सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

भ्रष्टाचार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नगर पंचायत न्योतनी में प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार

नगर पंचायत न्योतनी में प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार नगर पंचायत न्योतिनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाले आवासों के आवंटित होने में भारी अनियमितताएं सामने आयी है अत्यंत निर्बल पूरी तरह से कच्चे मकान ,विधवाओं और विकलांगों को जो पात्रता में जिन्हें वरीयता दी जाती है वह  इस योजना से दूर है वह अपने फॉर्म को कई बार भरने के बाद भी कॉलोनी प्राप्त नहीकर पा रहे  है वह बस सहज केंद्र व् नगर पंचायत कार्यालय  के चक्कर काट रहे है वही नगर में   चर्चा है कि जिनके मकान पक्के है जिनको विस्तार के अंतर्गत लाभ लेना था उनको 2.50 लाख रूपये की अनुदानित योजना के अंतर्गत लाभ दिया जा रहा ह जो गलत है,योजना को एक ।घर में कई कई लोगो को लाभ दिया जा रहा है प्रधानमंत्री आवास योजना केंन्द्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप न चल के अपात्रो के लिये बनी योजना नजर आती  है,इस संबंध में मैंने नगर पंचायत न्योतिनी चेयरमैन से विरोध दर्ज करवाया है और मुझे उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द इस संबंध में कमेटी गठित करके जांच करवाऊंङ्गा यदि मेरे दिए समय के अंतर्गत उन...

तीन उचक्कों ने खुद को विजिलेंस वाला बताकर वृद्ध के जेब से चालीस हजार रुपये उड़ाए

बगहा:- तीन उचक्कों ने खुद को विजिलेंस वाला बताकर वृद्ध के जेब से चालीस हजार रुपये उड़ाए  बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा दो के स्टेट बैंक से चालीस हजार रुपए निकालकर घर वापस जा रहे साठ वर्षीय शम्भू नाथ प्रसाद जो पटखौली नरैनापुर स्थायी निवासी है शंभु नाथ प्रसाद से तीन उचक्कों ने खुद को विजिलेंस वाला बताकर चालीस हजार रुपया उड़ा ले गए।पुलिस  मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि शंभूनाथ प्रसाद मंत्री मार्केट होते अपने घर जा रहे थे इसी बीच सनराइज स्कूल के तरफ से तीन युवक आए और उन्हें रोककर खुद को विजिलेंस वाला बताकर उनकी जेब मे हाथ लगाने लगे।इसके बाद धमकी देकर उनकी जेब से चालीस हजार रुपया निकालकर फरार हो गए।पीड़िता शोर करते हुए पटखौली थाना में पहुँचकर एफआईआर दर्ज कराया।मौके पर मौजूद डीएसपी सजीव कुमार के निर्देश पर थाना ने त्वरित करवाई का आश्वासन देते हुए आरोपियों के पहचान  में जुट गई हैं।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तीन तीन सौ रुपये लेने के बाद कनेक्शन दिया जा रहा है।

बगहा:- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तीन तीन सौ रुपये लेने के बाद कनेक्शन दिया जा रहा है। बगहा दिवाकर कुमार बगहा :-भारत सरकार द्वारा  चलाये जा रहे प्रधानमंत्री उज्वला योजना में उपभोक्ताओं से तीन तीन सौ रूपया  लेने के पश्चात बगहा नगर में कनेक्शन देने का मामला प्रकाश में आया है।समाचार के अनुसार बगहा नगर परिषद के वार्ड संख्या 30 के अंतर्गत गैस कनेक्शन वितरण में प्रत्येक उपभोक्ता से अवैध रूप से तीन- तीन सौ रूपया ऐंठने का मामला उजागर हुआ है।इस आशय का एक वीडियो वायरल आज बड़ी तेजी से हुआ है।वीडियो में एक उपभोक्ता यह कह रहा है कि तीन-तीन सौ रूप या लेने के पश्चात गैस कन्केशन उपलब्ध कराया गया है।जानकारी हो गैस वितरण का कार्य विकास मित्र के द्वारा किया जाता है।

सात निश्चय योजना की खुली पोल।

नरकटियागंज:- सात निश्चय योजना की खुली पोल। मोहम्मद रिजवान की रिपोर्ट नरकटियागंज:-नरकटियागंज क्षेत्र के अंतर्गत  बिनवलिया गांव में सात निश्चय योजना के अंतर्गत सड़क के किनारे नाले का निर्माण हो रहा है।आज रिमझिम बारिश होने से लगभग 5 दिन पहले बना नाला ढह गया ।इससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री का सात निश्चय योजना का जो भी काम हो रहा है वह बहुत ही घटिया हो रहा है। इस में भारी अनियमितता बरती जा रही है प्रशासन बेखबर है।

