सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बैठक लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शांति समीति की बैठक सम्पन्न।

शांति समीति की बैठक सम्पन्न। रिपोर्ट - सुल्तान आब्दी हमारे अपने मुल्क हिन्दुस्तान पर हम  जितना फख़्र करें, उतना कम है। क्योंकि यह हमारे प्यारे मुल्क हिन्दुस्तान की ही ख़ासियत है, जहां हम एक ओर हर काम का जिसके नाम से शुभारंभ करते हैं जो सृष्टि का रचियता भी है, उसका "गणेशोत्सव" मनायेंगे। वहीं मानवीय मूल्यों की हिफाज़त के लिये दिये गये सर्वश्रेष्ठ बलिदान और त्याग के जनक हज़रत इमाम हुसैन और उनके बहादुर साथियों की शहादत का ग़म भी मिलजुलकर मनायेंगे। वर्तमान राजनीतिक माहौल के कारण शासन प्रशासन चिंतित नज़र आ रहा था। लेकिन उपस्थित झांसीवासियों ने रानी झांसी की प्राचीन विरासत को निभाते हुऐ,  आपसी सहयोग के साथ मिलजुलकर दोनों त्योहार शांतिपूर्ण मनाने का आश्वासन देकर शासन प्रशासन की चिंता दूर कर दी। शासन प्रशासन ने साफ सफाई, बिजली, पानी, सुरक्षा आदि की समुचित व्यवस्था का आश्वासन दिया। संचालन भाई अतुल किलपन ने किया। इस अवसर पर सर्वश्री नगर मजिस्ट्रेट - श्री राम प्रताप सिंह, अपर नगर आयुक्त - श्री रोहन सिंह, एस.पी.सिटी श्री , क्षेत्राधिकारी नगर - श्री मनोज सिंह परिहार, सबइंस्पेक्टर ...

बगहा दो प्रखण्ड के आईसीडीएस परिसर में आशा फैसिलिटेटर एवं शहरी आशाओं की एक बैठक हुई सम्पन्न ।

बगहा :- बगहा दो प्रखण्ड के आईसीडीएस परिसर में आशा फैसिलिटेटर एवं शहरी आशाओं की एक बैठक हुई सम्पन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:- बगहा दो प्रखण्ड के आईसीडीएस में आशा फैसिलिटेटर एवं शहरी आशाओं की एक बैठक सम्पन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार पांडेय ने किया। वही डीसीएम राजेश कुमार ने सभी आशाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ससमय रिपोर्ट जमा करना है। नियमित टीकाकरण में पूर्ण सहयोग करना तथा देय लिस्ट का संधारण और कार्य प्रणाली में सुधार करना है। प्रधानमंत्री बीमा योजना का प्रपत्र संधारण करना है। परिवार नियोजन साधनों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना हैं।प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि निष्क्रिय आशा को चिन्हित कर करवाई करना हैं।तथा जननी एवम बाल सुरक्षा के लाभार्थियो को ससमय भुगतान करना है। मौके पर अरुण कुमार,केअर इंडिया से अमित गांगुली सहित दर्जनों की सख्या में फैसिलिटेटर एवं शहरी आशा उपस्थित रही।

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गयी

बगहा:- राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गयी बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा पुलिस जिला के राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गयी।जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव एवं संचालन कोषाध्यक्ष रामनारायण उर्फ छोटे गुप्ता ने किया।साथ ही बैठक में जिला कमिटी का विस्तार करते हुए कुछ प्रमुख साथियों को पदाधिकारी बनाकर जिलाध्यक्ष ने सम्मानित किया। और पार्टी को चुनाव से पहले धारदार एवं मजबूती प्रदान करने के लिए संकल्प लेने की प्ररेणा दी गयी।जिसमें विरेन्द्र राम,उपेंद्र यादव,राजेश्वर यादव,तथा अमर राम को जिला सचिव पद  तथा गोविन्द शर्मा को भी जिला सचिव पद देकर सम्मानित किया गया। मौके पर राजद के अजय भारती,राकेश केवट,धर्मेंद्र यादव,शभु चौधरी, नगीना यादव सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

