29 लोगों ने किया ब्लड डोनेट
फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सराय ख्वाजा स्थित राजकीय आर्दश वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जूनियर रेडक्रॉस और जॉन एम्बुलेंस बिग्रेड द्वारा 12वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के निवर्तमान सचिव बीबी कथूरिया ने बताया कि शिविर में 29 लोगों ने रक्तदान किया | शिविर का संयोजन जेआरसी व एसजे एबी प्रभारी रविन्दर कुमार मनचंदा ने किया | शिविर प्रिंसिपल नीलम कौशिक की अध्यक्षता में लगाया गया | रक्तदान शिविर में पार्षद बिल्लू पहलवान ने भी रक्तदान किया | वेदवती ने 31वीं बार रक्तदान कर रिकॉर्ड स्थापित किया | इस मौके पर रेनु शर्मा,रूपकिशोर शर्मा, और समस्त स्टाफ ने सभी रक्तदानियों की हौसला अफजाई करते हुए आभार व्यक्त किया |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें