सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गंगा महोत्सव को क्रषि कार्यशाला मे किया तब्दील

गंगा महोत्सव को क्रषि कार्यशाला मे किया तब्दील      


कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज पोर्टल के लिए

कानपुर l बिठूर गंगा महोत्सव के चौथे दिन आत्मा योजनांतर्गत किसान सम्मेलन/ किसान मेला का आयोजन जिला कृषि विभाग द्वारा आयोजित किया गया जिस में कानपुर जिले से 10 ब्लॉकों से आए किसानों ने भाग लिया किसान मेला कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा अनुसंधान  रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने अपने उद्बोधन में किसानों की आय दुगनी करने व जैविक खेती पर बल देते हुए कहा और जो है हम उड़ान रखते हैं हम किसान हैं अपने हौसलों में जहान रखते हैं कृषि की आय बढ़ाने किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन रात काम कर रहे हैं किसानों को यूरिया डीएपी कीटनाशक दवाओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए इन चीजों का प्रयोग सबसे ज्यादा पंजाब हरियाणा में किया फसल तो दोगुनी हुई लेकिन वहां कैंसर ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक जैसी बीमारियों ने अपनी जड़ें जमा ली वहां के किसानों ने पैदावार तो बढ़ा ली लेकिन अन्न सब्जियां जहरीली पैदा हुई जिस से बीमारियां बैठी है उत्तर प्रदेश के किसानों ने कीटनाशक दवाइयां डालकर आलू आम गन्ना की फसल दुगनी पैदा की लेकिन बिक्री के लिए भेजे गए अन्य प्रदेशों ने फसल लेने से मना कर दिया जिससे किसानों की फसल अपने प्रदेश में आधे दामों से भी कम में बिकी किसान घाटे में रहा अगर किसान जैविक खेती करेगा जो कम खर्चे में ज्यादा पैदावार होगी फसल स्वस्थ होगी व अच्छे दामों में बिकेगी हरकिसान अपने पास देसी गाय का पालन करें गाय के गोमूत्र गाय के गोबर और पानी का खेतों में छिड़काव करें जिससे फसल दोगुनी व स्वस्थ होगी जब धरती स्वस्थ होगी तो अन्ना सब्जियों स्वस्थ होंगे हमें और आपको संभलना होगा तभी धरती स्वस्थ होगी यूरिया डीएपी कीटनाशक दवाइयों से धरती को बचाना होगा जैसे भगवान राम के समय में गांव में गोमूत्र से खेती होती थी और फसलें स्वस्थ रहती थी आप सभी अपने घरों में देसी गाय पालन किसान उद्योग की तरफ बढ़े खेती को व्यवसाय की तरह करें जिससे किसान की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी उन्होंने जैविक खेती पर सभी किसानों से जोर देकर कहा की कीटनाशक ना डाल कर जैविक उपचारों से ही खेती करें कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पधारे बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने अपने उद्बोधन मैं कहा किसान को अन्नदाता कहा जाता है और धरती का भगवान भी कहा जाता है भगवान को भी अन्य दाता कहा जाता है किसान को इसलिए भगवान कहा जाता है किसान धरती पर जन्म लेने वाले जीवो के पालन के लिए धरती पर अन्न पैदा करता है देश कभी सशक्त होगा जब देश का किसान सशक्त होगा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को सशक्त बनाने के आर्थिक आय दोगुनी करने के अनेक काम किए जा रहे हैं कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि डॉ जितेंद्र सिंह डॉ डीके सिंह डॉक्टर वाइके सिंह डॉक्टर नौशाद सभी कृषि वैज्ञानिक ने भी किसानों को संबोधित कर जैविक द्वारा खेती करने पर जोर दिया जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बिठूर महोत्सव कार्यक्रम में किसान मेला लगाकर किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही सारी सहायता ओं को बताया प्रदेश सरकार छोटे किसानों को 90% सब्सिडी व बड़े किसानों को 80% सब्सिडी दे रही है कार्यक्रम में आई कानपुर के दसों ब्लॉकों से आए जैविक खेती कर रहे किसानों को सब्सिडी चेक व प्रशस्ति पत्र देकर मंच पर सम्मानित किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...