थाओं पर चलेगा? हिन्दुस्तानियों का यक़ीन है कि अयोध्या में राम जन्मे, वहीं खेले कूदे बड़े हुए। बनवास भेजे गए। लौट कर आए तो वहां राज भी किया। उनकी ज़िंदगी के हर पल को याद करने के लिए एक मंदिर बनाया गया। जहां खेले, वहां गुलेला मंदिर है। जहां पढ़ाई की वहां वशिष्ठ मंदिर हैं। जहां बैठकर राज किया वहां मंदिर है। जहां खाना खाया वहां सीता रसोई है। जहां भरत रहे वहां मंदिर है। हनुमान मंदिर है। कोप भवन है। सुमित्रा मंदिर है। दशरथ भवन है। ऐसे बीसीयों मंदिर हैं और इन सबकी उम्र 400-500 साल है। यानी ये मंदिर तब बने जब हिंदुस्तान पर मुगल या मुसलमानों का राज रहा। अजीब है न? कैसे बनने दिए होंगे मुसलमानों ने ये मंदिर? उन्हें तो मंदिर तोड़ने के लिए याद किया जाता है। उनके रहते एक पूरा शहर मंदिरों में तब्दील होता रहा और उन्होंने कुछ नहीं किया? कैसे अताताई थे वे, जो मंदिरों के लिए ज़मीन दे रहे थे? शायद वे लोग झूठे होंगे जो बताते हैं कि जहां गुलेला मंदिर बनना था उसके लिए ज़मीन मुसलमान शासकों ने ही दी? दिगंबर अखाड़े में रखा वह दस्तावेज़ भी गलत ही होगा जिसमें लिखा है कि मुसलमान राजाओं ने मंदिरों के बनाने के लिए 500 बीघा जमीन दी? निर्मोही अखाड़े के लिए नवाब सिराजुदौला के ज़मीन देने की बात भी सच नहीं ही होगी? सच तो बस बाबर है और उसकी बनवाई बाबरी मस्जिद? वर्तमान हकीकत यही है कि अयोध्या में सच और झूठ अपने मायने खो चुके हैं। मुसलमान पांच पीढ़ी से वहां फूलों की खेती कर रहे हैं। उनके फूल सब मंदिरों पर उनमें बसे देवताओं पर, राम पर चढ़ते रहे। मुसलमान वहां खड़ाऊं बनाने के पेशे में जाने कब से हैं। ऋषि मुनि, संन्यासी, राम भक्त सब मुसलमानों की बनाई खड़ाऊं पहनते रहे। सुंदर भवन मंदिर का सारा प्रबंध चार दशक तक एक मुसलमान के हाथों में रहा। 1949 में इसकी कमान संभालने वाले मुन्नू मियां 23 दिसंबर 1992 तक इसके मैनेजर रहे। जब कभी लोग कम होते और आरती के वक्त मुन्नू मियां खुद खड़ताल बजाने खड़े हो जाते तब क्या वह सोचते होंगे कि अयोध्या का सच क्या है और झूठ क्या? अग्रवालों के बनवाए एक मंदिर की हर ईंट पर 786 लिखा है। उसके लिए सारी ईंटें राजा हुसैन अली खां ने दीं, किसे सच मानें? क्या मंदिर बनवाने वाले वे अग्रवाल सनकी थे या दीवाना था वह हुसैन अली खां जो मंदिर के लिए ईंटें दे रहा था? इस मंदिर में दुआ के लिए उठने वाले हाथ हिंदू या मुसलमान किसके हों, पहचाना ही नहीं जाता। सब आते हैं। एक नंबर 786 ने इस मंदिर को सबका बना दिया।“ पिछले छब्बीस वर्षों से तथाकथित रामज़ादों की करतूत के कारण ही मर्यादा पुरुषोत्तम राम तम्बू में विराजमान हैं और ख़राब तम्बू को बदलने का निर्णय भी न्यायालय द्वारा लिया जा रहा है। आस्था के नाम पर देश के संविधान, न्यायपालिका तथा अन्य संवैधानिक संस्थाओं को नकारने वालों की आस्था अब कहाँ चली गयी है? राम जी की इस बदहाली के ज़िम्मेदार और सत्ता प्राप्त कर उनसे विश्वासघात करने वाले क्या हैं? क्या बस छह दिसंबर 1992 ही सच है, कौन जाने? छह दिसंबर 1992 के बाद सरकार ने अयोध्या के ज्यादातर मंदिरों को अधिग्रहण में ले लिया। वहां ताले