सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सीपरी बाजार ओवरब्रिज: धूल के कारण मास्क पहनकर हो रहा काम

सीपरी बाजार ओवरब्रिज: धूल के कारण मास्क पहनकर हो रहा काम


रिपोर्ट-अमित मिश्रा

झांसी। सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लाइन नहीं बनने के कारण दिन भर धूल उड़ती रहती है, इससे दुकानदारों को बिना मास्क के बैठना मुश्किल हो रहा है। राहगीरों को भी चेहरे पर रुमाल या दूसरा कपड़ा बांधना पड़ रहा है। ओवरब्रिज के नीचे बेतरतीब दुकानों के अतिक्रमण और ऑटो चालकों ने भी यातायात व्यवस्था बिगाड़ रखी है।

जून 2014 में सीपरी बाजार ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने के बाद से यहां से निकलने वाले और रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उप्र सेतु निगम अपने हिस्से का पुल बना चुका है। इससे पुल के नीचे बेतरतीब दुकानों के अतिक्रमण से पैर रखने की जगह भी नहीं बची है। सीपरी बाजार की तरफ एक ओर पुरानी दुकानें बनी हैं तो दूसरी तरफ रेलवे की संपत्ति है। रेलवे की और भी वैध और अवैध दुकानें खुली हैं। पुल के नीचे अस्थायी दुकानों और ऑटो चालकों ने अतिक्रमण कर रखा है। कई जगह लोग अपने चार पहिया वाहन खड़े करके चले जाते हैं।

नगर निगम ने इस अव्यवस्था को सुधारे बिना ही एक तरफ नाली का निर्माण शुरू करा दिया है। खोदी गई मिट्टी सड़क पर ही रख दी गई है। पुल के नीचे सड़क है नहीं। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। इससे दिन भर चारों तरफ धूल ही धूल उड़ती रहती है। लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। धूल के कारण दुकानदार मास्क पहनने को मजबूर हैं।

दुकान में टांग रखी पॉलीथिन
धूल के कारण मेरी दुकान पर ग्राहक आना बंद हो गए हैं। मजबूरी में दुकान में पॉलीथिन टांगनी पड़ गई। इससे बाद भी राहत नहीं है। दुकानदारी करना मुश्किल हो गया है।
- मोहित, दुकानदार।

खांसी नहीं रुकती
मैं जब सुबह दुकान खोलता हूं तो धूल की मोटी पर्त लगी मिलती है। जैसे बहुत दिनों से दुकान नहीं खुली हो। मास्क लगाने के बाद भी धूल से खांसी आती रहती है।
- रवींद्र सोनी, दुकानदार।

सब्जी लेने आना कम कर दिया
मैं प्रतिदिन सीपरी बाजार में सब्जी लेने आती थी। मगर, अब धूल के कारण यहां एक पल रुकना मुश्किल होता है। अब बहुत जरूरी होता है, तभी यहां आती हूं।
- मीरा, रेलवे कॉलोनी।

‘सीपरी बाजार ओवरब्रिज की सड़क बहुत मजबूत बनाई जाएगी और अंडरग्राउंड पार्किंग भी बनेगी, ताकि वहां कोई अवैध कब्जा करके न बैठ सके। टेंडर डाले जा चुके हैं, जल्द ही अन्य औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।’
- प्रताप सिंह भदौरिया, नगर आयुक्त

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।  हरनाटांड़ संवाददाता सन्तोष कुमार  लौकरिया थाना क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर वृहस्पतिवार को स्थानीय थाना परिसर में में शांति समिति की एक बैठक आहुत की गयी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनय मिश्र एवं संचालन सुबोध सिंह  ने किया।आयोजित कार्यक्रम में दोनो समुदायो के लोगो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया ।वही थानाध्यक्ष ने बताया जिस स्थान पर दुर्गा पूजा आयोजित की जाएगी सुरक्षा के मद्देनजर वाहा पूजा समिति के द्वारा स्थानीय थाना से  लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।जिससे मौके पर थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों से कुल पन्द्रह पूजा समिति के द्वारा अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन दिया जिसे थानाध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान करते हुए 20 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन कर देने का आदेश दिया।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी  पूजा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजमात किये  गए है साथ ही उन्होंने ब...

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा रिपोर्टर जितेन्दर पांचाल मथुरा डूडा कार्यलय पर सफाई कर्मचारियों का जमकर हंगामा किया चार महीने से वेतन न मिलने की बजह से किया प्रदर्शन हंगामा,सफाई क्रम चारिओं के साथ महिला सफाई कर्म चारिओं भी कर रही है डूडा कार्यलय पर हंगामा,नही मिला नगर के सफाई कर्मचारियो को डूडा से कोई अस्वासन जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा पर सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी अपने वेतन को लेकर जिला परियोजना अधिकारी और नगर निगम मथुरा के खिलाफ नारेबाजी करते ये लोग 4 माह से वेतन ना मिलने से परेशान हो कर जिला परियोजना अधिकारी सतीश कुमार सिंह से मिले काफी नोकझोंक होने के बाद जिला परियोजना अधिकारी ने बताया की वेतन का मामला नगर निगम के अधीन है निगम के द्वारा केवल 8 दिन जो कि जून माह का वेतन दिया गया है अभी तक डूडा विभाग के खाते में नहीं आया है सफाई कर्मचारियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा वहीं सफाई कर्मचारियों का कहना था कि हमने बिना वेतन के जन्माष्टमी रक्षाबंधन और ईद त्योहारों पर सफाई की एवं एक दिन भी अवकाश नहीं लिया l