सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रक्त तमसो माँ ज्योतिर्गमय का अभियान बच्चों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया

रक्त तमसो माँ ज्योतिर्गमय का अभियान बच्चों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया


फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट 


फरीदाबाद:राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में जूनियर रेड क्रॉस और सैंट जॉन एम्बुलैंस ब्रिगेड ने रक्त राइजिंग तमसो मा ज्योतिर्गमय के सौजन्य से बच्चों के स्वास्थय, विशेष तौर पर युवावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या नीलम कौशिक की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता रविंदर कुमार मनचंदा ने बच्चों को बताया की पीरियड्स यानि मासिक धर्म महिलाओं से जुड़ा विषय होने के कारण गोपनीयता तथा कई प्रकार के मिथकों से घिरा हुआ रहता है ऐसी वजह से माहवारी से सम्बंधित कई प्रकार के निषेध महलाओं और लड़कियों को सामाजिक धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन के बहुत से पहलुओं से बहार कर देते है।  इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित राइजिंग तमसो मा ज्योतिर्गमय की पूजा गुलाटी ने जो कि दिल्ली विश्वविद्यालय की द्वितीय वर्ष की छात्रा है तथा जिन्हे अभी अभी हाल ही में सयुंक्त राष्ट्र द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की मासिक धर्म बारे भ्रांतियों बारे और महिलाओं के सम्पूर्ण स्वास्थ्य बारे आम जागरूकता फैलाने के लिए विशेष तौर पर सम्मानित किया गया असेम्बली में उपस्थित लगभग 2500 से भी अधिक बच्चों को बताया की आज भी इतनी उन्नति करने के बाद भी सांस्कृतिक तौर पर मासिक धर्म को अशुद्ध और गन्दा माना जाता है महिलाओं को सामान्य जीवन की गतिविधियॉं में भाग लेने से रोका जाता है, खाने पीने पर आंशिक प्रतिबन्ध लगाया जाता है और रहने के लिए घर के निर्जन कोने में अलग थलग जगह दे दी जाती है यहाँ तक की सेनेटरी पैड्स के ऐठन पर गन्दा सा कपडा, गोबर या राख आदि का प्रयोग किया जाता है ऐसी कारन से महिलाओं में ओवेरी कैंसर के सब से अधिक मामले प्रकाश में आते है। राइजिंग तमसो मा ज्योतिर्गमय के फोंडर प्रेजिडेंट तरुण शर्मा ने बच्चों से कहा कि उन के घर में उन की मम्मी,बहन और अन्य सभी महिलाओं कोई पीरियड्स होते है यह कोई शर्म की बात नहीं है, पीरियड्स न होना समस्या की ओर संकेत करता है इसलिए पीरियड्स के बारे में कोई संकोच न करे, धीरे धीरे जो प्रतिबन्ध मासिक धर्म वाले समय में महिलाओं पर लगते या लगाए जाते रहे है जिन का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं होने के कारण और शिक्षा के प्रसार के कारण दूर होते जा रहे है परन्तु ग्रामीण इलाकों में अभी और भी प्रयास करने और जागरूक करने की जरुरत है ताकि पीरियड्स के बारे में हम अपने माता पिता से घर में या मित्रों से बात करते समय और जानकारी प्राप्त करते समय झिझक या संकोच न करें। रूप किशोर शर्मा ने आये हुए अथितियों का विशेष आभार व्यक्त किया। प्राचार्या नीलम कौशिक, जे.आर.सी,व.एस.जे.ए बी.प्रभारी रविंदर कुमार मनचंदा, रेनू शर्मा,रूप किशोर व बिजेंद्र सिंह ने पूजा गुलाटी और तरुण शर्मा का जागरूकता अभियान के लिए बहुत बहुत धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...