सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

उन्नाव लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोटेदार क्षेत्रीय विधायक के नाम पर कर रहा खूलेआम धांधली विधायक का नाम कर रहा बदनाम*

* कोटेदार क्षेत्रीय विधायक के नाम पर कर रहा खूलेआम धांधली विधायक का नाम कर रहा बदनाम* रिपोर्ट-सूरज कुमार क्षेत्रीय विधायक को अपना रिस्तेदार बताकर गांव की जनता को डरा कर खुलेआम। कर रहा धांधली राशन वितरण में हो रही धांधली, कार्डधारकों को भी नहीं मिल रहा राशन उन्नाव/ मियागंज उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के लिए कम दर पर राशन की व्यवस्था की है। वहीं राशन वितरण में हो रही धांधली की वजह से राहत की बजाए कमजोर तबके के लोगो की परेशानियाँ बढ़ती जा रही है। कोटेदार की कार्यशैली सरकार के मंसूबो पर पानी फेरने का काम कर रही है। ताजा मामला मियाँगंज ब्लाक की ग्राम सभा अहरा डणिया का है। जहाँ कोटेदार रमेश के द्वारा राशन वितरण न किये जाने से जनता परेशान है। जनता द्वारा इसकी शिकायत ग्राम प्रधान मूलचंद्र से की । जब ग्राम प्रधान द्वारा कोटेदार रमेश से बात करने के लिए गए तो कोटेदार रमेश ने ग्राम प्रधान को गाली देकर भगा दिया। कहा कि राशन नही बाटूंगा जो करना हो कर लो । मेरे रिस्तेदारों की पहुँच बहुत ऊँची तक है।तुम मेरा कुछ नही बिगाड़ सकते ह जिसका ख...

अवैध असलहों के साथ पुलिस ने अभियुक्त को पकड़ा

अवैध असलहों के साथ पुलिस ने अभियुक्त को पकड़ा  पुलिस ने    तेज कार्यवाही करते हुए  पुलिस  अधीक्षक के निर्देश में   अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 02.12.2018 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 1562/18 धारा 307 भा0दं0वि0 व मु0अ0सं0 1564/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट  में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा गिरफ्तार करने वाली टीम के उत्साहवर्द्धन हेतु 10000 रु0 के नकद पुरस्कार की घोषणा की गयी है।  पकड़े  गए अभियुक्तो  में अमित यादव पुत्र संतू नि0 ग्रा0 तौरा थाना पुरवा जिला उन्नाव है। पुलिस ने इनके पास से  1 अदद देशी तमन्चा 315 बोर मय 2 अदद जिन्दा कारतू1 अदद खोखा कारतूस बरामद किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में  प्रभारी निरीक्षक  अरूण कुमार द्विवेदी, थाना कोतवाली, ललऊ खेड़ा चौकी इंचार्ज जितेन्द्र सिंह यादव, थाना कोतवाली, उ0नि0 हसीब अहमद थाना कोतवाली,उ0नि0 अमित सिंह थाना कोतवाली ,का0 ज्ञानेन्द्र सिंह थाना कोतवाली मौजूद रहे। रिपोर्ट-योगेंद्र गौतम

पुआल लादकर गांव आ रहे ट्रैकटर पल्टा हुई तीन लोगों की मौत

पुआल लादकर  गांव आ रहे ट्रैकट र पल्टा हुई तीन लोगों की मौत   उन्नाव। देर शाम पुआल लादकर अपने गांव आ रहे ट्रैक्टर सवार गांव के किनारे बने राधाकृष्ण शिवप्रसाददास इण्टर कालेज के पास ही खड़न्जे पर निर्मित  स्कूल के सीमेंटेड गेट के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि तीन लोग गंभीर हालत में चिकित्सा उपचार हेतु अस्पताल ले जाये गए। घटना फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव की है। स्वागत द्वार में ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा लगी टक्कर से सीमेंट का बना भारीभरकम स्वागत द्वार भरभराकर ट्रैक्टर पर गिर गया। जिसमें छः लोग दब गए। दुर्घटना में सर्वेश पुत्र गंगा प्रसाद उम्र 30 वर्ष मौके पर ही मृत्यु हो गई अजय पुत्र राम प्रकाश विश्वकर्मा उम्र लगभग 17 वर्ष को लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मोहन के पास मृत्यु हो गई वहीं मोहित पुत्र भैयालाल उम्र लगभग 18 वर्ष कानपुर हैलट में इलाज चल रहा अजय पाल पुत्र शिवचरण कमर में चोट जिन्हें  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से दवा लेकर घर भेज दिया गया वहीं अनिल पुत्र भैयालाल उम्र लगभग 25 वर्ष का उन्नाव जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। रिप...