बगहा दो प्रखण्ड के क्षेत्रांतर्गत विकास मित्रों का बैठक अनुमंडल कार्यालय बगहा के मैदान में हुआ सम्पन्न।

बगहा:- बगहा दो प्रखण्ड के क्षेत्रांतर्गत विकास मित्रों का बैठक अनुमंडल कार्यालय बगहा के मैदान में हुआ सम्पन्न। बगहा दिवाकर कुमार बगहा(10अगस्त2018):- बगहा दो प्रखण्ड के क्षेत्रांतर्गत विकास मित्रों का बैठक अनुमंडल कार्यालय बगहा के मैदान में सम्पन्न हुआ।जिसमें विकास मित्र संघ के अध्यक्ष हीरा राम के अध्यक्षता में जिला परियोजना सह जिला कल्याण पदाधिकारी बेतिया पत्रांक 914 के आलोक में महादलित परिवार का डेटा संकलन(विकास रजिस्टर) के तर्ज पर सभी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के परिवारों को जोड़ने हेतु विकास मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया। एवं विकास रजिस्टर में एससी/एसटी जातियों का डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया गया।बैठक में बताया कि विकास मित्रो द्वारा विकास रजिस्टर तैयार किया गया। जिसमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के 55 जातियों को विकास रजिस्टर तैयार कर चिन्हित किया गया । उसी तर्ज पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति का एक विकास रजिस्टर तैयार करना हैं।जैसे महादलित परिवार को क्या- क्या लाभ मिला है अभी तक क्या- क्या लाभ नही मिला है। उसी  तर्ज पर सभी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति परिवा...

बगहा नगर के आदर्श थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न।

बगहा नगर के आदर्श थाना परिसर में शांति समिति की  बैठक हुई सम्पन्न। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा(09अगस्त2018):- बगहा नगर के आदर्श थाना परिसर में महावीरी झंडा जूलुस मेला पूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक की गयी। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ शशिभूषण सुमन ने किया। बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला पूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन को भरपूर सहयोग करें। साथ ही अश्लील गानों पर प्रतिबंध लगाते हुए पूजा समिति के सदस्यों से लाइसेंस लेने की बात कही।वही नगर थाना के थानाध्यक्ष मो० अयूब ने कहा कि आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील सभी जनप्रतिनिधियों की।आगे  कहा कि आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहिए । तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होनी चाहिए ।साथ ही जनप्रतिनिधियों को असमाजिक तत्वो पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी गयी। मौके पर उपप्रमुख मिथलेश पति तिवारी,राजद नेता आलमगीर...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक व सैनिक सम्मेलन का हुआ आयोजन।

जितेन्दर पांचाल की रिपोर्ट   रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक व सैनिक सम्मेलन का हुआ आयोजन। मथुरा  रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक व सैनिक सम्मेलन में एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि जो पीड़ितों की सुनवाई करने में लापरवाही बरतेगा उसके विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने थाना प्रभारियों को श्रावण व भादौ माह में पड़ने वाले त्यौहारों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बैठक में एसएसपी ने सभी सर्किलों के पुलिस क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को सर्तक करते हुए कहा कि एक से 10 अगस्त और 15 से 25 अगस्त तक प्रत्येक थाना क्षेत्रों में फरियादियों के लम्बित पड़े प्रार्थना पत्र और विवेचनाओं का डिस्पोजल किया जाए। इसके अलावा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर जल्द फरार अपराधियों को जेल पहुंचाया जाएग। उन्होंने कहा कि श्रावण भादो माह में कान्हा की नगरी में 15 अगस्त, ईद, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी आदि बड़े पर्व होते है, इसलिए अपने अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। इसके ...

