सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फरीदाबाद लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अनियंत्रित बोलेरो ने कई को मारी टक्कर एक की मौत *

* अनियंत्रित बोलेरो ने कई को मारी टक्कर एक की मौत * *ब्यूरो रिपोर्ट मोहम्मद इस्माइल* घोसी(मऊ) स्थानीय नगर में एक अनियंत्रित बोलेरो ने कई स्थानों पर दुर्घटना करते हुए कई लोगो को घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे मऊ की तरफ से आ रही बोलेरो UP 81AA 5322 ने मझवारा मोड़ पर अमीर हमज़ा पुत्र शकील अहमद उम्र 22 वर्ष निवासी करीमुद्दीनपुर को टक्कर मार कर घायल कर दिया। इसके उपरांत यहिया मार्किट के पास कोपागंज थाना क्षेत्र के मसिना निवासी हामिद पुत्र सरफुदिन उम्र 28 वर्ष को भी टक्कर मार कर घायल कर दिया।इसी क्रम में धरौली मोड़ के पास जमालापुर निवासी काशी पुत्र रामधारी 28 वर्ष को भी टक्कर मारते हुए एक पेड़ से जा टकराई।जिसमें गाड़ी चालक नितीश सिंह पुत्र प्रभुनाथ निवासी मादी सिपाह उम्र लगभग 20 वर्ष भी गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना पाते ही प्रभारी निरीक्षक ब्रम्हादिन पाण्डेय मय हमराहियों सहित मौके पर पहुच घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी भेजवाया।  शुक्रवार की शाम हुई दुर्घटना में घायल जमालापुर निवासी काशी पुत्र रामधारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी...

चलती चेवरोलेट एन्जॉय कार में लगी भयंकर आग, इस गाडी से तीनों मां-बेटे को लोगों ने शीशा तोड़ कर सुरक्षित निकाला।

चलती चेवरोलेट एन्जॉय कार में लगी भयंकर आग, इस गाडी से तीनों मां-बेटे को लोगों ने शीशा तोड़ कर सुरक्षित निकाला। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:बृहस्पतिवार देर सांय बाईपास रोड स्थित सेक्टर -8  मोड़ के पास एक चलती  चेवरोलेट एन्जॉय कार में अचानक भयंकर आग लग गई। जलते हुए कार में कुल तीन लोग सवार थे जिसे वक़्त रहते हुए राहगीरों ने तीनों लोगों को कार का शीशा तोड़ कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जब तक मौके पर फायर बिग्रेड की गाडी मौके पहुंची तब तक आग पूरी गाडी को अपने चपेट में ले चुकी थी। चश्मदीद मनोज कुमार की माने तो वह वीरवार की देर सांय करीब साढ़े सात बजे बाईपास रोड ,सेक्टर -8 के पास से रहे थे, उस दौरान उन्होनें देखा कि एक चलती कार में आग लगी हुई हैं, उस वक़्त उस कार में  एक महिला व दो लड़के मौजूद थे। गाडी में लगी आग को देख कर वहां से गुजर रहे लोगों ने वक़्त रहते हुए कार का शीशा तोड़ कर तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकला। इसके बाद आग धीरे धीरे पूरी कार को अपने चपेट में ले लिया व आग भयंकर रूप ले लिया और आग  की लपटें भी काफी निकलने लगी, जिस कार में आग लगी थी...

हुड्डा सर्वे अधिकारी ने किया आशियाना फ्लैट का दौरा

हुड्डा सर्वे अधिकारी ने किया आशियाना फ्लैट का दौरा  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:हुड्डा सर्वे अधिकारी धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में उनके विभाग के अधिकारियों ने सेक्टर 56,56 ए में बनाए गए आशियाना फ्लैटों का निरीक्षण किया | इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फ्लैटों में पेयजल सप्लाई,बिजली,सिवरेज व्यवस्था सहित तमाम कार्यों को सुचारू रूप से पूरा कार्य करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फ्लैटों में रह रहे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस दौरान उनके साथ हुड्डा एस्टेट ऑफिसर अमरदीप जैन,कार्यकारी अभियंता प्रवीण कुमार ,कार्यकारी अभियंता गौड़,सब डिविजनल अभियंता धर्मवीर सिंह,सब डिविजनल अभियंता महेंद्र पाल सिंह सहित विभिन्न टेक्निकल अधिकारी व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। गौरतलब है कि सरकार ने बाईपास रोड़ सेक्टर-17,18,29 आदि झुग्गी में रहने वाले लगभग 1500 गरीब परिवारों को सेक्टर 56,56 ए में आशियाना फ्लैट अलॉट किए कर दिए गए हैं। इन फ्लैटों में लगभग 100 गरीब परिवारों ने रहना बसना शुरू कर दिये है। लगभग-100 परिवार अपने फ्लैट...

