कदौरा क्षेत्र माध्यमिक विद्यालय में छात्र बच्चों से मजदूरी कार्य करवाये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश एस डीएम से शिकायत*
*लालता प्रसाद सलौनिया कदौरा क्षेत्र माध्यमिक विद्यालय में छात्र बच्चों से मजदूरी कार्य करवाये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश एस डीएम से शिकायत* *मजदूरी कार्य के दौरान खेल में छात्रा का हाथ टूटने पर ले जाया गया अस्पताल* *बाल श्रम जैसे नियम कानून क्या सरकारी महकमे में लागू नही होते* कदौरा/जालौन 25दिसम्बर।कदौरा विकाश खण्ड क्षेत्र में एक ऐसा सरकारी विद्यालय जहां हो रहे निर्माण कार्य मे मजदूरी स्कूली बच्चों से ही करवाया जा रहा है एक बच्ची का हाथ टूटने पर आक्रोशित परिजनों द्वारा उपजिलाधिकारी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गयी। ज्ञातव्य हो कि विकाश खण्ड कदौरा क्षेत्र ग्राम कुआखेड़ा निवासी राजकुमार कुशवाहा द्वारा उपजिलाधिकारी को शिकायत कर बताया कि उक्त गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वर्तमान समय निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमे शिक्षको द्वारा छात्र बच्चो से गम्मा बालू का कार्य मजदूरी की तरह करवाया जा रहा है उक्त मजदूरी के दौरान शिकायत कर्ता की भतीजी रेशमा पुत्री हरिकांत कक्षा 6 का हाथ सोमवार को टूट गया जिसे शिक्षको द्वारा स्वास्थ्य केंद्र भी नही ले जाया गया।घर लौट...