युवा लोक जनशक्ति पार्टी की एक बैठक हुई।

चौतरवा:- युवा लोक जनशक्ति पार्टी की एक बैठक हुई। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमत बगहा/चौतरवा(07अगस्त2018):-बगहा एक प्रखण्ड के नदवा पोखरा पर युवा लोक जनशक्ति पार्टी की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष रिपुसूदन द्विवेदी ने किया। वही संचालन युवा जिला प्रवक्ता राम भजु कुशवाहा ने किया।बैठक में मुख्य रूप से युवा लोजपा जिलाध्यक्ष रिपुसूदन द्विवेदी ने कार्यक्रताओ को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन मे कोई मत-भेद नहीं ह। विपक्ष राजद  महागठबंधन को  डर  बना है कि बिहार मे दस भी सिट पर जीत हासिल नहीं हो पाएगी। इसी को लेकर महा गठबंधन मे अभी से ही  दरार दिख रहा है। श्री द्विवेदी ने शासन प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि बगहा पुलिस जिला मे अवैध वसुली प्रशासनिक के द्वारा कराया व किया जाता है वही  बैठक मे मुख्य अतिथि लोजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश्वर राव ने बताया कि  11/8/2018 को एक हजार कार्यक्रताओ के साथ रेल मार्ग से शाम 4 बजे बगहा रेलवे स्टेशन पर सभी कार्यक्रताओ को एक जुट होने का आवाहन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से  रामजी यादव, उमेश माली,प्रमो...

बगहा प्रखण्ड एक के सभा भवन में महिला पर्यवेक्षिकाओ व सेविकाओं की बैठक सम्पन्न हुई।

बगहा:- बगहा प्रखण्ड एक के सभा भवन में महिला पर्यवेक्षिकाओ व सेविकाओं की बैठक सम्पन्न हुई। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा (06 अगस्त2018)बगहा प्रखण्ड एक के सभा भवन में महिला पर्यवेक्षिकाओ व सेविकाओं की बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता बगहा एक प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शशिभूषण सुमन ने किया। बैठक में उन्होंने कहा कि आईसीडीसी बिल ससमय जाम करने का आदेश दिया गया।और किसी भी दलाल या अन्य व्यक्तियों को रुपया नही देना हैं। आंगनबाड़ी केन्द्र को ससमय संचालित करना हैं। प्रधानमंत्री मातृत्व बन्धन योजना व मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत सभी सेंटरों पर प्रतिदिन प्रति 10 फॉर्म जमा कराना है।और 11-14 वर्ष कन्याएं जो स्कूल नही जाने वाली सख्यांक रिपोर्ट आधार सहित जमा करना हैं।।वही सेविकाओं द्वारा पोषाहार को नही उठाने व टीएचआर वितरण नही करने का  ज्ञापन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को दिया गया।तथा सेविकाओं ने बताया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा सेविकाओं का शोषण किया जाता हैं। जनप्रतिनिधि से लेकर अन्य निरीक्षण पदाधिकारियों के द्वारा आंगनबाड़ी जांच के क्रम ...

शिक्षाँचल के अंचल एक एवं दो की बैठक क्रमशः अलग- अलग दो पालियों में प्रखंड के शिक्षा मुख्यालय,प्रखंड संसाधन केन्द्र में हुई सम्पन्न।