ग्लोबल फ्रेम ऑफ आर्ट द्वारा नेशनल लेवल पर अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन किया गया

ग्लोबल फ्रेम ऑफ आर्ट द्वारा नेशनल लेवल पर अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन किया गया  फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद ग्लोबल फ्रेम ऑफ आर्ट की ओर से फरीदाबाद में पहली बार नेशनल लेवल पर अवॉर्ड फंक्शन हुआ। अवॉर्ड फंक्शन में सम्मानित होने वाले अवॉर्डी वरिष्ठ समाजसेवी रवि कालरा, फिरे चंद नागर, मिसिज यूनाइटेड  अमीषा चौधरी, ज्योति रेसलर, विक्की भारद्वाज, सतेन्द्र यादव, हीरो भैया उदित, नारायण बैसला, ब्रह्म प्रकाश गोयल, कंचन लखानी, रजिया, पूनम सिनसिनवार, संजीव कुशवाहा, करमजीत कर्मा तथा विशिष्ट अतिथियों में डॉक्टर आजाद कौशिक, जयदेव पाराशर, डॉ इंद्रजीत गौतम, मनधीर मान, मनमोहन भड़ाना, संजीव अग्रवाल, एडवोकेट ओ.पी. शर्मा, केंद्र प्रकाश शर्मा, भुवनेश्वर शर्मा, कॉमेडियन राजीव मल्होत्रा, फिल्म एक्टर देव शर्मा, गुरुप्रीत सिंह, नागी गोल्डी, प्रदीप गुप्ता, ऊषा किरण शर्मा, पंकज सिंह, मानव शर्मा, प्रियंका भारद्वाज कक्कड़, संतोष यादव, सचिन तंवर, प्रवीन दत्त शर्मा आदि अतिथियों ने सभी आए हुए सभी अवॉर्डियों को सम्मानित किया। वहीं अवॉर्ड फंक्शन के आयोजक अरुण मिश्रा, अशोक डी स्टार, मनीष शर्मा,...

सडक का निर्माण नहीं कराना था, तो इसे खुदवाया क्यों,आप नेता धर्मबीर भड़ाना का प्रदर्शन,

सडक का निर्माण नहीं कराना था, तो इसे खुदवाया क्यों,आप नेता धर्मबीर भड़ाना का प्रदर्शन, फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: सेक्टर-21 से लेकर कोली कॉलोनी से होते हुए गांधी कॉलोनी चौक तक जाने वाले पेरीफरल रोड के निर्माण में किए जाने वाली देरी से नाराज सैंकडोंं लोगों ने आज  आप नेता धर्मबीर भडाना के नेतृत्व में सडक पर बैठकर प्रदर्शन किया और तुरंत प्रभाव से रोड के निर्माण की मांग की। ज्ञातव्य है कि इस पेरीफरल रोड को पूरी तरह से खोद दिया गया है, मगर एक महीना होने के बावजूद भी रोड का निर्माण नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते खुदे हुए रोड की सारी मिट्टी लोगां के घरों में घुसती है और लोग परेशान हैं। आप नेता धर्मबीर भडाना ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक को आम गरीब लोगों की बिल्कुल परवाह नहीं है। अगर इस सडक का निर्माण नहीं कराना था, तो इसको खुदवाया ही क्यां गया। रोड़ के खोदे जाने की वजह से न तो यहां पर वाहनां के जाने के लिए व्यवस्था है और लोगों के घरों में मिट्टी उडकर जाती है, वो अलग। लोग बहुत परेशान है, मगर स्थानीय विधायक को लोगों की कोई परवाह नहीं है। उन्हांने कहा कि भाजपा ...

