सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लखनऊ-उन्नाव के 63 गांवों से होकर कानपुर पहुंचेगा एलीवेटेड हाईवे

लखनऊ-उन्नाव के 63 गांवों से होकर कानपुर पहुंचेगा एलीवेटेड हाईवे


लखनऊ।

 लखनऊ-कानपुर एलीवेटेड हाईवे के रास्ते में 63 ग्राम पंचायतों की जमीन आ रही है, जिससे हजारों ग्रामीणों की भूमि प्रभावित होगी। किसानों को सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा नेशनल हाईवे अथॉरिटी देगी। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने इस आशय का गजट किया है। इन गांवों से कितनी कितनी भूमि ली जाएगी, इसका गजट भी जल्द किया जाएगा। इस एलीवेटेड एक्सप्रेस वे के बनने से लखनऊ-कानपुर के बीच की दूरी 40 से 50 मिनट में पूरी हो जाएगी।

लखनऊ और उन्नाव की विभिन्न तहसीलों के गांव इस एक्सप्रेस वे की जद में आ रहे हैं। उन्नाव और कानपुर की सीमा के अंतिम गांव कोरिरि कलां गांव तक ये एलीवेटेड एक्सप्रेस वे बनेगा। कानपुर की सीमा से पहले ही पुल समाप्त होगा। इसलिए गंगा पर कोई नया पुल नहीं बनाया जाएगा।

केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने ये गजट जारी किया है, जिसमें इन सभी ग्राम पंचायतों का उल्लेख किया गया है, इन्हीं गांवों से होकर ये सड़क गुजरेगी। राजधानी में सरोजनी नगर तहसील में पहला गांव पिपरसंड होगा। इस तहसील के 18 गांव शामिल होंगे। इसके आगे हसनगंज तहसील के चार गांव होंगे। फिर उन्नाव की पुरवा तहसील के 18 गांवों में जमीन ली जाएगी। आखिर में उन्नाव तहसील के 32 गांवों का हिस्सा होगा, जिसमें बंथर का औद्योगिक क्षेत्र भी शामिल होगा। एक्सप्रेस वे के 11वें किमी से ग्रामीण क्षेत्र शुरू होगा।

इन गांवों से गुजरेगा एलीवेटेड हाईवे:
# सरोजनी नगर तहसील, लखनऊ

पिपरसंड, औरवां, रामचौरा, दादूपुर, खंडदेव, भोकापुर, सारे सहजादी, बानी, बंथरा सिकंदरपुर, मीरनापुर पींवत, नाटकुर, खसवारा, बेहसा, अमौसी, गहरू, फरुखाबाद चिल्लवां, रहीमाबाद और गौरी।

# हसनगंज तहसील उन्नाव

बजेहरा, हसनपुर, हिनोरा, टंडवा हीरा कुड्डी।

# पुरवा तहसील, उन्नाव

कशीपुर, सहारावन, सहाबाद ग्रांट, बीकमौ, कंथा, सुरजापुर, सैदपुर, बछौरा, सरिया, मिर्रीखुर्द, मानिकापुर, मैदपुर, कुदिकपुर, राशिदपुर, तुरी राजा साहिब, तुरिक्षबिनाथ, रायपुर, बेहटा।

# उन्नाव तहसील, उन्नाव

बेहटा, तौर, पाठकपुर, खरगीखेड़ा, गाओं, मीरपुर, भाटखेरवा, जगत:, पाऊंगा, गौरीशंकरपुर ग्रांट, तिवारीखेड़ा, पादरी खुर्द, नेवरना, पादरी कलां, डेरवा खास, शिवपुर ग्रांट, मोहिउद्दीनपुर खास, कोरारी कलां, कोरारिखुर्द, अमरसुस, दौलतपुर, बंथर, अत, करौंदी, ताजपुर, जगजीवनपुर, कुर्मपुर, पोनी, कदर पटरी, बदरका हरवंश, रावल और कोरिरि कलां।

सूर्या वेब पोर्टल न्यूज़
पब्लिक पॉवर दैनिक समाचार

मिथलेश कुमार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।