सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिब्याग बच्चो के बीच अधिकारियो को अपना सा महसूस किया

दिब्याग बच्चो के बीच अधिकारियो को अपना सा महसूस किया



सूर्या न्यूज के लिए कानपुर से मधुकर मोघे       

कानपुर। राजकीय महाविद्यालय में स्थित सर्व शिक्षा अभियान  समेकित शिक्षा अ भियान के अन्तर्गत एक्सीलेटेड लर्निंग कैम्प कें मूक-बधिर और दृष्टि -बधिर दिव्यांग बच्चों के साथ बड़ी धूमधाम से क्रिसमस मनाया गया । दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर उप जिलाधिकारी अकबरपुर
आनंद कुमार सिंह , बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती संगीता सिंह , जिला क्रीड़ा अधिकारी  प्रदीप चौहान, नेक द्वार परिवार के  अनूप सचान, संदीप बंसल, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं विश्व रिकॉर्ड विजेता रजत गुप्ता, जिला समन्वयक श्रीमती अंजुला शुक्ला, अनुराग शुक्ला, संजय दीक्षित,आशुतोष सचान, देवा पाण्डे श्रीमती नीरू गुप्ता,  राजेश कुमार गुप्ता सहित सभी ने मिलाकर केक काटा और क्रिसमस को बड़ी घूम घाम से मनाया ।इस अवसर पर आनंद कुमार सिंह उप जिलाधिकारी अकबरपुर, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मती संगीता सिंह, नेक द्वार परिवार के अनूप सचान और ,सन्दीप बंसल, समाज सेवी देवा पाण्डे और राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं विश्व रिकॉर्ड विजेता रजत गुप्ता के विशेष सहयोग से दिव्यांग बच्चों के लिए स्पोर्ट्स के सामान , खिलौने, खाने के सामान आदि वितरित किये गये । इस शानदार पहल से सभी दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर एक प्यारी मुस्कान आ गई सभी बच्चे ताली बजा कर धन्यवाद देते नजर आये कुछ बच्चों ने खुश होकर गाने भी सुनायें और सभी का मन मोह लिया ।सभी लोगों ने समय समय पर इन बच्चों से मिलकर कुछ न कुछ करनें का संकल्प लिया और कानपुर देहात के अन्य लोगों से इन विशेष बच्चों से मिलने की अपील की इस अवसर पर सभी कार्यक्रम आयोजकों के साथ शिवम, अभिषेक शुक्ला, बृजेश त्रिपाठी, ऋषि कान्त आर्य, आशुतोष मिश्रा , मनोज कुमार, झुन्नी देवी, कमलेश कुमार, बब्लू सहित अन्य समाजिक लोग मौजूद रहें ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...