सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

लखनऊ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को लेकर विशेष पेंशन शिविर का हुआ आयोजन

ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को लेकर विशेष पेंशन शिविर का हुआ आयोजन December 24/2018 लखनऊ/सरोजनीनगर सोमवार को सरोजनी नगर विकास खंड के सैदपुर पुरही गांव मे स्थित सामुदायिक केंद्र में विशेष पेंशन योजना के तहत कैम्प लगाकर वृद्धा, विधवा,व दिव्यांग गरीब लाभार्थियों के पेंशन फार्म का आवेदन स्वीकार किया गया। कैम्प में मौजूद सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण गोपी कृष्ण पाठक ने बताया सरकार ने यह विशेष पेंशन योजना कैम्प गांव गांव चालू करा कर लोगों के आवेदन गांव में करने का आदेश दिया है, साथ ही ४ दिसम्बर से २८ दिसंबर तक चलने वाले इस शिविर कैम्प में जो लोग अभी तक दिव्यांग, विधवा,बृद्धा पेंशन का लाभ नही ले पा रहे थे। वो भी अपना आवेदन करा सकते हैं। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण सरोजनी नगर ने बताया कि यह कैम्प सरोजनी नगर के चिन्हित गांव कल्ली पश्चिम,जैती खेड़ा,पिपरसंड,बेहटा,परवर पश्चिम में कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसकी शुरुआत सोमवार से सैदपुर पुरही गांव से हुई है। कैम्प में आनलाइन आवेदन वृद्धा व विधवा मिलाकर १२ एवं विकलांग २२ आवेदन अधिकारियों को दिए गए।  कैम्प में ग्राम विकास अध...

लखनऊ-उन्नाव के 63 गांवों से होकर कानपुर पहुंचेगा एलीवेटेड हाईवे

लखनऊ-उन्नाव के 63 गांवों से होकर कानपुर पहुंचेगा एलीवेटेड हाईवे लखनऊ।  लखनऊ-कानपुर एलीवेटेड हाईवे के रास्ते में 63 ग्राम पंचायतों की जमीन आ रही है, जिससे हजारों ग्रामीणों की भूमि प्रभावित होगी। किसानों को सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा नेशनल हाईवे अथॉरिटी देगी। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने इस आशय का गजट किया है। इन गांवों से कितनी कितनी भूमि ली जाएगी, इसका गजट भी जल्द किया जाएगा। इस एलीवेटेड एक्सप्रेस वे के बनने से लखनऊ-कानपुर के बीच की दूरी 40 से 50 मिनट में पूरी हो जाएगी। लखनऊ और उन्नाव की विभिन्न तहसीलों के गांव इस एक्सप्रेस वे की जद में आ रहे हैं। उन्नाव और कानपुर की सीमा के अंतिम गांव कोरिरि कलां गांव तक ये एलीवेटेड एक्सप्रेस वे बनेगा। कानपुर की सीमा से पहले ही पुल समाप्त होगा। इसलिए गंगा पर कोई नया पुल नहीं बनाया जाएगा। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने ये गजट जारी किया है, जिसमें इन सभी ग्राम पंचायतों का उल्लेख किया गया है, इन्हीं गांवों से होकर ये सड़क गुजरेगी। राजधानी में सरोजनी नगर तहसील में पहला गांव पिपरसंड होगा। इस तहसील के 18 गांव शामिल होंगे। इसके आगे हस...

प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

लखनऊ/सरोजनीनगर 22 दिसम्बर 2018 प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।   आप को बता दें कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खेलो इंडिया प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद रफ्तार पकड़ ली है इसी क्रम में प्रदेश की स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री छेत्रिय विधायिका स्वाती सिंह ने विधानसभा सरोजनीनगर क्षेत्र  के दादू पुर ग्राम सभा में सरकार द्वारा मिनी स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए भूमि की तलाश कर ली गई है। बीते 06 अगस्त 2018 को मंत्री स्वाती सिंह ने इसका शिलान्यास किया था। परन्तु कुछ अराजक तत्वो के विरोध के कारण निर्माण कार्य रुक गया था। ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह के अथक प्रयासों से स्टेडियम का कार्य फिर से प्रारम्भ हो गया। आज शनिवार को मन्त्री स्वाती सिंह के आदेशानुसार  बंथरा थाना प्रभारी ने कार्य प्रारम्भ कराया। इस मौके पर सरोजनीनगर तहशील दार विवेकानंद मिश्रा व लेखपाल और भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। लगभग एक करोड रुपये की जमीन को खाली कराकर खेल मैदान बनाने हेतु ग्राम प्रधान सुरें...