रक्त तमसो माँ ज्योतिर्गमय का अभियान बच्चों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया

रक्त तमसो माँ ज्योतिर्गमय का अभियान बच्चों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट  फरीदाबाद:राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में जूनियर रेड क्रॉस और सैंट जॉन एम्बुलैंस ब्रिगेड ने रक्त राइजिंग तमसो मा ज्योतिर्गमय के सौजन्य से बच्चों के स्वास्थय, विशेष तौर पर युवावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या नीलम कौशिक की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता रविंदर कुमार मनचंदा ने बच्चों को बताया की पीरियड्स यानि मासिक धर्म महिलाओं से जुड़ा विषय होने के कारण गोपनीयता तथा कई प्रकार के मिथकों से घिरा हुआ रहता है ऐसी वजह से माहवारी से सम्बंधित कई प्रकार के निषेध महलाओं और लड़कियों को सामाजिक धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन के बहुत से पहलुओं से बहार कर देते है।  इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित राइजिंग तमसो मा ज्योतिर्गमय की पूजा गुलाटी ने जो कि दिल्ली विश्वविद्यालय की द्वितीय वर्ष की छात्रा है तथा जिन्हे अभी अभी हाल ही में सयुंक्त राष्ट्र द...

सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने गए आप नेता धर्मबीर भड़ाना को पुलिस ने रोका।

सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने गए आप नेता धर्मबीर भड़ाना को पुलिस ने रोका। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट  फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी के बडख़ल विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने जब मंगलवार को बड़खल विधान सभा क्षेत्र के गांव बडख़ल स्थित सरकारी स्कूल का दौरा करने गए तो उनको भारी पुलिस बल का सामना करना पड़ाऔरउनको स्कूल के अंदर प्रवेश करने से रोक दिया गया। इस पर आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने भाजपा सरकार पर निरंकुश एवं अफसरशाही के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा हरियाणा के स्कूलों की दुर्दशा दिखाने का जो अभियान चलाया गया था, उससे भाजपा सरकार पूरी तरह घबरा गई है। तभी स्थानीय विधायक की शह पर भारी पुलिस प्रशासन आ धमका, ताकि स्कूलों की दुर्दशा न दिखा पाएं। भड़ाना ने कहा कि हम यहां के स्थानीय निवासी हैं और हमारे बच्चे इन स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करते हैं, तो क्या अभिभावकों को इतना भी हक नहीं कि वो यह देख सकें कि जिस स्कूल में उनके बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनकी हालत कैसी है। आप ने कहा कि उनके द्वारा चलाए गए अभियान से सरकार नंगीहो गई है, वो स्कूलों ...

छात्रों ने स्लोगन के माध्यम से दिया आपदा प्रबंधन का संदेश

छात्रों ने स्लोगन के माध्यम से दिया आपदा प्रबंधन का संदेश फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट  फरीदाबाद:सराय ख्वाजा स्थित राजकीय महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। बच्चों को संबोधित करते हुए अध्यापक रविन्दर कुमार मनचन्दा ने कहा कि जब प्रकृति में असंतुलन की स्थिति होती है, तब आपदाएं आती हैं जिसके कारण विकास एवं प्रगति बाधक होती है। प्राकृतिक आपदाओं के अतिरिक्त कुछ विपत्तियां मानवजनित भी होती हैं। प्राकृतिक आपदाएं जैसे- भूकम्प, सुनामी, भूस्खलन, ज्वालामुखी, सूखा, बाढ़, हिमखण्डों का पिघलना आदि हैं। धैर्य, विवेक, परस्पर सहयोग व प्रबंधन से ही इन आपदाओं से पार पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन दो प्रकार से किया जाता है आपदा से पूर्व एवं आपदा के पश्चात आपदा पूर्व प्रबन्धन को जोखिम प्रबन्धन के नाम से भी जाना जाता है। आपदा के जोखिम भयंकरता व संवेदनशीलता के संगम से पैदा होते हैं जो मौसमी विविधता व समय के साथ बदलते रहते है। जोखिम प्रबन्धन के तीन अंग हैं। जोखिम की पहचान, जोखिम में कमी व जोखिम का स्थानान्तरण किसी भी आपदा के जोखिम को प्रबन्धि...