रामनगर:/- शिक्षाँचल के अंचल एक एवं दो की बैठक क्रमशः अलग- अलग दो पालियों में प्रखंड के शिक्षा मुख्यालय,प्रखंड संसाधन केन्द्र में हुई सम्पन्न। बगहा दिवाकर कुमार बगहा/रामनगर:-शिक्षाँचल के अंचल एक एवं दो की बैठक क्रमशः अलग- अलग दो पालियों में प्रखंड के शिक्षा मुख्यालय, प्रखंड संसाधन केन्द्र रामनगर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामनगर गगनदेव राम  की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक जिला पदाधिकारी महोदय के साथ हुई। अपनी बैठक की बातों को श्री राम ने अक्षरशः समझाया व सख्ती पूर्वक लागू करने की बात कही। पदाधिकारी महोदय ने बताया कि शिक्षक प्रतिकूल मौसम में भी ससमय विद्यालय आयें एवं जायें,शिक्षा एवं मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता के साथ कदापि कोई समझौता नहीं करें।पुस्तक खरीदने हेतु राशि भी विद्यार्थियों के खाते में भेंज दी गई है, प्रधानाध्यापक महोदय अभिभावकों से मिलकर  तीन दिनों के अन्दर किताब खरीदवा दें। विद्यालय से संबंधित सभी पंजियों को भवनहीन विद्यालय भी हर हालत में अपने साथ रखेंगे।स्वच्छता का पूरा ख्याल रखेंगे।चिन्हित बच्चों एवं लम्बे अरसे से अनुपस्थित चल रहे विद्यार्थियों की खोज-ख...

बगहा दो प्रखण्ड के बीडीओ कार्यालय में स्वच्छाग्राहियों की बैठक हुई सम्पन्न।

बगहा:- बगहा दो प्रखण्ड के बीडीओ कार्यालय में स्वच्छाग्राहियों की बैठक हुई सम्पन्न। बगहा दिवाकर कुमार बगहा(31जुलाई 2018)बगहा प्रखण्ड दो के बीडीओ कार्यालय  में स्वच्छाग्राही टीम के सदस्यों की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरी ने किया है। बैठक में बगहा वाल्मीकिनगर सांसद के गोद लिए पंचायत भिलावा मदनपुर को पूर्णरूपेण ओडीएफ करने के उद्देश्य से मंगलवार को स्वच्छता ग्राही टीम के सदस्यों के साथ बीडीओ श्री गिरी ने समीक्षा बैठक किया.बैठक के दौरान स्वचच्छाग्राहियों से एक दूसरे से रूबरू होते हुए उनसे स्वच्छता के प्रति जानकारी लेने के साथ ही उन्होंने बताया कि समाज में व्यवहार परिवर्तन के लिए ग्रामीणों को जागरुक करते हुए हर घर में शौचालय निर्माण कराना है. ताकि पंचायत के सभी वार्डों को पूर्णरूपेण ओडीएफ घोषित किया जा सके.वर्तमान में पंचायत के 3 वार्ड में प्रत्येक घर शौचालय निर्माण के साथ ही ओडीएफ घोषित कर दिया गया है जबकि अन्य 13 वार्ड शौचालय निर्माण से वंचित है.जहां स्वच्छाग्राही प्रत्येक घर पहुंचकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए उन...

सशक्त स्थाई समिति की बैठक में सफाई पर दिया गया विशेष जोर ।

नरकटियागंज:- सशक्त स्थाई समिति की बैठक में सफाई पर दिया गया विशेष जोर । मोहम्मद रिजवान की रिपोर्ट नरकटियागंज:-नरकटियागंज नगर परिषद के सभागार में सशक्त स्थायी समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर सभापति राधेश्याम तिवारी ने कहा कि में बाढ़ पूर्व शहर के नालियों की सफाई अतिरिक्त मजदूर लगा कर किया जा रहा है.जिससे बारिश के पानी से नाली अवरुद्ध न हो और सड़क के किनारे कही भी जल जमाव की समस्या उत्पन्न न हो सके.सावन के महीना में नगर के सभी शिवालयों की सफाई किया गया है.ताकि भक्तगण मंदिर में आकर स्वच्छ वातावरण में पूजा अर्चना कर सके .साथ ही शहर के गंदगी वाले स्थान पर बिलीचिंग पाउडर गिरा कर पूरे शहर की  सफाई एवं जल्द से जल्द शहर को ओडीएफ घोषित करने की कोशिश की जा रही है. वही उपसभापति बबलू सराफ ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरे जोर-शोर से हो रही है. जिससे शहर को साफ रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है.उन्होंने बताया कि शहर में नगर परिषद द्वारा लगाए हुए सोलर लाइट एवं हाई मास्ट लाइट कहीं-कहीं खराब पड़े हुए हैं.जिससे रात्रि में लोगों की आवाजाही में परेशानी ह...

