सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हत्या कर झाड़ी में फेंकी महिला व मासूम की लाश

हत्या कर झाड़ी में फेंकी महिला व मासूम की लाश 



कौशाम्बी । कोखराज कोतवाली क्षेत्र के लाठपुर गांव में शवों के मिलने से सनसनी अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस कोखराज बेखौफ बदमाशों ने एक महिला व मासूम बच्चे की हत्या कर लाश कोखराज कोतवाली क्षेत्र में साठपुर गांव के समीप झाड़ी के बीच फेंक दी। मंगलवार सुबह शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला का शरीर तेजाब से झुलसा हुआ था। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। 
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के लाठपुर (चमरूपुर) गांव के लोग मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले तो देखा कि सड़क किनारे झाड़ियों के बीच एक करीब 28 वर्षीय महिला की लाश पड़ी थी। कुछ ही दूरी पर एक पांच साल के बच्चे का भी शव पड़ा था। लाशें पड़ी होने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। एसपी प्रदीप गुप्ता, एएसपी अशोक कुमार फील्ड यूनिट टीम तथा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जांच की। तमाम कोशिशों के बाद भी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला की गर्दन और उसका सीना तेजाब से झुलसा हुआ था। तेजाब की छीटें हाथ के साथ चेहरे पर भी पड़ी थीं। कपड़ा काफी हद तक सिकुड़ गया था। वहीं, बच्चे की लाश नग्न हालत में थी। उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट के निशान थे। एसपी का साफ कहना है कि दोनों की हत्या करके शव कहीं बाहर से लाकर यहां फेंका गया है। हत्या किन कारणों से की गई। महिला के साथ हत्या से पहले कहीं दुष्कर्म तो नहीं किया गया। इन तमाम बिन्दुओं की पुलिस जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। 
महिला और बच्चे का होगा डीएनए टेस्ट
मंझनपुर। एसपी ने बताया कि मृतक महिला और मासूम बच्चे के बीच क्या रिश्ता है, इसकी जानकारी करने के लिए दोनों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। शिनाख्त नहीं हुई तो तीसरे दिन दोनों का पोस्टमार्टम होगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी कुछ हद तक स्थिति साफ होगी। 

शराब और बिस्लेरी की बोलत भी मिली
मंझनपुर। महिला का शव जिस जगह पर पड़ा था, वहीं पास में शराब की एक सील पैक क्वार्टर और बिस्लेरी की बोलत भी पड़ी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि हत्यारों ने नशे में धुत होने के बाद वारदात 
आशनाई और अपनों पर टिकी पुलिस की निगाह 
मंझनपुर। कोखराज इलाके में सनसनी फैलाने वाले दोहरे हत्याकांड को पुलिस आशनाई से जोड़कर देख रही है। पुलिस को शक है कि प्रेमी अथवा परिवार के सदस्य इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दे सकते हैं। जांच कुछ और बिंदुओं पर भी की जा रही है। मृतकों की शिनाख्त नहीं होने के कारण गुत्थी फिलहाल पूरी तरह से उलझी हुई है। 
पुलिस अधिकारी अभी साफ तौर पर कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं हैं। एसपी का कहना है कि हत्या कहीं बाहर करने के बाद शवों को यहां लाकर ठिकाने लगाया गया है। महिला का शव जिस जगह पर पड़ा था, वहां आसपास खून आदि का निशान नहीं था। इससे कप्तान की बात को काफी हद तक बल मिल रहा है। पर, बच्चे के सिर पर ताजी चोट के निशान थे। सुबह ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि सिर से खून निकल रहा था। गर्दन भी पूरी तरह से काली पड़ी हुई थी। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि हो सकता है प्रेमी व उसके साथियों ने दरिंदगी के बाद अथवा दरिंदगी में नाकाम होने पर कहीं बाहर महिला की हत्या की हो, फिर शव यहां लाकर फेंकते वक्त घटना के चश्मदीद बच्चे को भी मौत के घाट उतार दिया हो।

इनका कहना है
प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है कि कहीं बाहर हत्या करके दोनों का शव यहां लाकर फेंका गया है। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। शिनाख्त से पहले इस मामले में अभी और कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी। 
प्रदीप गुप्ता-एसपी


कौशाम्बी से ब्यूरो चिफ अमन साहू खास रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...