जनपद उन्नाव के रायबरेली रेलमार्ग पर कोरारी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के लिए गिट्टी

*_ब्रेकिंग न्यूज उन्नाव_* जनपद उन्नाव के  रायबरेली रेलमार्ग पर कोरारी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के लिए गिट्टी।  **जनपद उन्नाव के  रायबरेली रेलमार्ग पर कोरारी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के लिए गिट्टी* **लेकर जा रहा  टैक्टर ट्रैन से टकराया गया । जिसमें टैक्ट्रर के पखचड़े उड़ गए। टैक्टर में चालक समेत कई लोग  गंभीर रूप से घायल हो गये।*  *घटनास्थल पर  पहुचकर थाना अचलगंज की पुलिस ने  सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा*  *रेलवे की बड़ी चूक , हो सकता था बड़ा हादसा*  _रिपोर्ट-योगेन्द्र गौतम

जनसुनवाई में शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुचीं डीह।

जनसुनवाई में शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुचीं डीह। जनपद उन्नाव की ग्राम सभा डीह में  जनसुनवाई पोर्टल में एक युवक हरदीप सिंह द्वारा  दी गयी सूचना   के उपरांत  स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची । जानकारी कर अनुसार स्वाथ्य विभाग ने सिर्फ एक मोहल्ले  में जांच की जहाँ उसे लगभग 12 मरीज बुखार पीड़ित मिले न। सूत्रों के अनुसार जांच टीम ने ग्राम पंचायत तो छोड़िए उसने एक गांव तक का भी सही ढंग से निरीक्षण नही किया। रिपोर्ट- हरदीप सिंह 

डकैती(IPC395) का मुलजिम रविन्द्र सिंह वादी पत्रकार व पुलिस पर सुलह का बना रहा दबाव।

डकैती(IPC395) का मुलजिम रविन्द्र सिंह वादी पत्रकार व पुलिस पर सुलह का बना रहा दबाव। उन्नाव। विगत 7 मई 2018 को जिले के पत्रकार योगेंद्र गौतम जब अपने कुछ पत्रकार साथियो के साथ कार्यालय में बैठे थे तभी जिले का कुख्यात व अपने को सहारा समय का पत्रकार बताकर पीड़ित पत्रकार को उनकी निजता भंग करने की धमकी देते हुए वसूली न मिलने पर रविन्द्र बहादुर सिंह उर्फ रविन्द्र सिंह ने आधा दर्जन से ज्यादा गुर्गों के साथ हमला बोल लूट पाट की थी। उक्त प्रकरण में सदर कोतवाली में IPC 395 (डकैती) व 385 (वसूली) की धाराओं में घटना में शामिल इसके गुर्गों के साथ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दिया था। जिसमे आज तक पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है। इस बीच कथित रविन्द्र सिंह जिले के एक राजनेता का प्रभाव बताकर लगातार उक्त मुकदमे के वादी, गवाहों तथा विवेचक को मुकदमा खत्म करने का दबाव बना रहा था। अपने असफल अनैतिक प्रयासों को विफल होता देख कथित आरोपी रविन्द्र सिंह अब वादी पत्रकार व उसके परिवार को लगातार सुलह करने के लिए डरा धमका रहा है। स्वघोषित पत्रकार रविन्द्र सिंह पर पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज है। गदन खेड़ा...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूम धाम से मनाई गई

