सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मथुरा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रयास संगठन ब्रज क्षेत्र पिसावा बरसाना मथुरा द्वारा कराई गई दौड़ प्रतियोगिता

* प्रयास संगठन ब्रज क्षेत्र पिसावा बरसाना मथुरा द्वारा कराई गई दौड़ प्रतियोगिता * रिपोर्ट-जितेंद्र पांचाल प्रयास संगठन के द्वारा छाता तहसील के गांव पिसावा में सामाजिक संगठन प्रयास संगठन ब्रज क्षेत्र के द्वारा सामूहिक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिस में छाता , गोवर्धन दोंनो तहसील के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया प्रयास संगठन के द्वारा युवाओं को अपने स्वास्थ्य व नौकरियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है ब्रज क्षेत्र के दर्जनों गांव में प्रयास संगठन टीमें बनाई गई हैं इनका उद्देश्य समाज में हो रही कुरीतियों को दूर करना व युवाओं को अच्छी नौकरियों के लिए तैयार करना है प्रयास संगठन के द्वारा शिक्षा को बड़े स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है क्योंकि शिक्षित समाज से ही सभ्य समाज की रचना की जा सकती है  यह दौड़ प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई पहली दौड़ 800 मीटर की हुई जिसमें -- देवेंद्र बघेल, सतीश ,बांके, गिरधारी ,ओमपाल ने बाजी मारी दूसरी दौड़ प्रतियोगिता 2 किलोमीटर की हुई जिसमें जिसमें 13 युवाओं ने बाजी मारी जिसमें प्रथम तीन मैं मनमोहन, सत्ततो, रामेश्वर ,ने बाजी मारी और ट...

मथुरा दो वक्त की रोटी कमाने के लिए खतरे में रहने को मजबूर

मथुरा दो वक्त की रोटी कमाने के लिए खतरे में रहने को मजबूर थाना राया मथुरा के कस्वा राया में दो वक्त की रोटी कमाने के लिए खतरे में रहने को मजबूर प्रशासन का नहीं जिस ओर ध्यान रेलवे लाइन के सहारे हर वक्त ख़तरा रहता है । और वही लोग अपने ठेले लगाकर व्यापार करते हैं।इस ओर रेलवे प्रशासन का कोई ध्यान नही है। पंजाब में भले ही रेल का बड़ा हादसा हो गया हो । लेकिन यह तो रेलवे पुलिस बेफिक्र है।यह दृश्य देख हर कोई यही सोचेगा कि कही ट्रेन की चपेट में कोई आ न जाये। यहाँ तो रेलवे लाइन पर ही बाजार लगता है।जब ट्रेनें आती हैं तो यह ठेले वाले अपना समान समेट लेते हैं।लेकिन रेलवे पुलिस किसी तरह के इंतजाम इस ओर नही कर रही कि ऐसे लोगो को रेलवे लाइन किनारे से हटाया जाए । ताकि कोई हादसा न हो । क्योंकि थोड़ी सी भूल किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज वृंदावन पहुंचे

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज वृंदावन पहुंचे रिपोर्ट - जीतेेन्द्र पांचाल मथुरा जिले के वृंदावन में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव आज वृन्दावन के रुक्मणि विहार पहुचे यहाँ उन्होंने यादव भवन का विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद शिलान्यास किया    उसके बाद अखिलेश यादव ने कहा अब में मथुरा इस लिए आया हूँ कि राष्ट्रीय अध्य्क्ष बन गया हूँ कोई भी शुभ काम मथुरा वृन्दावन से हो यहां आने का अवसर मिले में मना नही कर सकता अब कॉम्पटीशन ऊंचाई का चल रहा है बिल्डिंग बड़ी होनी चाहिए सरदार पटेल वालो से भी बड़ी होनी चाहिए हम् कोई गलती करते है तो लोग उसको दिखाने लगते है भाजपा कोई गलती करती है तो कोई नही दिखता है हम् जब जब सरकार में आये है मथुरा वृन्दावन गोवर्धन बरसाना को कुछ ना कुछ दिया ही है लेकिन अबकी सरकार ने अब तक कुछ नही दिया हम् उम्मीद करते है जो लोग सरकार में है वो समाजवादी लोगो से अच्छा काम कर के दिखाए हमारे उत्तर प्रदेश में कमाल हो गया पूरा चुनांव काम को छोड़ कर भाजपा ने जात बिरादरी में बांट दिया जिससे समाजवादी लोग पी...

आज रात खीर बन जाती है अमृत, धर्म के साथ क्या है शरद पूर्णिमा

आज रात खीर बन जाती है अमृत, धर्म के साथ क्या है शरद पूर्णिमा जितेन्दर पांचाल  आज रात खीर बन जाती है अमृत, धर्म के साथ क्या है शरद पूर्णिमा का वैज्ञानिक महत्व पुष्णामि चौषधी: सर्वा: सोमो भूत्वा रसात्मक:।। अर्थात गीता में भगवान श्री कृष्ण ने शरद पूर्णिमा के चंद्रमा के लिए कहा है कि रसस्वरूप अर्थात् अमृतमय चन्द्रमा होकर सम्पूर्ण औषधियों को अर्थात् वनस्पतियों को मैं पुष्ट करता हूं। धर्म वैज्ञानिक पंडित वैभव जोशी के अनुसार हिंदू संस्कृति में आश्विन मास की पूर्णिमा का अपना विशेष महत्व है। शीतल चांदनी और उल्लास का यह पर्व धार्मिक दृष्टि से जितना महत्वपूर्ण है उतना ही विशेष वैज्ञानिक रूप से भी है। पंडित वैभव शरद पूर्णिमा का वैज्ञानिक महत्व बताते हुए कहते हैं कि शरद पूर्णिमा को चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होता है, जिससे चंद्रमा के प्रकाश की किरणें पृथ्वी पर स्वास्थ्य की बौछारें करती हैं इस दिन चंद्रमा की किरणों में विशेष प्रकार के लवण व विटामिन होते हैं। कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों से नाग का विष भी अमृत बन जाता है। समझें दिवस विशेष के धार्मिक महत्व को पंडित व...

ब्रजवासी मिष्ठान पर खाद्यविभाग की कार्यवाही, जांच को भेजे सैम्पल*

* ब्रजवासी मिष्ठान पर खाद्यविभाग की कार्यवाही, जांच को भेजे सैम्पल* *दीपावली तक लगातार की जाएगी प्रतिष्ठान के उत्पादों की मानीटरिंग* *सोमवार को एसपी देहात की पत्रकार वार्ता में परोसी गई मिठाई में निकले थे कीड*े। *(रिपोर्ट-जितेन्दरपांचाल )* *मथुरा*। एसपी देहात की पुलिस सभागार में सोमवार को हुई प्रेसवार्ता के दौरान मिठाई में निकले कीडों के मामले ने तूल पकड लिया है।  सोमवार को टालमटोल कर रहे जिम्मेदार विभाग ने मंगलवार को अखबारों में समाचार प्रकाशित होने के बाद आनन-फानन में ब्रजवासी के प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्यवाही कर खाद्य वस्तुओं के नमूने एकत्रत कर जांच को भेजे हैं। विभाग ने यह भी सुनिष्चित किया है कि दीपावली तक प्रतिष्ठान के उत्पादों की गुणवत्ता की लगातार मानीटरिंग की जाएगी। प्रतिष्ठिम ब्रजवासी ब्राण्ड की कई टनों मिठाई दीपावली पर खप जाती है। आलाधिकारियों को भी यही मिठाई भेजी जाती है। यही वजह है कि ब्रजवासी ब्रांड की सैंपलिंग की हिम्मत भी खाद्यनिरीक्षक नहीं कर पाते हैं। आलाधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद खाद्य निरीक्षकों की टीम को मजबूरन कार्यवाही कर...

जिला कुश्ती टीम का ट्रायल गडेशरा स्टेडियम मैं जिला ओलिम्पिक संघ द्वारा आयोजित एंव अखाड़ा शिव सक्ति के सहयोग से आयोजित किया गया।

जिला कुश्ती टीम का ट्रायल गडेशरा स्टेडियम मैं जिला ओलिम्पिक संघ द्वारा आयोजित एंव अखाड़ा शिव सक्ति के सहयोग से आयोजित किया गया। रिपोर्ट-जितेंद्र पांचाल आज दिनांक 23/10/2018 की जिला कुश्ती टीम का ट्रायल गडेशरा स्टेडियम मैं जिला ओलिम्पिक संघ द्वारा आयोजित एंव अखाड़ा शिव सक्ति के सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश केशरी उत्तर प्रदेश टाईगर एंव उत्तर प्रदेश कुमार के लिए ट्रायल हुए जो कि 27/10 अक्टूबर को गोरखपुर मैं आयोजित होगी इन सभी ट्रायल के लिए प्रतिभाग करेंगे उत्तर प्रदेश केशरी के लिए अरुण व सचिन व सोनिया व उत्तर प्रदेश टाइगर के लिए रूपेंद्र व मन्नू नीलम एंव पूनम एंव उत्तर प्रदेश कुमार के लिए रोहित व विनोद का चयन किया गया इस मौके पर अशोक पहलवान कोच की भूमिका भूपेंद्र मिश्रा भगवान सिंह श्यामबीर पहलवान ओमप्रकाश  द्वारा निभाई गई जिला ओलम्पिक के कोषाध्यक्ष छत्रपाल सिंह जिला ओलंपिक  के सचिव कन्हैया गुर्ज्जर आदि उपस्थित रहे

सखी बाई गौशाला में गायों की हालत दयनीय, गौशाला के नाम पर किन्नर कर रहे लूट

सखी बाई गौशाला में गायों की हालत दयनीय, गौशाला के नाम पर किन्नर कर रहे लूट जितेन्दरपांचल राठौर नगर स्थित सखी बाई गौशाला में गायों की दुर्दशा दयनीय बनी हुई है. सखी बाई की बेटी गौवंश की देखरेख कर रही है, मगर उसे भी मिट्टी का तेल डालकर मारने की कोशिश की जा रही है. सखी बाई की बेटी ने माया गुप्ता और बॉबी पर मारने का आरोप लगाया है. उसने बताया कि माया गुप्ता और बॉबी खुद को किन्नर बताकर गौशाला के नाम पर कस्बे और आसपास के गांवों से पैसे मांगती हैं जबकि यह किन्नर नहीं हैं. ये सब बाल-बच्चे वाले हैं. यह उन पैसों का दुरुपयोग कर रहे हैं. गौशाला में नवरात्रि के दौरान इन लोगों पर मीट-मदिरा का सेवन करने का भी आरोप लगाया है.

धान की फसल का मिल रहा सही दाम, किसानों में दौड़ी खुशी की लहर।

धान की फसल का मिल रहा सही दाम, किसानों में दौड़ी खुशी की लहर। रिपोर्ट-जितेंद्र पांचाल बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से बर्बाद हुए धान की फसल से किसान भले ही खून के आंसू रो रहा हो लेकिन धान की फसल को मंडी में लाने के बाद किसानों के चेहरे पर थोड़ी खुशी की लहर जरूर आ गई है. सरकार द्वारा धान का समर्थन समर्थन मूल्य 1740 रुपए तय किया गया है लेकिन मंडी में व्यापारी किसानों से करीब 2400 रूपए क्विंटल तक धान खरीद रहे हैं. जिससे मंडी में बेचने आए किसान थोड़े खुश नजर आ रहे हैं. मंडी में फसल बेचने आए किसान से सर्किल ऐप की टीम ने बात की तो किसान ने बताया कि हम धान को मंडी में ही बेच रहे हैं और हमें कोई दिक्कत व परेशानी नही है