बगहा दो प्रखंड के सीडीपीओ कार्यालय में महिला पर्यवेक्षिकाओं ने की बैठक।

बगहा:- बगहा दो प्रखंड के सीडीपीओ कार्यालय में महिला पर्यवेक्षिकाओं ने की बैठक। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:- बगहा 2 प्रखंड के सीडीपीओ कार्यालय में एक बैठक हुई।मुख्यमंत्री कन्या  उत्थान योजना के अंतर्गत ऑनलाइन अपलोड करने के संबंध में सीडीपीओ के आदेशानुसार महिला पर्यवेक्षिकाओं ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक की। जिसमें मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत बालिकाओं को शिक्षित और सबल बनाने के लिए सरकार के कारगर कदम 25.04 2017 के बाद जन्म लेने वाले सभी कन्याओं का रजिस्ट्रेशन कराना है।इस योजना से कन्याओं को जोड़ना हैं। जिसमें कन्या के जन्म पर 2000 रु० राशि भेजी जाएगी। कन्या के एक वर्ष पूरे होने पर 1000 रु० की राशि ,कन्या के दो वर्ष पूरे होने पर 2000 रु० की राशि भेजी जाएगी। जिसमें कन्याओं को मिलने वाली राशि मां के खाते में रभेजी जायेगी।साथ ही 1 से 2 प्रति वर्ष पोषक 600 रुपये,3 से 5 प्रति वर्ष प्रति वर्ष पोषक 700 रुपये,6 से 8 प्रति वर्ष पोषक 1000 रुपये,9 से 12 प्रति वर्ष पोषक 1500 रुपये,7 से 12 प्रति वर्ष किशोरी स्वास्थ्य योजना के अन्तर्गत सेनेटरी नेपकिन, इंटरमीडिएट पास करने...

बगहा नगर परिषद कार्यालय में सशक्त स्थाई समिति की बैठक हुई।

बगहा :- बगहा नगर परिषद कार्यालय में सशक्त स्थाई समिति की बैठक हुई। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:- बगहा नगर परिषद कार्यालय में सशक्त स्थाई समिति की एक बैठक आयोजन किया गया।जिसमें बगहा नगर परिषद के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।जिसमें सफाई,शौचालय, होल्डिंग टैक्स और वर्षा को लेकर जल्द ही नाला की सफाई करवाने जैसे आदि मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की गयी। और सभापति जरीना खातून ने 15 अगस्त तक ओडीएफ मुक्त करने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी और सिटी मैनेजर को आदेश दिया। मौके पर सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम,उपसभापति जितेंद्र राव,कार्यपालक पदाधिकारी सन्तोष कुमार रजक, वार्ड पार्षद दयानन्द बैठा,सुभाष चौधरी,मोहम्मद इमरान,अजय राउत,उमेश गुप्ता,विधार्थी यादव वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजू सिंह,अशोक पटेल वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद साबिर,सुमन कुमार यादव मनोज बर्मा एवं नगर परिषद के  समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई जिसमें सभी सदस्यों ने अपने अपने कार्यो के करीब 4 करोड़ के प्रस्ताव शामिल कराए