अब फार्मासिस्ट बनना होगा मुश्किल,दीपक त्रिपाठी।

अब फार्मासिस्ट बनना होगा मुश्किल,दीपक त्रिपाठी। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट  फरीदाबाद:फार्मेसी कौंसिल ऑफ इंडिया ने एक ड्राफ्ट सर्कुलर जारी करते हुए डिप्लोमा कर रहे फार्मासिस्टों के लिये मुश्किल खड़ी कर दी है। फार्मेसी कौंसिल  डिप्लोमा इन फार्मेसी एक्जिट एग्जामिनेशन रेगुलेशन 2018 पास कर रही है जिसके हिसाब से अब डिप्लोमा इन फार्मेसी करने वालों को यह एग्जाम पास करना जरूरी है तभी जाकर वह रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट बन सकेंगे और अपनी फार्मेसी प्रैक्टिस , मेडिकल  स्टोर कर पाएंगे।फार्मेसी कौंसिल  यह रेगुलेशन  2015 में पास करने वाली थी लेकिन किसी बजय से पास नही हो सका। यह पीसीआई द्वारा लागू किया पहला रेगुलेशन होगा जिसमें डिप्लोमा इन फार्मेसी कर रहे स्टूडेंट्स को रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट बनने के लिये इस एग्जाम को पास करना अनिवार्य होगा। पीसीआई के अनुसार बगैर इस एग्जाम को पास किया कोई भी अपनी फार्मेसी प्रैक्टिस व मेडिकल स्टोर नही कर सकता है। फार्मेसी एग्जिट एग्जाम की जरूरत क्यों? देश भर के फार्मासिस्ट व एसोसिएशन लंबे समय से सोशल मीडिया में डिप्लोमा इन फार्मेसी को...

अप्रेंटिस कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

अप्रेंटिस कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट  फरीदाबाद:आई.टी.आई.पास आउट छात्र से रोजगार दिसंबर माह में बेरोजगार हो जाएगें | जिसमें कि हरियाणा सरकार ने अप्रेंटिस कर्मचारियों को रोजगार दिया था | पर अब एक वर्ष पूरा होने पर कर्मचारियों को कार्य मुक्त कर दिया जाऐगा | और हरियाणा में दिसंबर माह में लगभग चार हजार युवा कार्य मुक्त हुए हैं | ओर अब इनके सामने रोजगार की ऐसी गंदी दशा आ गई है | कि नौजवान युवा रोजगार के लिए न जाने कहां-कहां की दर-दर ठोकरे खाने पर मजबूर है और अलग-अलग ट्रेडो से आई.टी.आई.पास छात्र दिसंबर माह में लगभग 45000 युवा बेरोजगार हो जाएगें | हरियाणा सरकार से इनकी मांग है कि हमें जिस किसी भी महकमे में लगे हुए हैं | वहीं पर स्थाई या अस्थाई कर रोजगार दिया जाएे | या फिर हमें सक्षम योजना के तहत रोजगार दिया जाएे | तो वहीं मोहित भरद्वाज ने बताया कि हम हरियाणा सरकार से निवेदन करते हैं कि हमें आप अप्रेंटिस कर्मचारियों को कार्य मुक्त न करके उन्हीं विभाग में स्थाई या अस्थाई कर दें | तो मंजू ने बताया कि मैं हरियाणा प्रदेश में बैठी सरकार से निवेद...

81 जोडे़, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे नव-युगलों को आशीर्वाद देने

81 जोडे़, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे नव-युगलों को आशीर्वाद देने  फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट  फरीदाबाद:सेक्टर-16ए स्थित दशहरा मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शनिवार को 81 जोड़े परिणय बंधन में बंधे | महाराजा अग्रसेन विवाह समिति की ओर से आयोजित इस समारोह में नवजोड़ों को आशीर्वाद इस के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं | हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि एक पंडाल के नीचे एक साथ 81 लड़कियों का कन्यादान एक मिसाल है | जहां एक आम आदमी के लिए एक लड़की का विवाह करना मुश्किल होता है, वहीं यहां एक साथ 81 लड़कियों का घर बसाकर वास्तव में ऐसा कार्य किया गया जो अतुलनीय है | समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने की, जबकि स्वागताध्यक्ष किरासन समूह के उपाध्यक्ष जेपी गुप्ता थे | पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि जरूरतमंदों का घर बसाने के लिए सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन बहुत ही नेक कार्य है | इसके दूसरे बड़े मायने भी हैं कि ऐसे आयोजनों से जहां दहेज के मामलों में कमी आती...