विधायक के नाम से ठगी करने वाले युवक का पर्दाफाश।

विधायक के नाम से ठगी करने वाले युवक का पर्दाफाश। रिपोर्ट - योगेंद्र गौतम उन्नाव----- विधायक के नाम से फोन कर ठगी करने वाले युवक ने कल सुबह 7.45 डाक्टर ओमप्रकाश राजपूत निवासी लोहचा के मोबाइल नंबर,,,9670380087 पर एक फोन 9151274362 से आया। जिसमें बताया की मैं भाजपा विधायक बम्बालाल दिवाकर बोल रहा हूं। आपके यहां कुछ सड़क निर्माण होना है और वह करा रहे हैं जिसमें हम एक लड़के को भेज रहा हूं। जिसको आप पांच हजार रुपए दे देना। वह युवक राम बाबू पुत्र देशराज निवासी हड़हा मजरा गडरियन खेड़ा आया और ओम प्रकाश राजपूत से पैसा लेकर चला गया। ओमप्रकाश को संदेह हुआ जिसमें उसने विधायक बम्बालाल दिवाकर के मोबाइल पर आप बीती बताई। जिस पर विधायक ने इस मामले से इंकार कर दिया और बाम्बे होने की बात कही । इधर ओमप्रकाश , जालसाजी करने वाले युवक के घर पहुंचे तो वह इस मामले को स्वीकार किया । किन्तु उसके पास रुपए नहीं मिल सके जबकि क्षेत्र में रामबाबू को एक नम्बर का शातिर चोर व लोहचा मोड़ पर ऐक्सीलेन्ट कोचिंग आने वाली लड़कियों को छेड़ने पर अभी कुछ दिन पहले ही उसे मारा गया था। विधायक बन ठगी करने वाले...

आवास दिलाने के नाम पर वसूली, सहायक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

बगहा:- आवास दिलाने के नाम पर वसूली, सहायक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।  बगहा  पश्चिमी चंपारण संवाददाता दिवाकर कुमार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का लालच देकर छह लोगों ने 7-7 हजार रुपये वसूली करने वाले सहायक को गिरफ्तार कर जेल भेजा  गया।... बगहा:-प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का लालच देकर छह लोगों ने 7-7 हजार रुपये वसूली करने वाले सहायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बीते एक हफ्ते में यह दूसरा ऐसा मामला है जिसमें आवास सहायक की गिरफ्तारी हुई है। जेल भेजे गए आवास सहायक का नाम मनोज कुमार पाल है। वह फिलहाल गौनाहा प्रखंड के लछनौता पंचायत में तैनात है। करीब 10 महीने पूर्व भितहां के भुईधरवा पंचायत से उसका तबादला हुआ था। भुईधरवा में अपने ढाई साल के कार्यकाल के दौरान मनोज ने आवास दिलाने के एवज में भारी पैमाने पर वसूली की। एसडीएम के समक्ष एक डायरी प्रस्तुत की गई है जिसमें रुपये देने वालों का नाम दर्ज है। कुछ दिन पहले भुईधरवा के शेखपट्टी गांव निवासी इबादत हुसैन, मुनीर आलम, जहीर हसन, फैयाज आलम, शरीफ आलम और अलियास ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर यह शिकायत क...

जालसाजी करके 80 हजार रुपये किये पार

जालसाजी करके 80 हजार रुपये किये पार उन्नाव।  विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। नौकरी दिलवाने वाला युवक 4  लोगो के पासपोर्ट और प्रत्येक व्यक्ति से 20 -20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के गांव ललऊ खेड़ा निवासी निशांत चौरसिया 20 वर्ष पुत्र रज्जन लाल चौरसिया , राहुल चौरसिया 25 वर्ष पुत्र श्रीकृष्ण चौरसिया  और जनपद रायबरेली के  ग्राम भोजपुर निवासी   अमित कुमार पुत्र राजबहादुर  एवं आशीष कुमार पुत्र मुरली शंकर से विदेश में नौकरी करने जाने हेतु वीजा  व नौकरी दिलवाने के नाम बृजेश तिवारी पुत्र शिव प्रसाद ग्राम अर्जुनामऊ मोहमदपुर थाना सोहरामऊ  ने उक्त लोगो से धोखाधड़ी करके अपने जाल में फंसाकर प्रत्येक व्यक्ति से  20 -20 हजार रुपये और पासपोर्ट ले लिए  और 20 मई 2018 तक पूरा काम करने का आश्वासन दिया। जब निर्धारित समय पर  युवकों ने   बृजेश से  संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। इसके बाद कई बार संपर्क करने का प्रयास किया...

