थाना क्षेत्र मैलानी के ग्राम नारंग निवासी एक युवक की लखनऊ शहर में बिल्डिंग की शटरिंग उसके ऊपर गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था,इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी
थाना क्षेत्र मैलानी के ग्राम नारंग निवासी एक युवक की लखनऊ शहर में बिल्डिंग की शटरिंग उसके ऊपर गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था,इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी ,मृतक युवक वहां मजदूरी करने के लिए गया था। रिपोर्ट-प्रसन्न दीप सिंह थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गॉव नारंग निवासी अनिल कुमार पुत्र राजेन्द्र (38 वर्ष) जो कि मजदूरी करने के लिए 15 दिन पूर्व अपने घर से लखनऊ के लिए गया था,जब वह निर्माणाधीन बिल्डिंग मे नीचे काम कर रहा था उसी समय अचानक उसके ऊपर सटरिंग का सामान गिर गया,जिससे उसकी रीढ की हडडी व गर्दन पर गम्भीर चोटे आ गयी थी,ठेकेदार ने उसे तत्काल लखनऊ मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर मे भर्ती कराया व साथ ही अनिल के परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर अनिल की माता अमला व पत्नी शोभा परिजनो सहित लखनऊ ट्रामा सेंटर पहुंच गये थे,इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल अनिल की मंगलवार की सुबह मृत्यु हो गई थी, पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को अपने घर नारंग ले आये। मृतक अनिल का बुधवार की सुबह अंतिम संस्कार बड़े ही गमगीन माहौल मे किया गया। मृतक अनिल की एक आठ महीने की मासूम बच्ची है व परिव...