पड़ गए। आरती बंद हो गई। लोगों का आना जाना बंद हो गया। बंद दरवाज़ों के पीछे बैठे देवी देवता क्या कोसते नहीं होंगे, कभी उन्हें जो एक गुंबद पर चढ़कर राम को छू लेने की कोशिश कर रहे थे? सूने पड़े हनुमान मंदिर या सीता रसोई में उस खून की गंध नहीं आती होगी, जो राम के नाम पर अयोध्या, भारत, पाकिस्तान, बंगला देश आदि में बहाया गया? अयोध्या एक शहर के मसले में बदल जाने की कहानी नहीं है? अयोध्या एक तहज़ीब के मर जाने की कहानी नहीं है? सोचिये, गंभीरता से सोचिये।“ एक आम इंसाफ और अमन पसंद हिन्दुस्तानी की हैसियत से जब इस सवाल का जवाब ढूँढने की कोशिश करता हूँ, तो और बैचैन हो जाता हूँ। कुछ और सवाल ज़ेहन में उठने लगते हैं, जैसे: 1- मुगल साम्राज्य सन् 1526 से 1857 अर्थात 331 साल का था। अर्थात बाबर सन् 1526 में भारत के बादशाह के रूप में गद्दी पर बैठा, अकबर , बाबर के पोते था जो 1556 में हिन्दुस्तान के शहंशाह बना, अर्थात बाबर के 30 साल बाद। बीच में 1540 से 1554 अर्थात 14 साल देश में शेरशाह सूरी का शासन था। ख़ैर, 1556 से अकबर के बादशाह का दौर सन् 1605 तक अर्थात 49 साल चला और इसी दौर में गोस्वामी तुलसीदास जी का जन्म 1511 को राजापुर चित्रकूट में हुआ और उनकी मृत्यु 1623 में वाराणसी के असीघाट पर हुई, अर्थात उनका कुल जीवन 112 वर्ष का रहा। रामचरित मानस लिखने वाले गोस्वामी तुलसीदास जी जब 16 साल के रहे होंगे तब बाबर गद्दी पर बैठा। हमारी जानकारी के अनुसार गोस्वामी तुलसीदास जी ने महाराजा अकबर के काल में राम चरित्र मानस (रामायण) की रचना की। उनके इस पुनीत कार्य में बादशाह द्वारा विघ्न डाले जाने का कहीं कोई तज़किरा नहीं मिलता। आज देश में तुलसीदास जी की रामायण ही ज़्यादा लोकप्रिय है। 2- लोग कहते हैं कि 1528 में ही बाबर ने राम मंदिर तोड़कर बाबरी मस्जिद बनवाई। 18 वर्षीय तुलसी ने तो देखा या सुना होगा उस बात को? बाबर राम के जन्म स्थल को तोड़ रहा था और तुलसी लिख रहे थे “मांग के खाइबो मसीत (मस्जिद) में सोइबो”। और फिर उन्होंने रामायण लिखा डाली। राम मंदिर के टूटने का और बाबरी मस्जिद बनने का क्या तुलसी को ज़रा भी अफसोस न रहा होगा? गोस्वामी तुलसीदास बादशाह अकबर के समकालीन रहे और केवल एक "राम चरित मानस" ही नहीं बल्कि 23 पुस्तकें लिखीं। 1- रामचरितमानस 2- रामललानहछू 3- वैराग्य-संदीपनी 4- बरवै रामायण 5- पार्वती-मंगल 6- जानकी-मंगल 7- रामाज्ञाप्रश्न 8- दोहावली 9- कवितावली 10-:गीतावली 11- श्रीकृष्ण-गीतावली 12-विनयपत्रिका 13-सतसई 14-छंदावली रामायण 15-कुंडलिया रामायण 16- राम शलाका 17-संकट मोचन 18-करखा रामायण 19-रोला रामायण 20- झूलना 21- छप्पय रामायण 22- कवित्त रामायण 23-कलिधर्माधर्म निरुपण मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन की हर छोटी बड़ी घटना को लिपिबध्द करने वाले तुलसी दास जी ने रामायण में रामजन्म भूमि पर आक्रमण(?) की इतनी बड़ी घटना को लिपिबध्द क्यों नहीं किया? मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाने के बारे में कहीं एक वाक्य ना लिख सके? गुरुनानक (15 अप्रैल 1469 – 22 सितंबर 1539) सिखों के प्रथम (आदि गुरु) हैं। ये भी बाबर और हुमायूँ के दौर में मौजूद रहे और काफी ग्रन्थों की रचना की लेकिन कहीं पर भी तथाकथित मंदिर को तोड़ कर मस्जिद बनाने का उल्लेख नहीं किया। सम्राट कृष्णदेवराय राज्यकाल 1509-1529 ई) विजयनगर साम्राज्य के सर्वाधिक कीर्तिवान राजा थे। वे स्वयं कवि और कवियों के संरक्षक थे।