सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

हरियाणा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हरियाणा के स्कूलों की हालत बद से बदत्तर

हरियाणा के स्कूलों की हालत बद से बदत्तर फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट  फरीदाबाद:आम आदमी पार्टी के बडख़ल विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने मंगलवार को गांव भांकरी के सरकारी स्कूल का दौरा किया, जहां हालात काफी दयनीय पाए गए। स्कूल में जाने के बाद धर्मबीर भड़ाना ने पाया कि वहां पर बच्चों के लिए न तो बैठने की कोई व्यवस्था थी | और न ही शुद्ध पीने के पानी की। पीने के पानी की टंकी जर्जर अवस्था में थी, स्कूल के कमरे दयनीय हालत में थे। जिनमें बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं, उनकी छत कभी भी गिरने का खतरा बना रहता है। बच्चों के लिए शौचालय तक की व्यवस्था स्कूल में नहीं दिखाई दी, जिसके चलते न केवल बच्चे बल्कि अध्यापक भी खुले में शोच करने को मजबूर हैं। स्कूल की दयनीय हालात पर धर्मबीर भड़ाना ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों एवं अस्पतालों की हालत खराब है। विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार का चेहरा बेनकाब हो जाता है, जब आप इन स्कूलों में आकर देखेंगे। भड़ाना ने कहा कि सरकार की नीयत में खोट है, वह चाहती नहीं सरकारी स्कूलों का उद्धार करना। क...