क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई जिसमें सभी सदस्यों ने अपने अपने कार्यो के करीब 4 करोड़ के प्रस्ताव शामिल कराए फतेहपुर चौरासी/ उन्नाव। ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई जिसमें सभी सदस्यों ने अपने अपने कार्यो के करीब 4 करोड़ के प्रस्ताव शामिल कराए ।      क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में प्रमुख निदा परवीन ने उपस्थित सदस्यों से कहा चार वर्ष का कार्यकाल शांति से निपट गया है एक वर्ष बचा है उसे भी शांति से निपटाए जिस किसी को किसी प्रकार की तकलीफ हो तो वह बीडीओ व उनसे अपनी बात बताये जिससे उनकी परेशानी का  निस्तारण किया जा सके उन्होंने कहा पूर्व में क्षेत्र पंचायत से कराए गए विकास कार्यो में अगर सही व मानक के अनुरूप न हो तो कोई भी उसकी जांच करा सकता है तथा उस कार्यदायी संस्था का भुगतान नही किया जाएगा वही कहा सभी अपने अपने प्रस्ताव दे जिससे कार्ययोजना में शामिल कर कार्य शुरू कराए जाएं कहकर प्रमुख ने  बैठक समापन कर दिया । वही बैठक में उपस्थित पूर्व प्रमुख नागेंद्र सिंह गौर ने पूर्व में कराए गए कार्यो की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह लगाया व कहा कि कि...

युवा जदयू का एक दिवसीय बैठक हुई सम्पन्न ।

रामनगर:- युवा जदयू का एक दिवसीय बैठक हुई सम्पन्न ।  बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा/रामनगर:- रामनगर गड़क कॉलोनी स्थित अतिथि गृह में युवा जदयू का एक दिवसीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मो० इसराफिल ने किया। मुख्य अतिथि युवा जदयू के प्रदेश सचिव सह बगहा विस प्रभारी निवेदिता मिश्रा और युवा जदयू के जिलाध्यक्ष  नौशेर आलम व जिला उपाध्यक्ष राजू पांडेय रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 1/8/2018 को  राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय महासचिव(संगठन) के आर.सी.पी सिंह का रोड शो रामनगर होते हुए गौनाहा तक होने वाला है।उनमें बगहा पुलिस जिला के युवा जदयू का मुख्य भूमिका रहेगा। एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विचार- विमर्श किया गया। बैठक में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शेख हसमुद्दीन भी शामिल हुए और युवा  साथियों का हौसला बढ़ाएं  और कहा कि आप लोग अपने कार्यकर्ताओं के साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।मौके पर युवा मोर्चा के ओम प्रकाश श्रीवास्तव, राजकुमार,कन्हैया कुमार,ललन मांझी, संजय साह,जावेद आलम,सहित अन्...

ब्लाक मे बैठक हुई आयोजित।

रिपोर्ट - मिंटू सिंह ब्लाक मे बैठक हुई आयोजित। उन्नाव -भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत विकासखंड नवाबगंज मुख्यालय स्थित स्व रामनरेश विमल सभागार में ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान को लेकर क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान व समस्त ग्राम विकास अधिकारियो के साथ बैठक की । जिसपर उन्होंने ग्राम प्रधानों व सेक्रेटरी से  खुले में शौच मुक्त(ओ डी एफ) के अन्तर्गत निर्मित शौचालयों की स्थिति के विषय मे चर्चा करते हुए कहा विकासखंड के समस्त ग्राम पंचायत शत प्रतिशत खुले में शौच मुक्त(ओ डी एफ ) हो जाना चाहिये  किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दास्त नही की जाएगी अगर किसी को कोई समस्या है तो तो वह हमें अवगत कराएं हम हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे। वही रोजगार सेवकों तथा  तकनीकी सहायक बोरिंग व तकनीकी सहायक मनरेगा को भी कार्यभार की जिम्मेदारी दी गई कि ये लोग अपने अपने क्षेत्र का ओडी एफ कराकर अवगत कराएं। इस मौके पर ए डी ओ पंचायत योगेंद्र शंकर बाजपेई,शैलेन्द्र त्रिपाठी,प्रधान अभयेन्द्र सिंह,प्रधान स...