परिवहन निगम का यात्री प्लाजा जहां सुविधा के नाम पर पर मची है लूट गोरखपुर-फैज़ाबाद रोड़ पर स्थित यात्री प्लाज़ा (पराग ढाबा) का हाल

रिपोर्ट - योगेंद्र गौतम परिवहन निगम का यात्री प्लाजा जहां सुविधा के नाम पर पर मची है लूट गोरखपुर-फैज़ाबाद रोड़ पर स्थित यात्री प्लाज़ा (पराग ढाबा) का हाल गोरखपुर । सुविधा के नाम पर गोरखपुर - फैज़ाबाद रोड पर फैज़ाबाद से पहले, उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा अनुबंधित यात्री प्लाज़ा केंद्र (पराग ढाबा) पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ करने के साथ ही यात्रियों की जेब पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है।  बिना चीनी की चाय यहां यात्रियों के लिए उपलब्ध नही है।  रेट के मामले में यह यात्री प्लाजा बड़े बड़े रेस्टोरेंट को मात दे रहा है। एक पीस ब्रेड पकौड़ा यहाँ 30 रुपये का जबकि आलू का पराठा 50 रुपये में यहां दिया जा रहा है जबकि पाउडर के दूध की चाय 10 रुपये कप जो की खुली लूट है। जबकि यहाँ के किचन की स्थिति भगवान भरोसे है। यात्रियों के साथ व्यवहार के मामले में यहाँ के कर्मचारी किसी दबंग से कम नही है, यात्रियों से उलझना इसकी आदत में शुमार है। यहाँ तैनात कर्मचारियों का कहना है कि यात्री जहां चाहे वहां शिकायत कर लें उनका कुछ बिगड़ने वाला नही क्योंकि उनके मालिक की पहुंच ऊपर तक है।...

*भ्रष्टाचार की नर्सरी बना विद्युत विभाग*

*भ्रष्टाचार की नर्सरी बना विद्युत विभाग* जनपद उन्नाव के ब्लॉक बिछिया के गांव और मजरों में विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए बिजली के मीटर लगाने के नाम पर आम जनमानस से 200रु से लेकर 500 रु तक कि उगाही की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग के कर्मचारी पुष्पेंद्र शुक्ला ने ग्रामीणों से बिजली का मीटर लगाने के नाम पर 200 रु से 500 रु तक कि वसूली की। सूत्रों के अनुसार  पुष्पेंद्र शुक्ला ने ग्रामीणों से अवैध रूप से लिये गए शुल्क की राशिद देने की बात भी की। लेकिन आज तक इस विषय मे कोई जानकारी विद्युत विभाग से उपलब्ध न हो सकी। बिजली विभाग के कर्मचारियों की अवैध वसूली सिर्फ ब्लॉक बिछिया ही नही वरन जनपद के जनपद के सभी ब्लॉकों का यही आलम है। अपने साथ हुई इस ठगी के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। विद्युत विभाग की इस धचर पचर व्यवस्था के कारण भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद है।

*515 आईपीएस अधिकारियों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा, हो सकती है कार्रवाई*

रिपोर्ट-राहुल यादव *515 आईपीएस अधिकारियों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा, हो सकती है कार्रवाई* कानपुर देहात-- पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों समेत 500 से अधिक आईपीएस अधिकारियों ने वर्ष 2016 के लिए अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है जिससे उन्हें प्रोन्नति से वंचित किया जा सकता है तथा उनकी सतर्कता अनापत्ति रद्द की जा सकती है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अखिल भारतीय सेवा ( आचार ) नियमावली , 1968 के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा के सभी अधिकारियों को हर साल 31 जनवरी तक निर्धारित प्रपत्र में अचल संपत्ति रिटर्न ( आईपीआर ) फाइल करने की जरुरत होती है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि लेकिन 31 मार्च , 2017 तक कुल 3,905 आईपीएस अधिकारियों में से 3,390 आईपीएस अधिकारियों ने ही आईपीआर फाइल की है। आईपीएस अधिकारियों के संपत्ति का ब्योरा नहीं घोषित करने पर गृह मंत्रालय उनके विरुद्ध कार्रवाई कर सकता है। उसमें प्रोन्नति एवं सतर्कता अनापत्ति से वंचित करना शामिल है। गृह मंत्रालय आईपीएस अधिकारियों के लिए संवर्ग नियंत्रक प्राधिकार है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जो आईप...