29 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

29 लोगों ने किया ब्लड डोनेट  फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट  फरीदाबाद:सराय ख्वाजा स्थित राजकीय आर्दश वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जूनियर रेडक्रॉस और जॉन एम्बुलेंस बिग्रेड द्वारा 12वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के निवर्तमान सचिव बीबी कथूरिया ने बताया कि शिविर में 29 लोगों ने रक्तदान किया | शिविर का संयोजन जेआरसी व एसजे एबी प्रभारी रविन्दर कुमार मनचंदा ने किया | शिविर प्रिंसिपल नीलम कौशिक की अध्यक्षता में लगाया गया | रक्तदान शिविर में पार्षद बिल्लू पहलवान ने भी रक्तदान किया | वेदवती ने 31वीं बार रक्तदान कर रिकॉर्ड स्थापित किया | इस मौके पर रेनु शर्मा,रूपकिशोर शर्मा, और समस्त स्टाफ ने सभी रक्तदानियों की हौसला अफजाई करते हुए आभार व्यक्त किया |

होने वाले19 वें सर्वजातीय विवाह समारोह में मुख्य अतिथि होंगें भूपेंद्र सिंह हुड्डा

होने वाले19 वें सर्वजातीय विवाह समारोह में मुख्य अतिथि होंगें भूपेंद्र सिंह हुड्डा  फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट  फरीदाबाद:महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के द्वारा19 वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद रहेंगें होंगें। यह जानकारी संस्था के प्रधान ब्रह्म प्रकाश गोयल व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने संयुक्त रूप से मैगपाई होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दिए। लखन कुमार सिंगला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बदरपुर बॉर्डर से रिसीव्ड करने के बाद उन्हें तक़रीबन 50 -60 गाड़ियों के काफिले के साथ 8 दिसंबर शनिवार को विवाह स्थल पर लाया जाएगा जहां पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान मंच पर पूर्व स्पीकर व विधायक कुलदीप शर्मा,पलवल के विधायक करण दलाल, तिगांव क्षेत्र के विधायक ललित नागर, होडल के विधायक उदयभान,राई विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयतीर्थ दहिया, पूर्व विधायक सुश्री शारदा राठौर,पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तवेतिया के अलावा आदि का...

बाईपास को जल्द हाईवे बनाने के लिए हटाई जाएंगी झुग्गी

बाईपास को जल्द हाईवे बनाने के लिए हटाई जाएंगी झुग्गी  फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट  फरीदाबाद:बाईपास को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है | इसके किनारे बसी हुई 1625 झुग्गीवासियों ने फ्लैट की पहली किस्त जमा करनी शुरू कर दी है | हुड्डा अधिकारी चाहते हैं कि ये सारी प्रक्रिया 15 दिसंबर से पहले पूरी कर ली जाए | इसके बाद झुग्गीवासियों को फ्लैटों में शिफ्ट करके उनकी झुग्गियों को हटा दिया जाएगा | यह जमीन साफ होने के बाद ही एनएचएआइ बाईपास को टेकओवर करेगा | झुग्गी के बदले सेक्टर-56-56ए में फ्लैट दिए जाएंगे | एक फ्लैट की मासिक किस्त 2965 रूपये है और करीब 20 साल तक झुग्गीवासी अदा करेंगे | झुग्गीवासियों को अलॉटमेंट लेटर दिए जा चुके हैं | स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की छूटेगी पढ़ाई:झुग्गीवासी नफीस,साबिद और सुरेश ने बताया कि उनके बच्चे आसपास के स्कूलों में पढ़ रहे हैं | अब उनकी पढ़ाई बीच में छुडानी होगी,क्योंकि सेक्टर-56-56ए से स्कूल काफी दूर हैं | इतनी दूर पढ़ाई के लिए आना मुमकिन नहीं होगा | उन्होंने हुड्डा अधिकारियों से आग्रह किया था कि मार्च त...

दक्षता फाउंडेशन ने स्वास्थ्य व दवा वितरण का लगाया शिविर

दक्षता फाउंडेशन ने स्वास्थ्य व दवा वितरण का लगाया शिविर  फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट  फरीदाबाद:एस.जी.एम.नगर स्थित ज्ञान डीप पब्लिक स्कूल में दक्षता फाउंडेशन में कार्यरत फार्मासिस्टों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य व दवा वितरण शिविर लगाया गया | जिसमें मुख्य बड़खल विधानसभा से बीजेपी विधायक सीमा त्रिखा रहीं व विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता देव सिंह गोसाई,दत्ता,श्रीकांत रहें।शिविर में एसोसिएट सदस्य समाजिक कार्यकर्ता मोनिका शर्मा व राजेश वशिष्ठ प्रेसिडेंट एस.एस.एफ रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षता फाउंडेशन ने की। शिविर में फरीदाबाद के कई डॉक्टर व स्पेशलिस्ट ने सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों की स्वास्थ्य जांच की व मरीज़ों के कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी टेस्ट भी किये गए।शिविर में अनेकों फार्मासिस्टों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा रोटरी ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट किया गया। शिविर में मानव रचना यूनिवर्सिटी की फिजियोथेरेपी टीम भी मौके पर मौजूद रही | शिविर में फार्मासिस्टो मेडिसिन एक्सपर्ट द्वारा सैकड़ों मरीजों की दवा व स्वास्थ्य संबंधी कॉउंसलिंग की गई। दक्षता फाउं...

एड्स दिवस पर छात्रों को संबोधित किया

एड्स दिवस पर छात्रों को संबोधित किया  फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट  फरीदाबाद:विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  एन. आई. टी.नंबर-3 की राष्ट्रीय सेवा योजना  इकाई एन.एस.एस. युनिट ने बढ- चढ कर भाग लिया इस अभियान को सफल बनाया गया | विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना फरीदाबाद के जिला संयोजक व एन.एस.एस.अधिकारी सुशील कणवा की देख रेख में स्कूल के नौंवी से बाहरवीं कक्षा के छात्रों को एड्स की जानकारी बढ़ने हेतू और जागरूकता फैलाने के लिए विशाल रैली का आयोजन किया |  विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में एड्स कंट्रोल सोसाइटी पंचकूला के अधिकृत ट्रेनर, मोटिवेटर और काउंसलर  श्री कृष्ण कुमार व एम्स हॉस्पिटल बल्लबगढ़ ब्रांच से श्री पंकज नागर व एन.एस.एस.युनिट के प्रभारी  सुशील कणवा ने स्कूल के नौवीं व बाहरवीं कक्षा के छात्रो को एड्स के विषय पर बोलते हुये बताया की एड्स क्या है और किस प्रकार एड्स बीमारी फैलाती है और इससे अपने आप को बचाने के क्या उपाय हैं | उन्होंने बताया की असुरक्षित यौन सम्बन्ध, संक्रमित सुइयों का प्...

एड्स दिवस जूनियर रेड क्रॉस द्वारा फेस पेंटिंग और भाषण तथा पोस्टर व जागरूकता रैली निकाली गई

एड्स दिवस जूनियर रेड क्रॉस द्वारा फेस पेंटिंग और भाषण तथा पोस्टर व जागरूकता रैली निकाली गई  फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट  फरीदाबाद:राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा की जूनियर रेड क्रॉस और सेंट जॉन एम्बुलैंस ब्रिगेड ने जे आर सी व ब्रिगेड अधिकारी रविन्दर कुमार मनचन्दा के नेतृत्व में विश्व एड्स दिवस पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया। उन्होंने प्रधानाचार्या नीलम कौशिक की अध्यक्षता में कार्यक्रम संचालित करते हुए कहा कि 1988 के बाद से 1 दिसंबर को हर साल विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य एचआईवी संक्रमण के प्रसार की वजह से एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढाना,और इस बीमारी से जिसकी मौत हो गई है उनका शोक मनाना है। सरकार, स्वास्थ्य संस्थान व अधिकारी, गैर सरकारी संगठन और दुनिया भर में लोग अक्सर एड्स की रोकथाम और नियंत्रण पर शिक्षा के साथ-साथ इस दिन विशेष अभियानों का संचालन करते हैं। एचआईवी पॉजिटिव लोगों के साथ एकजुटता और एड्स के साथ जी रहे लोगों के लिए वैश्विक प्रतीक जागरूकता के अन्तर्गत लोगों को एड्स के लक्षण, इससे बचाव, उपचार,कारण इत...