भारत से मुग़ल वंश को उखाड़ फेंकने में लगातार प्रयासरत रहे।स्व:रचित साहित्य में कहीं भी इस घटना का उल्लेख नहीं मिलता। महान कवि सूरदास जन्म 1478-1580ई. मीराबाई(1504-1558) कृष्ण-भक्ति शाखा की प्रमुख कवयित्री हैं चैतन्य महाप्रभु ( 1486-1534ई.) वैष्णव धर्म के भक्ति योग के परम प्रचारक एवं भक्तिकाल के प्रमुख कवियों में से एक हैं। संत तुकाराम (1608-1650)भक्ति आंदोलन के एक प्रमुख स्तंभ थे। मलिक मुहम्मद जायसी (1477-1542) हिन्दी साहित्य के भक्ति काल की निर्गुण प्रेमाश्रयी धारा के कवि हैं। घनानंद (1673- 1760) रीतिकाल की तीन प्रमुख काव्यधाराओं- रीतिबद्ध, रीतिसिद्ध और रीतिमुक्त के अंतिम काव्यधारा के अग्रणी कवि हैं। राजाराम मोहनराय, स्वामी दयानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद, रविन्द्र नाथ टैगोर, बंकिम चंद्र चटर्जी, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय, आदि असंख्य ऐसे कवि, लेखक गुज़रे हैं जिनके द्वारा रचित साहित्य में इस घटना का कोई उल्लेख नहीं मिलता 3- शाश्वत सत्य है कि सुबूत मुजरिम मिटाता है, इस विवाद के सुबूत किसने और क्यों मिटाए? 4- देश के लोकतंत्र, संविधान, न्यायपालिका, कार्यपालिका आदि संस्थानों के साथ विश्वास्घात किसने किया? इनकी धज्जियाँ उड़ाना "काला दिन" क्यों नहीं? 5- एक खस्ताहाल इमारत को शासन और प्रशासन के संरक्षण ज़मींदोज़ कर देना,किस प्रकार के शौर्य की श्रेणी में आता है? 6- जब एक पक्ष निरंतर अदालत का फैसला मानने की सार्वजनिक घोषणा करता चला आरहा है, और प्रारम्भ से ही अदालत के आदेश का पालन कर रहा है तो फिर भीड़ एकत्र कर दबाव की राजनीति क्यों? अदालत और शासन प्रशासन को धमकी क्यों? नफरत और झूठ का कारोबार क्यों? 7- अदालत में भी बहूमत न्यायधीश हिन्दू, दोनों पक्ष के वकील हिन्दू, अन्य स्टाफ भी हिन्दू, विधायक से लेकर राष्ट्रपति तक सब हिन्दू, संघ की ही विचार धारा की प्रदेश और देश में पूर्ण बहुमत में सरकार। फिर भी किसी पर भरोसा नहीं। हमारे धैर्य की सीमा समाप्त हो गई, संघ प्रमुख का हाल में ही दिऐ गये इस ब्यान के निहितार्थ क्या हैं? हमारी बात मानों नहीं तो हम अराजकता फैलाऐंगे। यह फासीवाद नहीं तो क्या है? 8- राममन्दिर अयोध्या में नहीं तो कहाँ बनेगा? लेकिन "लत्ते को सांप" बनाकर देश और समाज के सामने जो गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए गये हैं, दो समाजों में जो नफरत,झूठ और अविश्वास का ज़हर फैला दिया है उनके सही उत्तर तो ढूँढने ही होंगे। तभी तथाकथित रामज़ादों और (ह)रामज़ादों का सही चेहरा सामने आयेगा। “सत्य के साधक मर्यादा पुरुषोत्तम राम को दिल की गहराइयों से सलाम। (सैयद शहनशाह हैदर आब्दी) समाजवादी चिन्तक –झांसी
छ: दिसंबर 1992 शौर्य दिवस या काला दिन?
