सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नैतिक जागरण मंच के तत्वाधान में आयोजित मेधा मूल्यांकन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा के कुशल संचालन हेतु परीक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन।

बगहा:-नैतिक जागरण मंच के तत्वाधान में आयोजित मेधा मूल्यांकन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा के कुशल संचालन हेतु परीक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन।


दिवाकर कुमार


बगहा:- नैतिक जागरण मंच के तत्वाधान में आयोजित मेधा मूल्यांकन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा के कुशल संचालन के लिए परीक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।ज्ञात हो कि 23 दिसंबर 2018 को नैतिक जागरण वेलफेयर ट्रस्ट बगहा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले महापरीक्षा में अनुमंडल के 2000 बच्चों की प्रतिभागीता है। इस बड़े स्तर के इस महापरीक्षा में बच्चों की परीक्षा को संयमित और कुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए बगहा अनुमंडल के विनम्र व कुशल समाजसेवी और विद्या अनुरागी शिक्षक तथा अधिवक्ताओं  को परीक्षक के रूप में एक दिवसीय सहयोग लेने हेतु आज प्रशिक्षण कराया गया। बच्चों द्वारा ओएमआर सीट भरने में जो गलतियां होती है ।उसके बारे में परीक्षकों को अवगत कराया गया ।ताकि परीक्षा में बच्चों को किसी तरह से परेशानी नहीं हो। इस अवसर पर नैतिक जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़े स्तर पर सम्मानित समाजसेवी वर्ग भी उपस्थित रहा। सभी उपस्थित लोगों से यह प्रार्थना की गयी कि परीक्षा केंद्र सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बगहा दो में समय से पहुंचेंगे और उनकी उपस्थिति जिस कमरा संख्या में होगी उनमें  वे अपना योगदान देंगे। सभी उपस्थित परीक्षक ने एक सुर में ससमय उपस्थित होकर परीक्षा को सफल बनाने में अपनी भूमिका के लिए अपना समर्थन दिया। उपस्थित सम्मानित सदस्यों में लक्ष्मी खत्री, श्वेता पांडे ,शबबली देवी,मुन्नी देवी, कुमारी प्रीति,कुमारी सत्या, मधुसूदन यादव,देव शंकर मिश्र, राजन पाठक ,विनय दुबे , मुकेश कुमार,अमरेंद्र कुमार सिंह, मोहन मिश्र ,आदित्य पंकज,तरुण मिश्रा ,राजेंद्र साहनी ,दिलीप कुमार उपाध्याय ,विपिन मिश्र,अनुराग मिश्र,संजीव मिश्र आदमी उपस्थित रहे ।नैतिक जागरण मंच उपस्थित सभी सम्मानित व्यक्तियों को धन्यवाद देता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।