सरकारी ज़मीन पर क़ब्ज़े की सूचना पर एसडीएम ने विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिये

रिपोर्ट--धर्मेंद्र कुशवाहा सरकारी ज़मीन पर क़ब्ज़े की सूचना पर एसडीएम ने विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिये सफीपुर /उन्नाव- सरकारी ज़मीन पर क़ब्ज़े की सूचना पर एस डी एम द्वारा पहले जाच फिर मामला सही पाए जाने पर अवैध कब्जा करने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिये है ।भूमाफियाओं के खिलाफ सरकार के कड़े रुख होने के बाद हुई कार्यवाही से भूमाफिया सकते में है। सफीपुर विकास खंड कि ग्राम पंचायत देवगनमऊ मे ग्राम समाज कि ज़मीन पर पंचायत भवन बना है ।उसी ज़मीन पर पंचायत भवन के सामने गाँव के शिव प्रसाद पुत्र रामलाल ने करीब पाँच वर्ष पूर्व पहले कुछ सामग्री रख डेरा जमाया ।फिर धीरे धीरे  निर्माण करा कब्जा कर लिया। इसी बीच ग्रमीणो सूचना भी दी ।पर लेखपाल से साठ गाँठ कर प्रशासन कि आँख मे धूल झोंकने का काम करता रहा लेखपाल ने भी अवैध निर्माण की बात छुपाकर प्रशासन को गुमराह करता रहा ।ग्रामीणों ने कई बार उच्च अधिकारियों को अवैध कब्जे की सूचना दी लेकिन कोई असर नज़र नही आ रहा था ।सरकारी जमीनो पर अवैध कब्जे को लेकर  मुख्यमंत्री के सख्त आदेश  के बाद प्रशासन ...

*आर.टी.ओ. में बनते नही बिकते है लाइसेंस वह रे बी.जे.पी. सरकार नही होगा करेप्शन बन्द*

रिपोर्ट-सौरभ त्रिवेदी पत्रकारिता एवं जंसचार विभाग कानपुर विश्वविद्यालय *आर.टी.ओ. में बनते नही बिकते है लाइसेंस वह रे बी.जे.पी. सरकार नही होगा करेप्शन बन्द* कानपुर--- आज की बात है कि हमने सोचा कि आज जरा आर टी ओ की तरफ चला जाये तो वहां तो दलालो का डेरा लगा था कोई कह रहा इधर आओ तो कोई कह रहा इधर आओ देखा जाए तो मोदी सरकार का कहना है कि भारत को करेप्शन फ्री करना है मगर लगता है कि मोदी सरकार का यह सपना सपना ही रहेगा और यह सपना साकार नही होगा दलालों के कहना है कि तुम्हें कुछ नही करना केवल पैसा देदो बाकी काम हम करा देंगे जब पूछा गया कि काम कैसे ओर को करेगा तो उनका जवाब था कि काम सब अधिकारी द्वारा किया जाएगा अब आप राजा बाबू बन कर जाओगे न ही आपको केवल फ़ोटो खीचना ओर चले जाना बाकी काम सब हो जाएगा उनका कहना  है की केवल आप पैसा दो और आपको कोई गाड़ी चला कर नही दिखाना ओर न कोई पेपर देना पड़ेगा सब काम अधिकारी कर देंगे । अब आम जनता के लिए तो ये उनकी जान से खेलने की बात है कि कोई भी आये गए लोगो को लाइसेंस दे देना भले ही वो गाड़ी चला पाए या न चला पाए इसी फर्जी  कामो की वजह से ही आय...

