नगर परिषद बगहा के अंतर्गत वार्ड सं:13 में सभापति प्रतिनिधि व उपसभापति द्वारा पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया
बगहा:- नगर परिषद बगहा के अंतर्गत वार्ड सं:13 में सभापति प्रतिनिधि व उपसभापति द्वारा पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया दिवाकर कुमार बगहा(23जून2018):-नगर परिषद बगहा के अंतर्गत वार्ड सं:13 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।वार्ड सं:13 में सच्चिदानंद पांडेय के घर से विपल राम के घर तक ही सड़क निर्माण कार्य(12,15,396 /)बारह लाख पन्द्रह हजार तीन सौ छानवें रुपये की लागत से बनने वाला पीसीसी सड़क का शिलान्यास सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम व उप सभापति जितेंद्र राव के द्वारा किया गया।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर शिलान्यास करने के बाद प्रतिनिधिको माल्यार्पण कर सभी मे प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर सशक्त स्थाई समिति के सदस्य सह वार्ड पार्षद जुगनू आलम,वार्ड पार्षद मोहम्मद इमरान,उमेश गुप्ता, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुमन कुमार यादव,अशोक पटेल,मनोज शाही, सुमन कुमार यादव गणमान्य सहित स्थानीय जनता भी मौजूद रहे।