मुश्लिम यूथ ब्रदर्स उत्तर प्रदेश के सौजन्य से उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ के दुबग्गा चौराहा फरीदपुर में पयाम-ए-इंसानियत कांफ्रेंस के आयोजन किया गया।

मुश्लिम यूथ ब्रदर्स उत्तर प्रदेश के सौजन्य से उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ के दुबग्गा चौराहा फरीदपुर में पयाम-ए-इंसानियत कांफ्रेंस के आयोजन किया गया। रिपोर्ट-मिथलेश कुमार लखनऊ,उत्तर प्रदेश मुश्लिम यूथ ब्रदर्स उत्तर प्रदेश के सौजन्य से उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ के दुबग्गा चौराहा फरीदपुर में पयाम-ए-इंसानियत कांफ्रेंस के आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि आचार्य डॉ. कृष्णमोहन महाराज,मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, मौलाना अब्दुल वली फ़ारूक़ी, मौलाना कफील असरफ लखनवी,कारी रजीउद्दीन सिद्दीकी, तारिक सिद्दीकी,हबीब अहमद(पत्रकार),मोहम्मद इस्तियाक भाई, सुफियान प्रताप गढ़ी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब  हाफिज सय्यद मोहम्मद वशी साहब,मोइज आलम(एडवोकेड हाई कोर्ट),अब्दुल कादिर(एडवोकेड),मोहम्मद फासिह व मो.युनुस सहित हजारों लोगों की उपस्थित से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस्लाम धर्म गुरु ने पाक कुरान में बताया कि इंसानियत का हुक्म आया है।वहीं पर डॉक्टर कृष्ण मोहन महाराज ने पवित्र ग्रंथो  व चारों वेदों का हवाला देते हुएक कहा कि इंसानियत ही प्रथम व सबसे अच्छा धर्म है। उपरोक्त कार्यक्रम में सभी...

बिजली कटौती से परेशान किसानों मे भारी आक्रोश

बिजली कटौती से परेशान किसानों मे भारी आक्रोश लखनऊ/ सरोजनीनगर 21 दिसम्बर 2018 एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को चौबीस घण्टे बिजनी देना का दावा कर रही है। वहीँ फ़तेहगंज उपखण्ड के अंतर्गत खुरूमपुर पॉवर हाउस के अधिकारी सरकार के मंसूबों पे पानी फेरने का काम कर रहे है। लगभग पिछले पन्द्रह दिनों से कनेक्शन काटने के नाम पर अघोषित बीजली कटौती जारी है। जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। इस समय किसानों को अत्यधिक बिजली की आवश्यकता है। जिससे कि उनके गेहूँ की फसलों को सही समय पर पानी मिल सके। चौबीस घंटों में बिजली का कई बार आना जाना लगा रहता है। जिससे कि किसानों की फसलो को पानी देने में बहुत समस्या हो रही है। लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही का शिकार मासूम किसान हो रहे है। बिजली विभाग के आला अधिकारियों को किसानो की जरा सी फ़िक्र नही है। यदि किसानों की फसलों को समय पर पानी नही मिला तो उनकी फसल सूख जाएगी। सूर्या वेब पोर्टल न्यूज़ पब्लिक पॉवर दैनिक समाचार संवादाता मिथलेश कुमार