समाधान, नहीं खुदकुशी करना।

    आकांक्षा मिश्रा पत्रकारिता  एवं जनसंचार विभाग कानपुर यूनिवर्सिटी समाधान, नहीं खुदकुशी करना।                          कानपुर- पुलिस प्रशासन की लापरवाही से फिर गई एक होनहार छात्रा की जान।यह मामला छत्रपति शाहू महाराज विश्व विद्यालय  का हैं। विश्वद्यालय की  एक छात्रा ने बीते  सोमवार को खुदखुशी कर ली। आजादी के 74 सालो बाद भी महिलाएं वही की वही है।आज भी महिलाएं मानसिक रूप में कमजोर हैं। जहाँ सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक कदम उठाये हैं।वही महिलाएं इसका सही इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं।  उस छात्रा की मानसिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि जो उस छात्रा पर क्या गुजर रही होगी जिसकी वजह से उसने आत्महत्या के रास्ते को अपनाया। उसके साथ मे ही पढ़ने वाले सहपाठी ने उसके साथ इतनी बड़ी हरकत की जिसकी वजह से उसको खुदकुशी करनी पड़ी। पर हम लड़किया इतने कमजोर तो नहीं है कि कोई भी हमे कुछ कहे य छेड़छाड़ करे हमारे साथ और हम अपनी जिंदगी खत्म कर दे नहीं यही एक फैसला नहीं हैं हमारा...

पेपर लीक तो ,जैसे एक सामान्य बात होती जा रही।

रिपोर्ट-प्रिया गुप्ता (कानपुर यूनिवर्सिटी) पेपर लीक तो ,जैसे एक सामान्य बात होती जा रही। कानपुर---- एसएससी के पेपर्स लीक होने की खबर आई ही थी।इसका आक्रोश थमा ही नही था । कि सीबीएससी बोर्ड परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया ।प्रश्नपत्र लीक होने के कारण दोबारा परीक्षा लेने की घोंषण की है ।लेकिन जो मेहनती बच्चे है जो पूरी तैयारी के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य को बनाने के लिए दिन -रात एक कर रहे है ।इन सभी कारणो की वजह से उनको बहूत मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है । बोर्ड परीक्षा  छा त्रो के जीवन मे अहम भूमिका निभाती है ।लेकिन किसी कारण वश पेपर लीक होने की वजह से विद्यार्थियों की नींद उड़ गई है ।ये बहुत ही चिंताजनक है। पेपर लीक होना मतलब लापरवाही है इसलिए हमारे शासन व्यवस्था को कडी से कडी सुरक्षा मे ये परीक्षा सम्पन्न जाये ।जिससे आने वाले समय मे बच्चो को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े ।क्योक़ि यूँ ही प्रश्नपत्र लीक रहे तो मेहनती छात्रों के साथ ही भारतीय शिक्षा प्रणाली का भविष्य भी अंधेरे ने आ जायेगा । सीबीएससी पेपर लीक की जांच बहुत जरूरी है ।जिससे सभी आरोपियों को सजा ...

निजी स्कूल बने भ्रष्टाचार की नर्सरी

रिपोर्ट - प्रिया गुप्ता निजी स्कूल बने भ्रष्टाचार की नर्सरी कानपुर --  निजी स्कूलों की अव्यवस्था के कारण, माता-पिता की समस्याएं बढ़ रही हैं जो मूल रूप से बढ़ रहा है स्कूल में अध्ययन कर रहे बच्चे खेल पुस्तकें में कमीशन नहीं किए जाते हैं, बल्कि करोड़ों की प्रतियां भी कमीशन की जाती हैं। स्कूलों और दुकानों में पुस्तकों और प्रतियां का एक सेट तैयार और बेचा जाता है। छोटे-छोटे वर्ग की कक्षाएं बढ़ रही हैं। जिसके कारण सभी अविवाहित लोग परेशान हो रहे हैं। कॉपी बुक की दर आकाश की तरह आसमान छू रही है। सस्ती पुस्तकों का अध्ययन नहीं किया जा सकता है, और किताबों की संख्या और प्रतियां बढ़ती जा रही हैं ताकि स्कूलों में सभी पुस्तकों और प्रतियां ठीक से उपयोग न हों। फिर भी, सभी माता-पिता की मजबूरी है कि स्कूल द्वारा तैयार किए गए केवल सेट को ही लेना होगा। अधिक संख्या में कॉपी और किताबों की संख्या, अधिक कमीशन स्कूल ने पुस्तकों की किताबों में पैसा कमाया है, निजी स्कूलों के माता-पिता अभिभावकों द्वारा स्वयं को लूट लेते हैं और वे एसी कमरे में बैठते हैं और पंखे तक कक्षा में बच्चों के लिए आवेदन नह...

पूरा देश लूट जाए!

आकांक्षा मिश्रा पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग (कानपुर यूनिवर्सिटी) पूरा देश लूट जाए! कानपुर----- भाजपा की सरकार हो चाहे कांग्रेस की लुटेरों को कोई फर्क नहीं पड़ता। रोजाना चेन लुटेरे,बैंक लूट , छेड़छाड़ ये सब आम घटना हो गई है।जनता के लिए सरकार तो सो रही हैं।प्रदेश में क्या हो रहा इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं हैं चाहे क्यों न पूरा देश लूट जाए।आखिर कब तक सरकार ऐसे हाँथ पर हाँथ धरे सोती रहेगी।  जनता को परेशानी उठानी पड़ती हैं और फिर भी कोई नतीजा नहीं निकलता हैं सिवाये भागदौड़ के। किसानों के लिए सरकार इतने सारे वादे करती हैं पर उन किसानों का क्या जिनके पास खाने तक को भी अनाज नहीं होता हैं भूखे पेट सोता है जब उनकी फसल खराब हो जाती हैं बेमौसम बरसात, आंधी और ओले से। तब  क्यों नहीं मुफ्त में उन किसानों को  भोजन सरकार देती हैं। यही वो गरीब होते हैं जो भुखमरी के कारण चोरी , डकैती करके अपना और अपने परिवार वालो का पेट भरते हैं।जब चुनाव का समय आता हैं तो जनता से बहुत बड़े- बड़े वादे होने लगते हैं और जब सरकार बन गई तो जनता को भूल जाते हैं। सरकार को जनता को देखना होगा। एक देश क...

पुल निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो श्रमिको की हुई मौत ,परिजनों ने अवर अभियंता(जेई) के खिलाफ लापरवाही करने का लगाया आरोप

रिपोर्ट-योगेंद्र गौतम उन्नाव पुल निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो श्रमिको की हुई मौत ,परिजनों ने अवर अभियंता(जेई) के खिलाफ लापरवाही करने का लगाया  आरोप  उन्नाव- अजगैन थाना क्षेत्र के नवई राजाबाग मार्ग पर करसेमऊ गांव के पास पुल निर्माण  के दौरान मिट्टी ढह गयी। मिट्टी में दब कर दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिन्हे इलाज के लिये सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया जहाँ पर दोनो को मृतक घोसित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया सीडीओ टी के शिबू एस डी एम हसनगंज मनीष बंसल सीओ डा भीम शंकर गौतम व कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह आनन फानन मौके पर पहुच कर घटना स्थल का निरक्षण किया । हादसे में दो श्रमिको की मौत की सूचना पर सीएचसी पहुचे ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज अरुण सिंह ने परिजनो को सांत्वना दी और उन्हें प्रसासन से मिलने वाली सहायता राशि दिलाने का भरोसा देकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया । पुलिस ने शवो को परीक्षण के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी भीम शंकर  गौतम ने बताया कि परिजनों ने अवर अभियंता(जेई) के खिलाफ लापरवाही करने का आरोप लगाया...

स्कूल मे ठगी से, अभिभावक परेशान ।

रिपोर्ट---   प्रिया गुप्ता स्कूल  मे ठगी से, अभिभावक  परेशान । कानपुर-- प्राइवेट स्कूलो  की अव्यवस्थाओ के कारण अभिभावक की बढ़ती समस्याये है। जो मूल रूप से बढ़ती जा रही है ।स्कूल  में पढ़ने वाले बच्चो की किताबो मे ही कमीशनबजी का खेल नही अपितु  कॉपियों मे भी करोड़ो के कमीशन बनाये जाते है ।किताबो और कॉपियों का सेट तैयार कर स्कूल व दुकानों मे बेचे जाते है ।छोटे-छोटे क्लासो के बच्चो का बोझ बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते सभी अविभावक परेशान होते हुए  नजर आ रहे है। कॉपी किताबो के रेट तो जैसे आसमान छु रहे है। क्या सस्ती किताबो से पढ़ाई नही हो सकती और तो और किताबो और कॉपियों की संख्या बढ़ती जा रही है ।जबकि स्कूलों में  सभी किताबो व कॉपियों का उपयोग भी सही ढंग से नही  होता है । फिर भी सभी अभिभावक की मजबूरी है कि स्कूल द्वारा तैयार किये गये सेट ही लेना होगा । जितना ज्यादा से ज्यादा कॉपियों व किताबो के सेट उतनी ज्यादा कमीशन ।स्कूल की मिली भगत से किताबो के सेट मे कमाई कर स्कूल,अभिभावक के लिए परेशानी खड़ी कर रहे है।प्राइवेट स्कूलों के संचालक अभिभावकों से लूट...