सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

साहित्यकार दिनेश बैस को दी श्रद्धांजलि।

साहित्यकार दिनेश बैस को दी श्रद्धांजलि।


रिपोर्ट-नाजमा आब्दी

झांसी। दिनेश बैस मानवीय संवेदनाओं के पोषक, जनवाद के पक्षधर, सिद्धान्तों पर अड़िग रहने वाले, प्रगतिशील चेतना से लैस, तार्किक व्यक्ति थे। वे हमेशा पाखण्डवाद, धार्मिक जडता, अन्धविश्वास, सामाजिक कुरीतियों के मुखर विरोधी रहे। देहदान करने का साहसिक निर्णय लेकर उन्होनें समाज में जाग्रति का काम किया। उपरोक्त विचार वामपंथी विचारक, चिन्तक, साहित्यकार, व्यंग्यकार, स्तम्भकार व प्रलेस के अध्यक्ष दिनेश बैस के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए झांसी की साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं एवं श्रम संगठनों प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस), भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा), अभियान, जन संस्कृति मंच (जसम), समर्पण, संकल्प, कलाम ऐजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी, जिला ट्रेड यूनियन समन्वय समिति, नार्थ सेन्ट्रल मैन्स रेलवे यूनियन, जिला जनकल्याण महासमिति, बुन्देलखण्ड मातृभूमि युवा समाजसेवी संस्थान, कलाविद् स्व. भगवानदास गुप्ता कला शैक्षणिक उत्थान समिति आदि द्वारा आयोजित ‘‘स्मरण में है जीवन’’ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने व्यक्त किए।
वक्ताओं ने उन्हें मार्क्सवाद का प्रबल समर्थक बताते हुए उनके द्वारा रेलवे कर्मचारियों व श्रमिकों के हितों के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें जनपक्षधर, सच्चाई, ईमानदारी, उसूलों का पैरोकार व सांझा संस्कृति का अनुपम उदाहरण बताया। इस अवसर पर प्रलेस व इप्टा के महासचिव डॉ. मुहम्मद नईम ने अखिल भारतीय इप्टा के महासचिव राकेश, अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ के महासचिव राजेन्द्र राजन, प्रलेस उ.प्र. के अध्यक्ष प्रो. सन्तोष भदौरिया, प्रलेस प्रान्तीय महासचिव डॉ. संजय श्रीवास्तव, उप्र इप्टा के कार्यकारी अध्यक्ष ओपी नदीम, इप्टा प्रान्तीय महासचिव सन्तोष डे, सहित वरिष्ठ कथाकार प्रो. केबीएल पाण्डेय, महेश कटारे, जाहिद खान आदि के शोक संदेश पढते हुए उनके इप्टा व प्रलेस के योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम को कामरेड जेएन पाठक, प्रो. उदय त्रिपाठी, कामरेड सीपी भार्गव, रामदीन मौर्य, कामरेड मो. शकील, काम. शिरोमणि राजपूत, डॉ. अनिल अविश्रान्त, डॉ. कुन्ती हरिराम, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, अजय साहू, रंजना विद्रोही, संजय तिवारी ‘राष्ट्रवादी’, अजय दुबे, साकेतसुमन चतुर्वेदी, प्रेमकुमार गौतम, मेघा झा, एसपी सिंह ‘सत्यार्थी’ आदि ने सम्बोधित कर स्मृतिशेष दिनेश बैस का स्मरण किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।