नहरे पड़ी सूखी निजी नलकूपों से मनमाने दर पर पानी लेने को मजबूर अन्नदाता

नहरे पड़ी सूखी निजी नलकूपों से मनमाने दर पर पानी लेने को मजबूर अन्नदाता December 21, 2018 लखनऊ। किसान हितैषी सरकार के तमाम दावे तब धरे के धरे रह जाते हैं जब किसान को उनकी बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति भी ना हो सके। सरकार के द्वारा वैसे तो किसानों के लिए तमाम तरह की योजनाओं के दावे किए जाते हैं, परंतु किसानों को समय पर उनकी जरूरतों को पूरा करने वाले साधन उपलब्ध कराना हमेशा सरकार के लिए टेढ़ी खीर साबित होता है, चाहे वह फसल कटने के समय पर फसल का उचित रखरखाव हो या उसका उचित मूल्य निर्धारित करते हुए किसानों को उचित मूल्य मिले यह निश्चित करना चाहे बुवाई के समय पर खाद की आपूर्ति या फसल की सिंचाई के समय पर मौजूदा नहरों में पानी की व्यवस्था करना। आज हम बात कर रहे हैं सरोजनी नगर क्षेत्र की विभिन्न नहरों जैसे मोहान रजबहा, अमौसी रजबहा, गहरु रजबहा व इन से निकलने वाले दर्जनों माइनरो की जिनके द्वारा इलाके के सैकड़ों गांव के किसानों को उनकी फसलों में पानी देने के लिए सुविधा हो जाया करती थी। किंतु दुर्भाग्यवश इन सभी मुख्य नहरों में लगभग साल भर से पानी ही नहीं छोड़ा गया, जिसकी वजह से क्षेत्र...

हसनगंज थाने में युवक ने काटा जम कर हंगमा।

लखनऊ   हसनगंज  थाने में युवक ने काटा जम कर हंगमा। बाबूगंज चौकी इंचार्ज से की अभद्रता जम कर दी गालियां।  हसनगंज पुलिस जब थाने लेकर आई तो थाने में भी काटा जमकर हंगामा उतारे कपड़े और अपने आप अपना ही सर दीवाल पर पटकने लगा। इस्पेक्टर हसनगंज से भी की अभद्रता थाने में मौजूद कई पुलिस वालों से की अभद्रता।  थाने पहुंचे परिवार के लोगों ने भी पूरा मामला बिना समझे पुलिस वालों से उलझते दिखे।  पूर्व में लिखे किसी मुकदमे में महिला थाने बुलाया गया था महिला थाना  ना पहुंचकर हसनगंज थाने में काटा हंगामा।  पुलिस वालों से कि अभद्रता गाली गलौज के साथ हाथापाई करने लगा और थाने परिसर में ही उतारने लगा कपड़े। अब ऐसी स्थिति में राजधानी पुलिस करे तो क्या करे।  *ऐसे लोगों से पुलिस कैसे निपटे जो खुद काटते हैं हंगामा पुलिस के साथ करते हैं अभद्रता।*  पुलिस के ऊपर प्रेसर बनाने के लिए थाने में  काटा हंगामा। थाना परिसर में उतारने लगा कपड़े । पुलिस से गली गलौज के साथ साथ कि हाथापाई।

काकोरी कांड के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

लखनऊ/काकोरी 19 दिसम्बर 2018 काकोरी कांड के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में काकोरी क्रांति के अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि व शहीदों की याद में किया गया मेले का आयोजन, इस मौके पर मौजूद रहे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक व, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, व सांसद कौशल किशोर ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि। इस घटना के एक महीने के अंदर करीब 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए क्रांतिकारियों में स्वर्ण सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकुल्ला खान, राजेंद्र लाहिड़ी, दुर्गा भगवती चंद्र वोहरा, रोशन सिंह, सचींद्र बख्शी, चंद्रशेखर आजाद, विष्णु शरण डबलिश, केशव चक्रवर्ती, बनवारी लाल, मुकुंदी लाल, शचींद्रनाथ सान्याल एवं मन्मथनाथ गुप्ता शामिल थे। उनमें से 29 के अलावा बाकी को छोड़ दिया गया। 29 लोगों के खिलाफ स्पेशल मैजिस्ट्रेट की अदालत में मुकदमा चलाया गया। अप्रैल, 1927 को अंतिम फैसला सुनया गया। राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकुल्ला खान, राजेंद्र लाहिड़ी, ठाकुर रोशन सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई। जिनलोगों पर मुकदमा चलाया गया उनमें से कुछ को 14 साल तक की सजा दी गई। दो...

