सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

31 दिसंबर तक हर हाल में जिला को ओडीएफ करें।ओडीएफ होने तक पदाधिकारियों के वेतन निकासी पर रोक रहेगी: डीएम।

बेतिया:-31 दिसंबर तक हर हाल में जिला को ओडीएफ करें।ओडीएफ होने तक पदाधिकारियों के वेतन निकासी पर रोक रहेगी: डीएम।


रिपोर्ट-दिवाकर कुमार

बेतिया:-पश्चिम चम्पारण जिला में 83 प्रतिशत घरों में शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। अवशेष 17 प्रतिशत घरों में शौचालय का निर्माण साल के बचे 13 दिनों में पूरा करना है। जिलाधिकारी ने चेतावनी जारी कर दिया है कि जिला के सभी पदाधिकारी अगले दो हफ्ते शौचलय निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर पूरा करायेंगे। इस हेतु सभी पदाधिकारियों को विशेष कार्य (टास्क) आवंटित कर दिया गया है। वे जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, (डी.आर.सी.सी.) बेतिया के सभाकक्ष में आयोजित स्वच्छता कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अब यहां करो या मरो की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। 31 दिसंबर 2018 तक जिला के सभी शौचालयविहीन घरों में अनिवार्य रूप से शौचालय का निर्माण कराकर जिला को ओडीएफ घोषित करने का महती लक्ष्य निर्धारित है और इस लक्ष्य को पूरा करना एकदम अनिवार्य हो गया है। साथ ही अभियान चलाकर जिला के शत-प्रतिशत लोगों को अपने शौचालय में ही शौच जाने के लिए प्रेरित करना है। तभी संपूर्ण स्वच्छता की सार्थकता सिद्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकांश जिले ओडीएफ घोषित हो गये हैं लेकिन थोड़े से बचे कार्यों के चलते पश्चिम चम्पारण जिला पिछड़ रहा है।
समीक्षा में पाया गया कि इस जिला के 95 पंचायत ऐसे हैं जहां 90 प्रतिशत से अधिक घरों में शौचालय का निर्माण पूरा हो चुका है। इन पंचायतों में थोड़ा सा मेहनत करने पर ये पंचायत भी ओडीएफ की लिस्ट में शामिल हो जायेगा। जिलाधिकारी ने जिला के सभी वरीयतम पदाधिकारियों/सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अभियान चलाकर हर हाल में जिला को ओडीएफ करने का महती टास्क दिया है।
इस कड़ी में दिनांक-18.12.2018 को सभी अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ बैठक करके उन्हें शौचालय विहीन परिवारों की सूची उपलब्ध कराया जायेगा। ये डीलर लाभार्थियों को शौचालय का निर्माण शीघ्र कराने हेतु प्रेरित करेंगे और उन्हें बार-बार टोकेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा फिर 19 दिसंबर को सभी चैकीदारों के साथ बैठक की जायेगी और उन्हें भी शौचालयविहीन परिवारों से मिलकर उन्हें शौचालय का निर्माण करने हेतु बार-बार टोकने के लिए कहा जायेगा।
वहीं 18 से 21 दिसंबर तक सभी प्रखंड मुख्यालयोां में जिलास्तरीय पदाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने जिलास्तरीय/अनुमडल स्तरीय/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को पंचायत/गांव में नियमित भ्रमण कर माॅर्निंग फाॅलोअप एवं इवनिंग फाॅलोअप कराने हेतु निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा है कि इस महाभियान में जिस पदाधिकारी की सहभागिता नहीं होगी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हेतु सरकार को अनुशंसा भेजी जायेगी। यह भी आदेशित किया गया है कि जिला जबतक ओडीएफ नहीं हो जाता है तबतक किसी भी पदाधिकारी के वेतन की निकासी पर रोक रहेगी। कार्यशाला में उपस्थित बीडीओ, चनपटिया/नौतन/योगापट्टी/बगहा-2/ठकराहां/गौनाहा ने अपने-अपने प्रखंडों को 25 दिसंबर 2018 तक पूर्ण ओडीएफ करा देने का वायदा किया। वहीं खराब प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों के बीडीओ, पंचायत नोडल पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक के विरूद्ध स्पष्टीकरण पूछने का निदेश दिया गया। आज के कार्यक्रम से अनुपस्थित रहे कई बीडीओ, सीडीपीओ, पंचायत सेवक, प्रखंड समन्वयक के वेतन की निकासी पर रोक लगा दी गयी है जिसमें सीडीपीओ नौतन, एलएस साठी, नोडल पदाधिकारी उत्तरी पटजिरवा आदि के नाम शामिल हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।