घर से बाहर पैसे कमाने जाए,एड्स नहीं :डॉ. पद्मभानु सिंह होमियो कैंसर सेवा अस्पताल।

बगहा:- घर से बाहर पैसे कमाने जाए,एड्स नहीं :डॉ. पद्मभानु सिंह होमियो कैंसर सेवा अस्पताल। 01दिसम्बर2018 दिवाकर कुमार बगहा:- बगहा शहर के वन विकास भारती के होमियो सेवा अस्पताल में आज विश्व एड्स दिवस मनाकर लोगों को जागरूक किया गया।विश्व एड्स दिवस पर लोगो को जागरूक करते हुए होमियो कैंसर सेवा हास्पिटल बगहा के कैंसर चिकित्सक डॉ० पद्मभानु सिंह ने बताया कि विश्व एड्स दिवस इसका मतलब यह है कि हर इंसान को अपने एचआईवी स्टेटस की जानकारी होनी चाहिए।एड्स वर्तमान युग की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। यूनिसेफ  की रिपोर्ट के मुताबिक 36.9 मिलियन लोग एचआईवी के शिकार हो चुके हैं। भारत सरकार द्वारा जारी किए गए आकड़ों के अनुसार भारत में एचआईवी के  रोगियों की संख्या लगभग 2.1 मिलियन है। और लोगों का लापरवाही युक्त व्यवहार यानि कि लोग सब कुछ जानते हुए भी अनजान बनते है या फिर असुरक्षित यौन संबंधों को बढ़ावा देते है। जो कि एड्स का महत्वपूर्ण कारण है।इससे बचने हेतु तमाम दिशा निर्देश दिये।वही वन विकास भारती के वन विकास भारती के होमियो सेवा अस्पताल के सचिव अरुण कुमार सिंह ने अपने संबोधन म...

आशियाना फ्लैटों के लिए जमा होने लगी पहली किस्त

आशियाना फ्लैटों के लिए जमा होने लगी पहली किस्त  फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट  फरीदाबाद:सेक्टर-17 बाई पास रोड़ पर बसी झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने आशियाना फ्लैटों के लिए पहली जमा करनी शुरू कर दिया है | शुक्रवार को प्रेम नगर के लोगों को हुड्डा कार्यालय पर अपना आईडी व पासवर्ड लेने के लिए पहुंचे हुए थे | अधिकारियों के अनुसार, पहली किस्त जमा होते ही लोगों को फ्लैटों पर कब्जा देने का काम शुरू कर दिया जाएगा | हम आपको बता दें कि हुड्डा ने बाईपास रोड़ पर सेक्टर-17,18 व 29 के पास बनी लगभग 1685 झुग्गियों में रहने वाले लोगों को आशियाना फ्लैटों में शिफ्ट कर रहा है | इन लोगों को फ्लैटों के लिए अलॉटमेंट लेटर देने का काम किया जा रहा है | इसके साथ ही शुक्रवार से लोगों को उमका यूजर आईडी व पासवर्ड देने की प्रकिया भी शुरू कर दी गई है | इस यूजर आइडी व पासवर्ड के माध्यम से लोग अपने फ्लैट की किस्त बैंक में जमा करा सकेंगे | पेमेंट की पहली किस्त जमा होते ही लोगों को फ्लैटों पर कब्जा देने की प्रकिया शुरू कर दी जाएगी | हुड्डा एसडीओ सर्वे धर्मवीर वर्मा ने बताया कि आशियाना फ्लैटों के ल...

बालिका बचाओ अभियान पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई

बालिका बचाओ अभियान पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट  फरीदाबाद:राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा की जूनियर रेड क्रॉस और सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने शिक्षा विभाग के आदेशानुसार राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम कौशिक की अध्यक्षता में किया गया । विद्यालय के जे आर सी व एस जे ए बी प्रभारी रविन्दर कुमार मनचन्दा ने कहा कि 24 जनवरी को मनाये जाने वाले राष्ट्रीय बालिका दिवस को मनाने के लिए शिक्षा विभाग के आदेशानुसार बालिका शिक्षा और बालिका कल्याण हेतु सामाजिक रुप से जागरूकता फैलाने हेतु व हर बच्ची  को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इस प्रतियोगिता में        60 से भी अधिक बच्चों ने प्रतिभागिता की। मनचन्दा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेताओं को अगले दौर की प्रतियोगिता में प्रतिभागिता का अवसर मिलेगा और विजेताओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को सम्मानित कर पारितोषिक भी दिया जाएगा। बालिका ...