'बाबरी मस्जिद' उत्तर प्रदेश के फ़ैज़ाबाद ज़िले के अयोध्या शहर में रामकोट पहाड़ी पर एक मस्जिद थी। रैली के आयोजकों द्वारा मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचाने देने की भारत के सर्वोच्च न्यायालय से वचनबद्धता के बावजूद, 6 दिसंबर 1992 में लगभग 1,50,000 लोगों की एक प्रायोजित एवं पूर्वनियोजित हिंसक रैली ने इसे विध्वस्त कर दिया।
लीजिये 26 बरस बाद आज फिर छह दिसंबर आगया। किसी के लिए शौर्य दिवस तो किसी के लिए काला दिवस बन कर। धरना प्रदर्शन होंगे, ज्ञापन दिये जायेंगे, गोष्ठियां होंगी, काली पट्टियां बांधी जायेंगी, मिठाईयां बंटेगी, जश्न मनाया जायेगा, दोषारोपण होगा। लेकिन सब होगा सांकेतिक, अपनी – 2 सियासी दुकानें चमकाने और चलाने के लिए।
समस्या के समाधान के लिए कोई गंभीर नहीं।
इस लिए सबसे पहले यही प्रश्न झकझोर देता है कि क्या अयोध्या सिर्फ हिन्दु भाईयों के लिये ही आस्था का केन्द्र है? मुसलमानों के लिये “हज़रत शीश पैग़म्बर की समाधि/मज़ार ” के कारण आस्था केन्द्र नहीं?
अयोध्या, छ: दिसंबर १९९२ के बाद - अयोध्या एक शहर के मसले में बदल जाने की कहानी तो नहीं है? अयोध्या एक तहज़ीब के मर जाने की कहानी तो नहीं है? सोचिये, गंभीरता से सोचिये।“ यह भी सोचिऐ कि देश संविधानुसार चलेगा या सिर्फ आस्थाओं पर चलेगा?
हिन्दुस्तानियों का यक़ीन है कि अयोध्या में राम जन्मे, वहीं खेले कूदे बड़े हुए। बनवास भेजे गए। लौट कर आए तो वहां राज भी किया। उनकी ज़िंदगी के हर पल को याद करने के लिए एक मंदिर बनाया गया। जहां खेले, वहां गुलेला मंदिर है। जहां पढ़ाई की वहां वशिष्ठ मंदिर हैं। जहां बैठकर राज किया वहां मंदिर है। जहां खाना खाया वहां सीता रसोई है। जहां भरत रहे वहां मंदिर है। हनुमान मंदिर है। कोप भवन है। सुमित्रा मंदिर है। दशरथ भवन है। ऐसे बीसीयों मंदिर हैं और इन सबकी उम्र 400-500 साल है। यानी ये मंदिर तब बने जब हिंदुस्तान पर मुगल या मुसलमानों का राज रहा। अजीब है न? कैसे बनने दिए होंगे मुसलमानों ने ये मंदिर? उन्हें तो मंदिर तोड़ने के लिए याद किया जाता है। उनके रहते एक पूरा शहर मंदिरों में तब्दील होता रहा और उन्होंने कुछ नहीं किया? कैसे अताताई थे वे, जो मंदिरों के लिए ज़मीन दे रहे थे?
