निःशुल्क स्वेटर पाकर खिले बच्चों के चेहरे तथा किया चाचा नेहरू को याद ----------------------------------------------- ब्लॉक गुरसरांय के पू मा विद्यालय गुरसरांय , प्रा विद्यालय प्राचीन क गुरसरांय , व प्रा वि उर्दू मीडियम गुरसरांय के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वेटर वितरण तथा बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन पू मा विद्यालय गुरसरांय में किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नरेश रावत खण्ड शिक्षा अधिकारी , अध्यक्ष करन सिंह जूदेव , विशिष्ट अतिथि - नेहिल सिंघई , गोविंद पटेल , अमन अग्रवाल , उत्तम सिंह abrc , अरविंद साहू abrc , अवधेश खरे , राजेश त्रिपाठी , अजय देवलिया , सुनील नगाइच , उपस्थित रहे । खंड शि अ महोदय ने अध्यापकों तथा बच्चों को प्रतिदिन समय से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया । मंच का संचालन कर रहे सहः समन्वयक आदर्श द्विवेदी ने बच्चों को नेहरू जी तथा बाल दिवस के बारे में विस्तार से बताया । सभी आगंतुकों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये । बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों द्वारा लगाई गई स्टॉल...