बेखौफ चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए लाखों का माल किया पार

बेखौफ चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए लाखों का माल किया पार लखनऊ/बंथरा 14/12/2018 राजधानी में चोरों का आतंक लगातार जारी है। लगातार पुलिस के नाक के नीचे वारदात को अंजाम दिया जा रहा है, इसके बावजूद भी पुलिस के हाथ खाली के खाली ही हैं। एक के बाद एक लगातार हो रही घटनाओं का खुलासा न होना चोरों को और बढ़ावा देता है। ताजा घटना बंथरा थाने के गांव लतीफ नगर की है, यहां के रहने वाले सोनू त्रिवेदी के मकान पर चोरों ने धावा बोलकर तकरीबन ₹70 हजार रुपये नगद के साथ करीब ₹8 लाख के आभूषणों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिए। सोनू के अनुसार बगल के ही दुर्गेश त्रिवेदी ने उनको रात करीब 2:00 बजे फोन करके बताया कि लगता है मेरी छत पर कुछ लोग हैं, इस पर सोनू अपने परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर सो रहे जब दुर्गेश के छत की ओर गए तभी उनके घर के अन्य सदस्यों ने घर के निचले हिस्से के अन्य कमरों में जाकर देखा तो उनके दरवाजे व अंदर रखे बक्से एवं अलमारी का ताला टूटा हुआ था व उनमें रखे जेवरात व नगदी गायब थी। इस पर उन्होंने तत्काल बंथरा थाना प्रभारी को फोन पर अवगत कराया जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल क...

हरौनी में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होगा रेलवे का चक्काजाम : किसान मंच

हरौनी में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होगा रेलवे का चक्काजाम : किसान मंच लखनऊ । किसानों की समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष करने वाले संगठन किसान मंच ने लखनऊ-कानपुर के बीच चलने वाली मेमो ट्रेनों के समय पर न आने व दैनिक यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं न मिलने के से होने वाली परेशानी को लेकर 16 दिसंबर को हरौनी रेलवे स्टेशन के निकट सांकेतिक धरने का आयोजन किया है। इस धरने में हरौनी स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर दो का ऊंचा न होना, शौचालय, पानी आदि का अभाव होना आदि समस्‍याएं शामिल हैं। शहर से सटे होने के कारण हरौनी स्टेशन के आस पास सैकड़ों गांवों के लोग हरौनी से ही ट्रेन पकड़कर कानपुर व लखनऊ के लिए आवाजाही करते हैं। ऐसे में ट्रेनों का संचालन अव्यवस्थित होना सीधे उनकी रोजी-रोटी पर असर डालता है। हरौनी रेलवे स्टेशन को से निकलने वाली कटी बगिया मोहान रोड पर भारी वाहनों की आमद ज्यादा होने से आए दिन दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं इसको लेकर प्रशासन को कई बार ओवरब्रिज बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। परंतु अभी तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिससे क्षेत्र की जनता में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। इन सभी...

किसान हितो को लेकर सांसद कौशल ने LDA वीसी से कराई वार्ता, हुआ बड़ा फैसला।

किसान हितो को लेकर सांसद कौशल ने LDA वीसी से कराई वार्ता, हुआ बड़ा फैसला।   रिपोर्ट-मिथलेश कुमार लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 1980 से 84 के बीच लखनऊ के विभिन्‍न क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण किया था परंतु अभी तक कुछ क्षेत्रों में मुआवजे को लेकर जमींन के मालिकों व प्राधिकरण के बीच तालमेल नहीं बन पा रहा था। जिसमें उजरियावं आवास योजना भाग-2 व कानपुर रोड योजना मुख्‍य हैं। साथ ही बसंत कुज योजना का मुआवजा अधिग्रहण के बाद भी किसानो को नहीं मिला था। उक्‍त समस्‍याओं को लेकर किसानो के साथ मोहनलाल गंज के सांसद व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष कौशल किशोर ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी से मिलकर गुरुवार को बातचीत कराई, इस बातचीत के बाद कई दशकों से चल र‍हे विवाद को सुलझाया लगभग सुलझाया गया। इस बैठक में  20 वर्षों से लंबित बसंतकुज योजना का मुआवजा 21 दिसंबर को बंटना तय हुआ। इसके अलावा 27 दिसंबर को कानपुर रोड के किसानो के साथ व 4-5 जनवरी को गोमती नगर स्थित उजरियांव के किसानो की कमेटी बनाकर उनसे विचार विमर्श कर समस्‍या का समाधान किया जायेगा। इस बैठक में मुख्‍यर...

वाहन चोर चढे राजधानी की पारा पुलिस के हत्थे

वाहन चोर चढे राजधानी की पारा पुलिस के हत्थे लखनऊ। राजधानी में जहां एक और वाहन चोर वाहन चोरी की वारदातों में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर पुलिस की मुस्तैदी के चलते दो वाहन चोर पारा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। जिनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल बाइक व एक महिंद्रा पिकअप डाला बरामद हुआ है। आपको बताते चलें पारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह पारा थाना क्षेत्र के तिकुनिया चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे तभी मुखबिर ने आकर सूचना दी की चार पांच व्यक्ति राम कृपाल नगर हंस खेड़ा के पास पिकअप गाड़ी पर एक मोटरसाइकिल लादे खड़े हुए हैं जो कि संदिग्ध लग रहे हैं। सूचना पाते ही उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ जब हंस खेड़ा स्थित राम कृपाल नगर पहुंचे तो देखा कि एक पिकअप गाड़ी पर मोटरसाइकिल लदी हुई है तथा पास ही चार पांच व्यक्ति खड़े हैं। जिसमें से पुलिस को देखते ही तीन व्यक्ति भाग खड़े हुए तथा दो व्यक्ति गाड़ी के केबिन में बैठे हुए थे जिनको पुलिस ने तुरंत ही धर दबोचा। पुलिस द्वारा आरोपियों का नाम पता पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम रहमान पुत्र आजाद निवासी भंड...
हरौनी रेलवे स्‍टेशन पर ट्रेन से गिरकर अधेड़ की हुई मौत रिपोर्ट-मिथलेश कुमार लखनऊ ट्रेन दुर्घटनाएं आजकल दिनों दिन बढ़ती ही जा रही हैं । जिसमें सैकड़ों आदमी अपनी जान गंवा रहे हैं ,व कहीं-कहीं पैसेंजर खुद ही ट्रेन की चपेट में आकर भी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं । इसी प्रकार आज मंगलवार कि रात एक अधेड़ युवक की लखनऊ कानपुर रेल खंड पर पड़ने वाले हरौनी स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर मृत्यु हो गई जिसकी सूचना पाकर स्थानीय चौकी प्रभारी राजेश यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर शिनाख्त कराने की कोशिश की किंतु सफलता न मिलने पर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । गौरतलब है कि आज बुधवार तड़के ही स्थानीय चौकी हरौनी प्रभारी राजेश यादव को सूचना मिली की हरौनी रेलवे स्टेशन से आगे सहजनपुर फाटक के पास एक अधेड़ युवक की लाश पड़ी है   मौके पर पहुंचकर शिनाख्त के लिए तलाशी लेने पर युवक के पास से पिपरसंड से उन्नाव जाने के लिए पैसेंजर टिकट प्राप्त हुई । जिससे अंदाजा लगाया गया कि वह ट्रेन से ही सफ़र कर रहा था । और वह पैंट के साथ सफेद चित्तीदार दार फुल शर्ट पहने हुए था उसकी उम्र लगभग 50 व...

सरोसा भरोसा में भू माफिया प्रॉपर्टी डीलरों ने तालाब की जमीन पर किया कब्जा

सरोसा भरोसा में भू माफिया  प्रॉपर्टी डीलरों ने तालाब की जमीन पर किया कब्जा लखनऊ/ ककोरी 19/11/2018   उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनते ही भू माफियाओं को काबू में करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी निगरानी में एंटी भू माफिया पोर्टल चलाया। जिसके माध्यम से कुछ लोगों की समस्याओं का निराकरण भी हुआ मगर जैसे हर सरकारी अभियान का हाल होता है। वैसा ही कुछ इस अभियान का भी हुआ भ्रष्टाचार की तैरणी में डुबकी लगाने वाले कुछ भ्रष्ट अफसरों को या सरकारी अभियान रास ही नहीं आया। इसलिए ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है आलाधिकारियों का मौन संरक्षण हम बात कर रहे हैं।काकोरी विकास खंड के थाना पारा स्थित ग्राम सभा सरोसा भरोसा की ग्राम सभा के अंतर्गत तालाब की जमीन खसरा संख्या 1245 भूखड की जमीन पर दबंग परपार्टी डीलरों द्वारा प्लाट काट कर बेच दिया गया है। यहा जमीन सरोसा भरोसा के मजरा मुजफ्फर खेड़ा पर स्थित है। जिसकी वजह से यह हमेशा से ही भू माफियाओं के नजरों में चढ़ी रहती है इस बेशकीमती जमीन पर कुछ भू माफियाओं के खिलाफ लगभग 1 वर्ष पहले सरकार द्वारा इसी तालाब की ज...

आखिर किसकी सरपरस्ती में चल रहा दादूपुर शराब ठेके का अवैध कारोबार।

आखिर किसकी सरपरस्ती में चल रहा दादूपुर शराब ठेके का अवैध कारोबार। रिपोर्ट-मिथलेश कुमार लखनऊ।बंथरा 17/11/2018 आज पूरे देश भर में शराबबंदी को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन व आंदोलन हो रहे हैं। इनको देखते हुए सरकार जहाँ हो सकता है शराब की बंदी भी कर रही है, जैसे अभी हाल फिलहाल में मथुरा में शराब की पूर्ण रुप से बंदी लागू कर दी गई है। इसके साथ ही पूरे देश में शराब की दुकानों पर शराब बिक्री का समय भी निश्चित कर दिया गया है। जो कि सुबह 12:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक निर्धारित है। परंतु कुछ जगहों पर शराब माफिया इतने प्रभावशाली है की सरकार का बनाया हुआ कानून भी इनके लिए कोई मायने नहीं रखता। जिससे साफ प्रतीत होता है कि नजदीकी पुलिस के बिना मिलीभगत के यह कैसे संभव है। आफ टाइम में बिकती है शराब मामला राजधानी के बंथरा थाना से कुछ दूरी दादूपुर रोड पर स्थिति ठेका देसी शराब का है, जिसके चंद कदम की दूरी पर ही मुख्य सड़क पर देसी शराब की दुकान है। जहां पर शराब की दुकान सुबह होते ही शराब की बिक्री धड़ल्ले से चालू हो जाती है, जो कि मध्य रात्रि तक बिना किसी डर या दबाव के जारी रहती है...

मथुरा बारिश आते ही खुलने लगी मथुरा के ग्रामो की सड़कों की पोल ।

मथुरा बारिश आते ही खुलने लगी मथुरा के ग्रामो की सड़कों की पोल । पत्रकार जितेन्दर पांचाल सहार : - सैनी मोहाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत छाता गोवर्धन  रोड सहार  पर दिखी पी डब्ल्यू डी  की बड़ी लापरवाही । बाल बाल टला कोई बड़ा हादसा अथवा बची कई लोगों की जान छुट्टी का दिन होने से रोजाना इस रास्ते से हजारों वाहन गुजरा करते हैं । आज सुबह सुबह बीचों-बीच अचानक रोड धस गई जिससे सहार  में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई 35 से 45 फीट गहरा गड्ढा हो गया । जिससे चारों तरफ का यातायात बंधित हो गया तथा छाता रोड से  जाने वाले वाहनों को अपने अपने छोटे बड़े वाहन को घूम कर ले जाना पड़ा जिससे जाम की स्थिति बनी रही । कुछ देर बाद ग्रामीण ने चारों तरफ बास बल्ली तथा बैराडिंग लगवा दिया ताकि कोई वाहन सवार तथा मवेशी रात के अंधेरे में इस गहरे गड्ढे में गिरकर जख्मी ना हो जाये । इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद देखना है कब खुलती है पी डब्ल्यू डी के आला अधिकारियों की आँखे। क्या यही अच्छे दिन की शुरुआत है ना जाने हमारा देश कब साफ सुथरा और स्वच्छ तथा गड्ढा मुक्त हो पाएगा। क्या आम जनता ने अ...

लखनऊ से बड़ी खबर आत्महत्या करने पहुंची पीड़ित विधानसभा के सामने*

रिपोर्ट - शिवम पांडेय लखनऊ से बड़ी खबर आत्महत्या करने पहुंची पीड़ित विधानसभा के सामने* कैसरबाग थाना पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए मंगलवार को एक महिला ने विधानसभा के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को समझाकर शांत कराया। महिला को गौतमपल्ली थाने में लाकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे रश्मि गौतम नाम की महिला विधानसभा के पास पहुंची और अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालने लगी। यह देखते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर रमेश यादव ने महिला कांस्टेबल के जरिए महिला को शांत कराया। महिला ने बताया कि उसने कैसरबाग थाने में मॉडल हाउस सरस्वती शिशु मंदिर के प्रिंसिपल विनोद अवस्थी के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज करायी थी। लेकिन कुछ ही समय बाद आरोपी जमानत पर बाहर आ गया और उसे धमकाने लगा। इसकी शिकायत पुलिस में की गई। लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए रश्मि गौतम के पति राजेंद्र कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी। महिला का आरोप है कि पुलिस विनोद अवस्थी से मिलकर उसे और उसके पति क...