सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ग्राहक बनकर आये असलहाधारी बदमाशों ने मोटर्स पार्ट्स व्यापारी के घर घुस गये। बदमाशों ने व्यापारी को बंधक बनाकर लूटपाट

ग्राहक बनकर आये असलहाधारी बदमाशों ने मोटर्स पार्ट्स व्यापारी के घर घुस गये। बदमाशों ने व्यापारी को बंधक बनाकर लूटपाट


रिपोर्ट-नाजमा आब्दी


चिरगांव थाना क्षेत्र में ग्राहक बनकर आये असलहाधारी बदमाशों ने मोटर्स पार्ट्स व्यापारी के घर घुस गये। बदमाशों ने व्यापारी को बंधक बनाकर लूटपाट कर भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी कर पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
मोहल्ला पहाड़ी चुंगी निवासी अनिल जैन की घर के नीचे मोटर्स पार्ट्स की दुकान खोले है और ऊपरी मंजिल में रहते। शनिवार की रात्रि जब अनिल दुकान बंद कर अपने घर में चले तो कुछ देर बाद चार अज्ञात युवक दुकान पर पहुंचे और दुकान खुलवाने के लिए उन्होंने शटर को खटखटाना शुरू कर दिया। इस पर व्यापारी के घर में रहने वाला लड़के ने दुकान खोली तो उक्त युवकों ने सर्वो कम्पनी का ऑयल मांगा तो लड़के ने सर्वो कम्पनी का ऑयल न होने की बात कही। इस पर युवकों ने दूसरी कम्पनी का ऑयल की मांग की। यह सुनने के बाद लड़का अनिल जैन के पास पहुंचा और अभी दोनों बात कर ही रहे थे। तभी उक्त चारों युवक कमरे में पहुंच गये। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता चारों ने व्यापारी व लड़के को बंधक बना लिया जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी मारपीट कर असलाहों से धमकाया। इस पर अनिल जैन ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उनके मुंह पर टेप लगा दिया। इसके बाद असलाहा की दम पर बदमाशों ने घर में रखी लगभग ढाई लाख की नकदी और सोने-चांदी के गहने लूट कर भाग गये। इसके बाद किसी प्रकार अनिल जैन बंधन से मुक्त हुए और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी करने के बाद पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्व मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

एसएसपी ने दिये बदमाशों को पकड़ने के निर्देश
व्यापारी के घर हुई लूट पाट की सूचना मिलने पर एसएसपी डा. ओपी सिंह, एसपी ग्रामीण राहुल मिठास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल करने के बाद घटना के खुलासा करने के निर्देश दिए। वहीं एसएसपी ने कोतवाली, नवाबाद, बड़ागाँव व चिरगॉव थाना पुलिस को लगा दिया है। इन थानों की पुलिस टीम ने बदमाशों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ दविशे देनी शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।  हरनाटांड़ संवाददाता सन्तोष कुमार  लौकरिया थाना क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर वृहस्पतिवार को स्थानीय थाना परिसर में में शांति समिति की एक बैठक आहुत की गयी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनय मिश्र एवं संचालन सुबोध सिंह  ने किया।आयोजित कार्यक्रम में दोनो समुदायो के लोगो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया ।वही थानाध्यक्ष ने बताया जिस स्थान पर दुर्गा पूजा आयोजित की जाएगी सुरक्षा के मद्देनजर वाहा पूजा समिति के द्वारा स्थानीय थाना से  लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।जिससे मौके पर थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों से कुल पन्द्रह पूजा समिति के द्वारा अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन दिया जिसे थानाध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान करते हुए 20 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन कर देने का आदेश दिया।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी  पूजा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजमात किये  गए है साथ ही उन्होंने ब...

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा रिपोर्टर जितेन्दर पांचाल मथुरा डूडा कार्यलय पर सफाई कर्मचारियों का जमकर हंगामा किया चार महीने से वेतन न मिलने की बजह से किया प्रदर्शन हंगामा,सफाई क्रम चारिओं के साथ महिला सफाई कर्म चारिओं भी कर रही है डूडा कार्यलय पर हंगामा,नही मिला नगर के सफाई कर्मचारियो को डूडा से कोई अस्वासन जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा पर सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी अपने वेतन को लेकर जिला परियोजना अधिकारी और नगर निगम मथुरा के खिलाफ नारेबाजी करते ये लोग 4 माह से वेतन ना मिलने से परेशान हो कर जिला परियोजना अधिकारी सतीश कुमार सिंह से मिले काफी नोकझोंक होने के बाद जिला परियोजना अधिकारी ने बताया की वेतन का मामला नगर निगम के अधीन है निगम के द्वारा केवल 8 दिन जो कि जून माह का वेतन दिया गया है अभी तक डूडा विभाग के खाते में नहीं आया है सफाई कर्मचारियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा वहीं सफाई कर्मचारियों का कहना था कि हमने बिना वेतन के जन्माष्टमी रक्षाबंधन और ईद त्योहारों पर सफाई की एवं एक दिन भी अवकाश नहीं लिया l