शायद वे लोग झूठे होंगे जो बताते हैं कि जहां गुलेला मंदिर बनना था उसके लिए ज़मीन मुसलमान शासकों ने ही दी? दिगंबर अखाड़े में रखा वह दस्तावेज़ भी गलत ही होगा जिसमें लिखा है कि मुसलमान राजाओं ने मंदिरों के बनाने के लिए 500 बीघा जमीन दी? निर्मोही अखाड़े के लिए नवाब सिराजुदौला के ज़मीन देने की बात भी सच नहीं ही होगी? सच तो बस बाबर है और उसकी बनवाई बाबरी मस्जिद?
वर्तमान हकीकत यही है कि अयोध्या में सच और झूठ अपने मायने खो चुके हैं। मुसलमान पांच पीढ़ी से वहां फूलों की खेती कर रहे हैं। उनके फूल सब मंदिरों पर उनमें बसे देवताओं पर, राम पर चढ़ते रहे। मुसलमान वहां खड़ाऊं बनाने के पेशे में जाने कब से हैं। ऋषि मुनि, संन्यासी, राम भक्त सब मुसलमानों की बनाई खड़ाऊं पहनते रहे। सुंदर भवन मंदिर का सारा प्रबंध चार दशक तक एक मुसलमान के हाथों में रहा। 1949 में इसकी कमान संभालने वाले मुन्नू मियां 23 दिसंबर 1992 तक इसके मैनेजर रहे। जब कभी लोग कम होते और आरती के वक्त मुन्नू मियां खुद खड़ताल बजाने खड़े हो जाते तब क्या वह सोचते होंगे कि अयोध्या का सच क्या है और झूठ क्या?
अग्रवालों के बनवाए एक मंदिर की हर ईंट पर 786 लिखा है। उसके लिए सारी ईंटें राजा हुसैन अली खां ने दीं, किसे सच मानें? क्या मंदिर बनवाने वाले वे अग्रवाल सनकी थे या दीवाना था वह हुसैन अली खां जो मंदिर के लिए ईंटें दे रहा था? इस मंदिर में दुआ के लिए उठने वाले हाथ हिंदू या मुसलमान किसके हों, पहचाना ही नहीं जाता। सब आते हैं। एक नंबर 786 ने इस मंदिर को सबका बना दिया।“
पिछले छब्बीस वर्षों से तथाकथित रामज़ादों की करतूत के कारण ही मर्यादा पुरुषोत्तम राम तम्बू में विराजमान हैं और ख़राब तम्बू को बदलने का निर्णय भी न्यायालय द्वारा लिया जा रहा है। आस्था के नाम पर देश के संविधान, न्यायपालिका तथा अन्य संवैधानिक संस्थाओं को नकारने वालों की आस्था अब कहाँ चली गयी है? राम जी की इस बदहाली के ज़िम्मेदार और सत्ता प्राप्त कर उनसे विश्वासघात करने वाले क्या हैं? क्या बस छह दिसंबर 1992 ही सच है, कौन जाने?
