सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चाइल्ड लाइन 1098 और बाल अधिकारों के प्रति बच्चों को किया जागरूक

चाइल्ड लाइन 1098 और बाल अधिकारों के प्रति बच्चों को किया जागरूक 



रिपोर्ट-नाजमा आब्दी


झांसी। मानवाधिकार जन जागरुकता सप्ताह के तहत सिटी चाइल्ड लाइन ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को चाइल्ड लाइन ट्रोल फ्री नम्बर 1098 एवं बाल अधिकारों के प्रति किया  जागरूक।
शुक्रवार को चाइल्ड लाइन के कोर्डिनेटर अमरदीप बमौनिया ने चाइल्ड लाइन 1098 के बारे में बताते हुये कहा कि बच्चों को डरना नहीं चाहिये अगर कोई बच्चा मुशीबत है तो चुप नहीं रहना है। बल्कि अपने माता-पिता एवं ऐसे व्यक्ति को बताना चाहिए कि वह आपकी समस्या को समझ सके। जिससे चाइल्ड लाइन 1098 आपकी सहायता कर सकें। अगर कही भी बाल अधिकारों का हनन होने की जानकारी किसी को हो तो वह तुरन्त चाइल्ड लाइन 1098 पर सूचना दें, सूचना देने वालों की जानकारी गोपनीय रखी जायेगी। बाल अधिकारों पर बच्चों को बताया कि बेहतर स्वास्थ एवं शिक्षा प्राप्त करना हर बच्चे का अधिकार है। ध्यान रहे अगर कोई बच्चा पढाई से वचिंत हो रहा है तो वह अपना भविष्य खराब कर रहा है। अगर कोई बच्चा किसी कारण से पढ़ने नहीं जा रहा है या स्वास्थ्य, शिक्षा से वचिंत हो रहा है तो तत्काल 1098 पर फोन करें जिससे बच्चों का भविष्य सही हो सके। टीम के हिमांन्शु विमल ने सभी बच्चों को बताया कि चाइल्ड लाइन 1098 बच्चों की देखरेख के लिये एक राष्ट्रीय 24 घन्टे निःशुल्क आपतकालीन फोन आउटरिच सेवा है। अगर कोई बच्चा शोषण का शिकार या चिकित्सा की मदद या फिर कोई बच्चा बाल मजदूरी का शिकार हो रहा हो किसी या का बाल विवाह होता नजर आता है तो तुरन्त 1098 पर कॉल करें। आपकी मदद के लिये तत्काल चाइल्ड लाइन टीम आपके पास पहुचेंगी। इस मौके टीम मेम्बर सोनिया पस्तौर, सत्यम चतुर्वेदी, जितेन्द्र यादव, शिवम साहू सहित छात्र-छात्राऐं मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।