सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मुरादाबाद लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डीजीपी की भ्रष्टाचार खत्म करने की कोशिश

रिपोर्टर जितेंद्र कुमार पांचाल डीजीपी की भ्रष्टाचार खत्म करने की कोशिश  मुरादाबाद: डीजीपी की भ्रष्टाचार खत्म करने की कोशिश मुरादाबाद पुलिस के सामने दम तोड़ रही है। भगतपुर पुलिस ने एक ट्राली रेत भरने के एवज में पहले 12 बीयर और 25 अंडे मंगाकर पार्टी कराई। उसके बाद ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर थाने ले आई। आरोप है कि उसे छोड़ने के लिए एक लाख रुपये की माग की। बाद में 37 हजार में सौदा तय हुआ। रकम देने के बाद ही ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ा। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। सीओ ठाकुरद्वारा को मामले की जाच सौंपी गई है। ये है पूरा मामला पीड़ित आविद अली भगतपुर के ऊधोपुरा गाव का रहने वाला है। वह वेल्डिंग का काम करता है। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में उसने लिखा कि घर के काम के लिए एक ट्राली रेत ले जाने के लिए भगतपुर के हल्का इंचार्ज से बात की। उस वक्त दो सिपाही भी मौजूद थे। हल्का इंचार्ज ने रेत के बदले दावत में एक दर्जन बीयर और 25 अंडे की डिमाड की। सभी सामान लाकर देने के बाद पुलिस ने पार्टी की। इसके बाद हल्का इंचार्ज ने सुबह रेत भरने का सर्टिफिकेट जारी कर दिया। बकौल आविद सुबह रेत भरकर घर...