छह दिसंबर 1992 के बाद सरकार ने अयोध्या के ज्यादातर मंदिरों को अधिग्रहण में ले लिया। वहां ताले पड़ गए। आरती बंद हो गई। लोगों का आना जाना बंद हो गया। बंद दरवाज़ों के पीछे बैठे देवी देवता क्या कोसते नहीं होंगे, कभी उन्हें जो एक गुंबद पर चढ़कर राम को छू लेने की कोशिश कर रहे थे? सूने पड़े हनुमान मंदिर या सीता रसोई में उस खून की गंध नहीं आती होगी, जो राम के नाम पर अयोध्या, भारत, पाकिस्तान, बंगला देश आदि में बहाया गया? अयोध्या एक शहर के मसले में बदल जाने की कहानी नहीं है? अयोध्या एक तहज़ीब के मर जाने की कहानी नहीं है? सोचिये, गंभीरता से सोचिये।“
एक आम इंसाफ और अमन पसंद हिन्दुस्तानी की हैसियत से जब इस सवाल का जवाब ढूँढने की कोशिश करता हूँ, तो और बैचैन हो जाता हूँ। कुछ और सवाल ज़ेहन में उठने लगते हैं, जैसे:
1- मुगल साम्राज्य सन् 1526 से 1857 अर्थात 331 साल का था।
अर्थात बाबर सन् 1526 में भारत के बादशाह के रूप में गद्दी पर बैठा, अकबर , बाबर के पोते था जो 1556 में हिन्दुस्तान के शहंशाह बना, अर्थात बाबर के 30 साल बाद। बीच में 1540 से 1554 अर्थात 14 साल देश में शेरशाह सूरी का शासन था।
ख़ैर, 1556 से अकबर के बादशाह का दौर सन् 1605 तक अर्थात 49 साल चला और इसी दौर में गोस्वामी तुलसीदास जी का जन्म 1511 को राजापुर चित्रकूट में हुआ और उनकी मृत्यु 1623 में वाराणसी के असीघाट पर हुई, अर्थात उनका कुल जीवन 112 वर्ष का रहा। रामचरित मानस लिखने वाले गोस्वामी तुलसीदास जी जब 16 साल के रहे होंगे तब बाबर गद्दी पर बैठा।
हमारी जानकारी के अनुसार गोस्वामी तुलसीदास जी ने महाराजा अकबर के काल में राम चरित्र मानस (रामायण) की रचना की। उनके इस पुनीत कार्य में बादशाह द्वारा विघ्न डाले जाने का कहीं कोई तज़किरा नहीं मिलता। आज देश में तुलसीदास जी की रामायण ही ज़्यादा लोकप्रिय है।
2- लोग कहते हैं कि 1528 में ही बाबर ने राम मंदिर तोड़कर बाबरी मस्जिद बनवाई। 18 वर्षीय तुलसी ने तो देखा या सुना होगा उस बात को? बाबर राम के जन्म स्थल को तोड़ रहा था और तुलसी लिख रहे थे “मांग के खाइबो मसीत (मस्जिद) में सोइबो”। और फिर उन्होंने रामायण लिखा डाली। राम मंदिर के टूटने का और बाबरी मस्जिद बनने का क्या तुलसी को ज़रा भी अफसोस न रहा होगा?
गोस्वामी तुलसीदास बादशाह अकबर के समकालीन रहे और केवल एक "राम चरित मानस" ही नहीं बल्कि 23 पुस्तकें लिखीं।
1- रामचरितमानस
2- रामललानहछू
3- वैराग्य-संदीपनी
4- बरवै रामायण
5- पार्वती-मंगल
6- जानकी-मंगल
7- रामाज्ञाप्रश्न
8- दोहावली
9- कवितावली
10-:गीतावली
11- श्रीकृष्ण-गीतावली
12-विनयपत्रिका
13-सतसई
14-छंदावली रामायण
15-कुंडलिया रामायण
16- राम शलाका
17-संकट मोचन
18-करखा रामायण
19-रोला रामायण
20- झूलना
21- छप्पय रामायण
22- कवित्त रामायण
23-कलिधर्माधर्म निरुपण
मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन की हर छोटी बड़ी घटना को लिपिबध्द करने वाले तुलसी दास जी ने रामायण में रामजन्म भूमि पर आक्रमण(?) की इतनी बड़ी घटना को लिपिबध्द क्यों नहीं किया?
मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाने के बारे में कहीं एक वाक्य ना लिख सके?