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई की बैठक हुई आयोजित ।

रिपोर्ट - योगेंद्र गौतम उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई  की बैठक हुई आयोजित  उन्नाव- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई उन्नाव के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में शिक्षक/ शिक्षिकाओं की समस्याओं को देखते हुए एक बैठक निराला उद्यान पार्क में की गयी। जिसमें कई समस्याओं पर चर्चा परिचर्चा की गयी। बैठक में प्रतिभाग कर रहे जिला एवम् ब्लॉक के पदाधिकारियों ने तीन प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता उठाया। बैठक के पश्चात प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जनपदभर के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वी0के0 शर्मा को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देकर तीनों समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की माँग की। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार पाण्डेय,संजीव संख्वार कोषाध्यक्ष व राकेश बघेल,रामनाथ मौर्य, बिछिया ब्लॉक अध्यक्ष वेद नारायण मिश्रा, सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम शंकर चौधरी व मंत्री धर्मेश श्रीवास्तव, ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के युवा शिक्षक नेता विवेक कुमार द्विवेदी व देश द...

पालिका के सभागार में आयोजित हुई बैठक

रिपोर्ट - मोहित मिश्रा पालिका के सभागार में आयोजित हुई बैठक बांगरमऊ/ उन्नाव  नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक आज पालिका के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें पालिका के सभासदों ने नगर से संबंधित कई समस्याओं को प्रमुखता से रखा।         पालिका के सभागार में आयोजित की गई आज बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2018- 19 हेतु आय का अनुमानित वार्षिक बजट 37 करोड़ 37 लाख तथा व्यय का अनुमानित वार्षिक बजट 36 करोड़ 80 लाख सर्वसम्मत से पास हुआ।  सभासद इसरार खां ने नगर में जलभराव की समस्या से अवगत कराया और बताया कि बरसात ने नगर के मोहल्ला नौनिहालगंज, सरोजनी नगर व गुलाम मुस्तफा आदि मोहल्लों में बरसात के दिनों में भारी जलभराव हो जाता है जिसके चलते लाखों का नुकसान होता है इसलिए बरसात शुरू होने से पहले ही इस संबंध में प्रभावी कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही पालिका के सभी सभासदों ने एक स्वर में रमजान के पवित्र महीने में नगर में साफ सफाई रखने व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग उठाई। कुछ सभासदों ने नगर के दबंग कोटेदारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि गरीब राश...

भाजपा की बैठक का हुआ आयोजन।

रिपोर्ट: डॉ. मान सिंह भाजपा की बैठक का हुआ आयोजन। बीघापुर,उन्नाव। कमला पति इण्टर कालेज बीघापुर में आयोजित भाजपा की बैठक में जिला अध्यक्ष श्रीकान्त कटियार ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत भगवन्तनगर विधान सभा में चयनित 22 गांवों में बारी बारी से पदाधिकारियों को रात्रि विश्राम करना है। रात्रि विश्रााम के दौरान उन गांवों के कार्यक्रम प्रमुख का नाम दूरभाश प्राप्त कर रात्रि चैपाल एवं प्रवास की व्यास्थाओं को सुनिष्चित करेंगे।चैपाल के दौरान गांवों में उज्ज्वला योजना , प्रधान मंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिषन के अन्तर्गत षौचालय निर्माण, प्रधान मंत्री सौभाग्य योजना, आयुश्मान भारत योजना, प्रधान मंत्री ग्राम  सड़क योजना, आजीविका एवं कौषल विकास मेला, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, मिषन इन्द्र धनुश योजना, उजाला योजना, किसान कल्याण योजना आदि से सम्बन्धित अधिकारियों कर्मचारियों को अद्यतन जानकारी लेकर रहने के लिए सूचित कराना। प्रधान मंत्री,मुख्य मंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार किस प्रकार गांवों का विकास ,सड़क, बिजली, आवास ,षौचालय, ...