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूम धाम से मनाई गई उन्नाव/हसनगंज- आज जगह जगह जन्माष्टमी का पर्व बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया गांवो में जहां बच्चों ने सुंदर झाकियां निकाली तो युवाओं ने मटकी फोड़ने का आयोजन किया क्योंकि यह पर्व है ही नटखट नन्द गोपाल भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का जिसको सभी जगह बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जो रक्षाबंधन के बाद भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। श्रीकृष्ण देवकी और वासुदेव के 8वें पुत्र थे। मथुरा नगरी का राजा कंस था, जो कि बहुत अत्याचारी था। उसके अत्याचार दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे थे। एक समय आकाशवाणी हुई कि उसकी बहन देवकी का 8वां पुत्र उसका वध करेगा। यह सुनकर कंस ने अपनी बहन देवकी को उसके पति वासुदेवसहित काल-कोठारी में डाल दिया। कंस ने देवकी के कृष्ण से पहले के 7 बच्चों को मार डाला। जब देवकी ने श्रीकृष्ण को जन्म दिया, तब भगवान विष्णु ने वासुदेव को आदेश दिया कि वे श्रीकृष्ण को गोकुल में यशोदा माता और नंद बाबा के पास पहुंचा आएं, जहां वह अपने मामा कंस से सुरक्ष...

अराजक तत्वों और भू माफियाओं ने कब्रिस्तान की कब्रों को खोद डाला।

अराजक तत्वों और भू माफियाओं ने कब्रिस्तान की कब्रों को खोद डाला। रिपोर्ट-गुलजार उन्नाव जिले के सिगरोसी गाव में मुस्लिम पुशतैनी कब्रोस्तान को कुछ अराजकतत्वों और ज़मीन माफ़ियाओ ने जे सी बी मशीन से क़ब्रों को खोद डाला जिसको लेकर कोई बड़ी घटना हो सकती है मुस्लिम समुदाय कें लोगो ने जिला अधि कारी को आज़ दिया प्राथना पत्र 100 साल पुराना पुश्तैनी कब्रोस्तान जिसमे सभी लोग हमेशा से क़ब्र वही बनवा ते है आज़ कुछ लोगो ने वहा जाकर देखा तो पता चला की जे .सी .बी मशीन से कब्ररे खुदवा दी जल्द से जल्द अगर कब्रों को नही बनवा या गया तो कोई बड़ी घटना हो सकती है जिसका ज़िम्मेदार जिला प्रशासन होगा आज़ तमाम लोगो ने जिला अधिकारी से मिलकर इसकी शिकायत की शिकायत करने वालो में फरहत हुसैन जैदी .कमर हुसैन .अंसार हुसैन जैदी .हैदर जाफरी.फुर्कान हैदर .आदि लोगो ने दिया ज़िलाअधिकारी क़ो

निकम्मी उन्नाव नगर पालिका।

निकम्मी उन्नाव नगर पालिका रिपोर्ट- गुलजार उन्नाव-समाजसेवी एवं मुस्लिम लीग के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने उन्नाव की नगर पालिका परिषद पर भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर में नालों की सफाई के नाम पर लाखों रुपए की बन्दर बांट सभासदों व अध्य्क्ष द्वारा मिलकर की गई है।नालों में सफ़ाई का कोई कार्य नहीं कराया गया।जिसकी वजह से पूरे शहर में जलनिकासी न होने के कारण कई मोहल्ले गन्दे पानी से भरे हुए हैं।नाले नालियों का पानी सड़कों पर भरा है।थोड़ी बारिश होने पर गन्दा पानी घरों में भर जाता है।       नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि नाली व नालों की सफाई बराबर कराई जा रही है।वहीं श्री अहमद ने मौके पर ए बी नगर स्थित जामा मस्जिद के पीछे नाले पर बने पुल पर लेजाकर दिखाया।वास्तव में नाले का पुल पूरा सिल्ट व कूड़े से भरा था।नाले में भरे कचरे पर महीनों पुराने तमाम तरह के पेड़ पौधे व घास बेलें लेलहा रही थीं।उनमे खिले फूल यह बता रहे थे कि पालिका प्रशासन झूठ बोल रहा है।       क्षेत्र के नागरिकों ने भी बताया कि यहाँ नाले की कोई सफाई नहीं हुई है।     नाले में ख...

सपा अध्यक्ष अनवर साहब का जन्मदिन मनाया गया

सपा अध्यक्ष अनवर साहब का जन्मदिन मनाया गया रिपोर्ट - गुलजार सपा अध्यछ माननीय बाबू अनवार अहमद साहब के गृह  नगर  न्योतिनी में आज उनका 97 व् जन्मदिवस हर्षोउल्लाहस से मनाया गया और  बाजार में समाजवादी पार्टी के मोहम्मद अब्दुल लतीफ़ उस्मानी एड्वोकेट, सरताज मसूद हाश्मी  नामित सपा सभासद मोहम्मद मोहसिन,सईद अहमद,शरीफ,अब्दुल अली अफसर अब्बास,राहत अब्बास, मेराज अहमद,मुन्ना साईकिल वाले,शाकिर अली,रईस अहमद,अय्यूब भाई,नूर उद्दीन पुत्र जकी अदि ने मिष्ठान  का वितरण किया  . जन्मदिन की सभा में लतीफ़ उस्मानी एड्वोकेट ने नगर पंचायत न्योतिनी में अनवार साहब द्वारा किये गए कार्यो का उल्लेख किया उन्होंने बताया कि अनवार साहब ने वादा किया है कि आप लोग सपा को बढ़ावा दे सरकार गठन होने पर नगर में बालिका इंटर कॉलेज,व्  प्राथमिक स्वास्थ केंद्र की स्थापना करवाऊंगा. सरताज मसूद हाशमी ने कहा।कि बाबू जी न्योतिनी वालो से अपार स्नेह करते है ,वही बुज़ुर्ग सईद अहमद ने उनके द्वारा किये गए कार्यो की सराहना व् उनसे आगे और छुटे हुएकाम कराने की अपेछा की. सभा की अध्यछत्ता सरताज मसूद हाश्मी ने ...

यूनुस की मौत को लेकर पुलिस ने मनमाफिक बयानबाजी शुरू की

यूनुस की मौत को लेकर पुलिस ने  मनमाफिक बयानबाजी शुरू की  उन्नाव। बहुचर्चित माखी  कांड में सीबीआइ के प्रमुख गवाह यूनुस की संदिग्ध हालात में मौत को लेकर पुलिस ने फिर मनमाफिक बयानबाजी शुरू कर दी है। बिना जांच और पोस्टमार्टम के ही बता दिया कि गवाह की मौत बीमारी से हुई। पुलिस गवाह की पत्नी के बयान को आधार बनाकर मामले पर धूल डालने की कोशिश में लगी है वहीं दुष्कर्म पीडि़त किशोरी के चाचा ने इसे विरोधियों की साजिश बताते हुए यूनुस के पोस्टमार्टम की मांग उठाई। पीडि़त किशोरी के पिता की हत्या में सीबीआइ के प्रमुख गवाह यूनुस की 18 अगस्त को संदिग्ध हालात में मौत हो गई और पुलिस को उसकी भनक तक नहीं लग सकी। परिवारीजन को पता था कि वह सीबीआइ का गवाह है, इसके बाद भी पुलिस को सूचना न देकर शव दफना दिया। यह कई सवाल खड़े कर रहा है। पीडि़ता के चाचा ने मामले पर संदेह जता पोस्टमार्टम की मांग उठाई तो पुलिस अपनी लापरवाही छिपाने के लिए मामले पर धूल डालने लगी। सीओ सफीपुर विवेकरंजन राय के मुताबिक यूनुस महीनों से बीमार था। उसके फेफड़ों में इंफेक्शन था, जिससे उसकी मौत हो गई।

तारा अक्षर+ की नवसाक्षर महिलाओं ने स्वतंत्रता दिवस मनाया

तारा अक्षर+ की नवसाक्षर महिलाओं ने स्वतंत्रता दिवस मनाया उन्नाव। भगवानपुर ब्लॉक के  ग्राम  चोली शहाबुद्दीनपुर मैं तारा अक्षर की नवसाक्षर महिलाओं ने स्वतंत्रता दिवस मनायाI  डेवेलपमेंट आल्टरनेटिव, नई दिल्ली तथा विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी संस्था, के संयुक्त तत्वाधान से हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट के भगवानपुर ब्लॉक में, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तारा अक्षर+  कार्यक्रम से निरक्षर से साक्षर हुई महिलाओं ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया | इस मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पति साजिद अहमद ने तिरंगे को फेहराते हुए सभी का अभिनंदन किया और कहा, “आज के स्वतंत्र भारत में निरक्षर होना समाज में एक कलंक है और इस कलंक को मिटाने में तारा अक्षर+  एक बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है” और उन्होंने  बताया कि 72 सालों में  पहली बार इतनी बड़ी संख्या में  महिलाओं ने  स्वतंत्रता दिवस  समारोह में  प्रतिभाग किया और मंच पर आकर भिन्न भिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया जैसे नाटक गीत आदि प्रस्तुत किया यह सब तारा अक्षर कार्यक्रम  के माध्यम ...

छेड़छाड़ की शिकार दलित महिला के ऊपर दरोगा बना रहे सुलह करने का दवाब

छेड़छाड़  की शिकार दलित महिला के ऊपर दरोगा बना रहे सुलह करने का दवाब उन्नाव। दलित महिला के साथ गाँव  के कुछ लोगो ने छेड़छाड़ कि जब उसने इसकी शिकायत थाने मे की तो उल्टा उसको सुलह करने का दवाब बनाया गया।जानकारी के अनुसार ग्राम मिर्जापुर सुमहारी थाना पुरवा , तहसील पुरवा,  घटना जिसमे एक दलित महिला    कृष्णा देवी पत्नी राम खेलावन व उसकी पुत्री कविता को  कुछ शरारती लोगो ने   ने शौच से वापस आते समय बिना किसी वजह के छेड़ खानी किया तथा विरोध करने पर  दोनों दलित मां व उसकी बेटी को पीट दिया । बाद में दलित महिला के घर पर शोहदों व  शोहदों के परिवार के अन्य सदस्यों ने चढ़ाई कर उसे जाति सूचक शब्दो की घिनौनी गालिया दी साथ ही पुनः मारने की धमकी भी दी। दलित महिला का पति घर पर नही था तो वे महिला को धमकी भी देते रहे कि बुलाओ अपने आदमी को अभी उसे भी पीटते है।महिला द्वारा पुरवा कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया गया है।  पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही करने के बजाय उस पर दरोगा द्वारा धमकी देने साथ ही आवेदन पत्र में लिखी फरियाद को बदलने का दबाव बनाया गया ।परन...

किसान समृद्धशाली होगा तो पूरा देष समृद्धषाली हो जाएगा

किसान समृद्धशाली होगा तो पूरा देष समृद्धषाली हो जाएगा बीघापुर/उन्नाव। किसान समृद्धषाली होगा तो पूरा देष समृद्धषाली हो जाएगा, किसान जब फसल ज्यादा पैदा करता है तो अपने आप को ही समृद्ध नहीं करता, देष को भी समृद्ध करता है। अपना देष सदैव ऋशि और कृशि प्रधान रहा है। ऋशि ज्ञान और क्षा से लोगों को समृद्ध करते हैं जीविकोपार्जन करती है।  उक्त बातें किसान समृद्धि सम्मेलन गोदावलेष्वर मंदिर प्रांगण बीघापुर में विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहीं। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम किसानों के लिए पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने किसान क्रेडिट कार्ड जारी किया था। जब किसान के पास रुपया होगा तो उसका बेटा पढ़ेगा,बेटी पढ़ेगी। किसान के पास पैसा होगा तो गीत होगा,संगीत होगा। लोग षहरों की तरफ भागते हैं क्यों कि षहर में पढ़ाई अच्छी है, चिकित्सा अच्छी है। सरकार ने किसानों के उपज का न्यूनतम मूल्य डेढ़गुना बढ़ा दिया है।जिससे किसान समृद्धषाली होगा और क्षेत्र में षिक्षा अच्छी होगी, चिकित्सा अच्छी होगी। क्यों कि किसानों के पास जब पैसा होगा तो क्षेत्र में अच्छे स्कूल और अच्छे डाक्टर आएंगे। पहले पोस्ट...

क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई जिसमें सभी सदस्यों ने अपने अपने कार्यो के करीब 4 करोड़ के प्रस्ताव शामिल कराए

क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई जिसमें सभी सदस्यों ने अपने अपने कार्यो के करीब 4 करोड़ के प्रस्ताव शामिल कराए फतेहपुर चौरासी/ उन्नाव। ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई जिसमें सभी सदस्यों ने अपने अपने कार्यो के करीब 4 करोड़ के प्रस्ताव शामिल कराए ।      क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में प्रमुख निदा परवीन ने उपस्थित सदस्यों से कहा चार वर्ष का कार्यकाल शांति से निपट गया है एक वर्ष बचा है उसे भी शांति से निपटाए जिस किसी को किसी प्रकार की तकलीफ हो तो वह बीडीओ व उनसे अपनी बात बताये जिससे उनकी परेशानी का  निस्तारण किया जा सके उन्होंने कहा पूर्व में क्षेत्र पंचायत से कराए गए विकास कार्यो में अगर सही व मानक के अनुरूप न हो तो कोई भी उसकी जांच करा सकता है तथा उस कार्यदायी संस्था का भुगतान नही किया जाएगा वही कहा सभी अपने अपने प्रस्ताव दे जिससे कार्ययोजना में शामिल कर कार्य शुरू कराए जाएं कहकर प्रमुख ने  बैठक समापन कर दिया । वही बैठक में उपस्थित पूर्व प्रमुख नागेंद्र सिंह गौर ने पूर्व में कराए गए कार्यो की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह लगाया व कहा कि कि...

विधायक के नाम से ठगी करने वाले युवक का पर्दाफाश।

विधायक के नाम से ठगी करने वाले युवक का पर्दाफाश। रिपोर्ट - योगेंद्र गौतम उन्नाव----- विधायक के नाम से फोन कर ठगी करने वाले युवक ने कल सुबह 7.45 डाक्टर ओमप्रकाश राजपूत निवासी लोहचा के मोबाइल नंबर,,,9670380087 पर एक फोन 9151274362 से आया। जिसमें बताया की मैं भाजपा विधायक बम्बालाल दिवाकर बोल रहा हूं। आपके यहां कुछ सड़क निर्माण होना है और वह करा रहे हैं जिसमें हम एक लड़के को भेज रहा हूं। जिसको आप पांच हजार रुपए दे देना। वह युवक राम बाबू पुत्र देशराज निवासी हड़हा मजरा गडरियन खेड़ा आया और ओम प्रकाश राजपूत से पैसा लेकर चला गया। ओमप्रकाश को संदेह हुआ जिसमें उसने विधायक बम्बालाल दिवाकर के मोबाइल पर आप बीती बताई। जिस पर विधायक ने इस मामले से इंकार कर दिया और बाम्बे होने की बात कही । इधर ओमप्रकाश , जालसाजी करने वाले युवक के घर पहुंचे तो वह इस मामले को स्वीकार किया । किन्तु उसके पास रुपए नहीं मिल सके जबकि क्षेत्र में रामबाबू को एक नम्बर का शातिर चोर व लोहचा मोड़ पर ऐक्सीलेन्ट कोचिंग आने वाली लड़कियों को छेड़ने पर अभी कुछ दिन पहले ही उसे मारा गया था। विधायक बन ठगी करने वाले...

ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव।

ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव हसनगंज कोतवाली परिसर में हुआ वृक्षारोपण, कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह ने समस्त स्टाफ के साथ कोतवाली परिसर में किया वृक्षारोपण, कोतवाली प्रभारी ने कहा वृक्ष  कोई भी हो हर तरह से लाभ देता है। इसलिए लोगों को अधिक से अधिक पेड़ों को आवश्य लगाना चाहिए। दिवाकर सिंह हसनगंज/उन्नाव उन्नाव रेलवे स्टेशन पर जल्द ही होगा टे्ंंनो का ठहराव.= - मुर्तजा हैदर रिजवी जिला अध्यक्ष जिला दैनिक  यात्री संघ जनपद उन्नाव

विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों के अवकाशप्राप्त शिक्षकों का सम्मान समारोह हुआ व शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया

रिपोर्ट - मान सिंह विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों के अवकाशप्राप्त शिक्षकों का सम्मान समारोह हुआ व शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया   बीघापुर, उन्नाव ।ब्लाक संसाधन केंद्र बीघापुर में बुधवार को विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों के अवकाशप्राप्त शिक्षकों का सम्मान समारोह हुआ व शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक  हृदय नारायण दीक्षित ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित शिक्षकों व अन्य जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक का स्थान अन्य सभी वर्गों से ऊपर है, शिक्षक वह धुरी है जिस पर संपूर्ण समाज का पहिया गतिमान है, शिक्षक देश व समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है यदि वह अपना कार्य कर्तव्य परायणता व निष्ठा के साथ करें ।उन्होंने कहा कि हम किसी कार्य को काम समझकर जब करते हैं तो उस में मन नहीं लगता यदि हम उसी कार्य को आनंद समझकर करें तो हम देखते हैं कि कार्य भी हो जाता है और सुखानुभूति भी होती है। मुख्य अतिथि ने यूनान के दर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि बहुत सारे कार्य करने के साथ-साथ हमें पढ...

लड़की भगा ले जाने के आरोप के चलते , पुलिस ने बेकसूरनगर पंचायत के प्रभारी लिपिक को घर से उठा लिया

रिपोर्ट-धर्मेंद्र कुशवाहा लड़की भगा ले जाने के आरोप के चलते , पुलिस ने बेकसूरनगर पंचायत के प्रभारी लिपिक को घर से उठा लिया  सफीपुर(उन्नाव) लड़की भगाने का आरोप लगाकर पुलिस ने आदर्श नगर पंचायत के प्रभारी लिपिक को घर से उठा लिया ।अपने को बेकसूर बताकर मिन्नते करता रहा पर कर्मियों ने एक न सुनते हुए कोतवाली ले आए। जहा पहले से मौजूद लड़की की माँ ने उसकी पुत्री भगा ले जाने के आरोपी को पहचानने के दावे के साथ लिपिक को बेकसूर बताया। तब पुलिस ने लिपिक को छोड़ तो दिया पर यह खबर पाते है आधा सैकड़ा सफाई कर्मियों के साथ अन्य कर्मचारियों ने उन्नाव हरदोई मार्ग पर बैठ पुलिस विरोधी जमकर नारे लगाए और अधिकारियों को दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।     कोतवाली क्षेत्र के एक गाव निवासी एक किशोरी को देवगांव का सफाई कर्मी होरीलाल तीन दिन पूर्व लेकर रफूचक्कर हो गया उसकी माँ ने पुलिस में शिकायत की सुबह नौ बजे पुलिस का एक दल सफीपुर नगर पंचायत के प्रभारी लिपिक होरी लाल के घर ग्राम जगदीश खेड़ा पहुचा लिपिक पर लड़की बरामद करने का कह पहले दबाव बनाया फिर कोतवाली चलने को कहा लिपिक ने ...

अड्डों की नीलामी प्रकिया हुई सम्पन ।

रिपोर्ट-मिंटू सिंह अड्डों की नीलामी प्रकिया  हुई सम्पन  उन्नाव /मौरावाँ-  नगर पंचायत मौरावां में वित्तीय वर्ष 2018 -19 के लिए पडाओ अड्डे की नीलामी  संपन्न हुई l नीलामी में आशा सेल्स कमलेश कुमार एवं राजेश तिवारी सबसे बड़ी बोली दाता थे l अधिकतम ₹600000 छः लाख की बोली आशा सेल्स ने लगाई और उन्हें ठेका मिल गया l  इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सियावती के युवा पुत्र प्रतिनिधि नवनीत शुक्ला उर्फ नीतू महराज अधिशासी अधिकारी राजाराम वरिष्ठ लिपिक मधुकर द्विवेदी एवं नगर पंचायत मौरावा के अन्य कर्मचारी गण विशेष रूप से मौजूद थे ।