गुरुनानक (15 अप्रैल 1469 – 22 सितंबर 1539) सिखों के प्रथम (आदि गुरु) हैं। ये भी बाबर और हुमायूँ के दौर में मौजूद रहे और काफी ग्रन्थों की रचना की लेकिन कहीं पर भी तथाकथित मंदिर को तोड़ कर मस्जिद बनाने का उल्लेख नहीं किया।
सम्राट कृष्णदेवराय राज्यकाल 1509-1529 ई) विजयनगर साम्राज्य के सर्वाधिक कीर्तिवान राजा थे। वे स्वयं कवि और कवियों के संरक्षक थे।भारत से मुग़ल वंश को उखाड़ फेंकने में लगातार प्रयासरत रहे।स्व:रचित साहित्य में कहीं भी इस घटना का उल्लेख नहीं मिलता।
महान कवि सूरदास जन्म 1478-1580ई.
मीराबाई(1504-1558) कृष्ण-भक्ति शाखा की प्रमुख कवयित्री हैं
चैतन्य महाप्रभु ( 1486-1534ई.) वैष्णव धर्म के भक्ति योग के परम प्रचारक एवं भक्तिकाल के प्रमुख कवियों में से एक हैं।
संत तुकाराम (1608-1650)भक्ति आंदोलन के एक प्रमुख स्तंभ थे।
मलिक मुहम्मद जायसी (1477-1542) हिन्दी साहित्य के भक्ति काल की निर्गुण प्रेमाश्रयी धारा के कवि हैं।
घनानंद (1673- 1760) रीतिकाल की तीन प्रमुख काव्यधाराओं- रीतिबद्ध, रीतिसिद्ध और रीतिमुक्त के अंतिम काव्यधारा के अग्रणी कवि हैं।
राजाराम मोहनराय, स्वामी दयानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद, रविन्द्र नाथ टैगोर, बंकिम चंद्र चटर्जी, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय, आदि असंख्य ऐसे कवि, लेखक गुज़रे हैं जिनके द्वारा रचित साहित्य में इस घटना का कोई उल्लेख नहीं मिलता
3- शाश्वत सत्य है कि सुबूत मुजरिम मिटाता है, इस विवाद के सुबूत किसने और क्यों मिटाए?
4- देश के लोकतंत्र, संविधान, न्यायपालिका, कार्यपालिका आदि संस्थानों के साथ विश्वास्घात किसने किया? इनकी धज्जियाँ उड़ाना "काला दिन" क्यों नहीं?
5- एक खस्ताहाल इमारत को शासन और प्रशासन के संरक्षण ज़मींदोज़ कर देना,किस प्रकार के शौर्य की श्रेणी में आता है?
6- जब एक पक्ष निरंतर अदालत का फैसला मानने की सार्वजनिक घोषणा करता चला आरहा है, और प्रारम्भ से ही अदालत के आदेश का पालन कर रहा है तो फिर भीड़ एकत्र कर दबाव की राजनीति क्यों? अदालत और शासन प्रशासन को धमकी क्यों? नफरत और झूठ का कारोबार क्यों?
7- अदालत में भी बहूमत न्यायधीश हिन्दू, दोनों पक्ष के वकील हिन्दू, अन्य स्टाफ भी हिन्दू, विधायक से लेकर राष्ट्रपति तक सब हिन्दू, संघ की ही विचार धारा की प्रदेश और देश में पूर्ण बहुमत में सरकार। फिर भी किसी पर भरोसा नहीं। हमारे धैर्य की सीमा समाप्त हो गई, संघ प्रमुख का हाल में ही दिऐ गये इस ब्यान के निहितार्थ क्या हैं?
हमारी बात मानों नहीं तो हम अराजकता फैलाऐंगे। यह फासीवाद नहीं तो क्या है?
8- राममन्दिर अयोध्या में नहीं तो कहाँ बनेगा? लेकिन "लत्ते को सांप" बनाकर देश और समाज के सामने जो गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए गये हैं, दो समाजों में जो नफरत,झूठ और अविश्वास का ज़हर फैला दिया है उनके सही उत्तर तो ढूँढने ही होंगे। तभी तथाकथित रामज़ादों और (ह)रामज़ादों का सही चेहरा सामने आयेगा।
“सत्य के साधक मर्यादा पुरुषोत्तम राम को दिल की गहराइयों से सलाम।
(सैयद शहनशाह हैदर आब्दी)
समाजवादी चिन्तक –झांसी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें