माध्यमिक संघ के महासचिव द्वारा 'शहीदी दस्ता' भेजकर जान-माल की क्षति पहुँचाने की धमकी देने वाला बयान एक आपराधिक कृत्य, सार्वजिक माफी मांगे अन्यथा होगी कानूनी कार्रवाई : TSUNSS गोपगुट*
बेतिया:- * माध्यमिक संघ के महासचिव द्वारा 'शहीदी दस्ता' भेजकर जान-माल की क्षति पहुँचाने की धमकी देने वाला बयान एक आपराधिक कृत्य, सार्वजिक माफी मांगे अन्यथा होगी कानूनी कार्रवाई : TSUNSS गोपगुट* रिपोर्ट - मोहम्मद रिजवान बेतिया:- TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ, TSUNSS गोपगुट पश्चिम चम्पारण जिला इकाई सुप्रीम कोर्ट में 'समान काम समान वेतन' मामले की सुनवाई के बाद माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव शत्रुध्न प्रसाद सिंह द्वारा विडियो जारी कर दिए गए आपत्तिजनक बयान की कड़ी निन्दा करता है। उक्त बातें TSUNSS गोपगुट के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार 'राउत' ने कही। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव द्वारा दिया गया उक्त बयान गैर जिम्मेदाराना, घोर आपत्तिजनक व निंदनीय है इसकी आलोचना की जाती है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय पाठक के हवाले से सुनिल कुमार 'राउत' ने कहा कि - शत्रुघ्न प्रसाद सिंह द्वारा सुप्रीम कोर्ट परिसर से समान काम समान वेतन मामले में संघर्षरत संगठन को खुलेआम 'शहीदी दस्ता' भेजकर जान-माल की क्षति पहुँचाने की धमकी देना, ...