ग्रामीण कर रहे रास्ते पर कब्जा, बड़े वाहनों को निकलने में हो रही दिक्कत।

ग्रामीण कर रहे रास्ते पर कब्जा, बड़े वाहनों को निकलने में हो रही दिक्कत। रिपोर्ट- जितेंद्र पांचाल शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पैगाम में केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण उत्तर प्रदेश सरकार की निधि के द्वारा रास्ते बनाने का कार्य किया जा रहा है. लेकिन रास्ते बनने के बाद स्थानीय निवासी रास्ते पर कब्जा करने में लगे हैं. रास्ता बनने के बाद स्थनीय निवासियों ने अपने-अपने घर के गेट के आगे रैम्प या सीडी बना दी है, जिस वजह से रास्ते की चौड़ाई पहले से और कम हो गई है. इस वजह से रास्ते से निकलने वाले बड़े वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है.

माँ काली के स्वरूप और लांगुराओ ने सहार कस्वे में भृमण किया

माँ काली के स्वरूप और लांगुराओ ने सहार  कस्वे में भृमण किया  जितेन्द्रपांचाल मथुरा के सहार  में विजयादशमी के दिन माँ काली के परम्परागत मेले का आयोजन हुआ।जिसमें माँ काली के स्वरूप और लांगुराओ ने लीला में भृमण किया। सहार  में वर्षो से चली आ रही परम्परा आज एक बार फिर जीवंत हुई।और सहार  के हर घर ,गली मोहल्ले में माता काली खेली। दरअसल कस्वे में काली मेला विजयादशमी के दिन लगता है। छाता रोड़ से माता काली के स्वरूप और लांगुरा नगर भृमण को निकलते हैं।जहाँ माता काली की पूजा जगह जगह पर होती है। यह परम्परा 108 वर्षो से चली आ रही है।नगर वासी ही नही बल्कि देहात क्षेत्रो से भी लोग काली के खेल को देखने के लिए आते हैं। क्योंकि बढ़ा ही अदभुत दृश्य देखने को मिलता है। सभी लोग माता काली के दर्शन कर अपने आप को धन्य मानते हैं।

मथुरा सौंख रोड स्थित एस एम डिग्री कॉलेज के डी एल एड के छात्रों द्वारा चलाया गया भारत निर्वाचन आयोग अभियान

मथुरा सौंख रोड स्थित एस एम डिग्री कॉलेज के डी एल एड के  छात्रों द्वारा चलाया गया भारत निर्वाचन आयोग अभियान रिपोर्ट रवि कुमार वर्मा कॉलेज के सभी अभ्यर्थियों ने लिया मतदान करने का। संकल्प मथुरा, एस एम कॉलेज मैं डी एल एड छात्र व टीचरों द्वारा भारत निर्वाचन आयोग अभियान चलाया गया इस अभियान मैं सभी ने अपने अपने विचार रखे कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ जगवीर सिंह जी ने बताया कि सबसे पहले मतदान करना है इस मे युवा पीढ़ी के लोग सबसे ज्यादा हिस्सा ले और जिन व्यक्तियों का वोट नही बना हुआ है उन का। वोट बनाया जाये  इसी संदर्भ मैं आगे बताते हुए छात्रों ने अपने अपने  विचार रखे औऱ 2019 मैं होने वाले चुनाव के लिए युवाओं मैं काफी उत्साहा है और इस मे युवा काफी बड चढ़कर हिस्सा लेगा औऱ अपने आस पास के लोगो को भी जागरूक करेगा इस मौके पर डॉ जगवीर सिंह सुमित शर्मा करन सिंह जी  डॉ सत्संगी संजू बाला सुनील कुमार , आदि छात्र रवि कुमार वर्मा सूरज अग्रवाल दिनेश कुमार अजय कुमार प्रशांत कृष्ण मुरारी   मुकेश सोनल शर्मा ममता राधा हेमलता कल्पना काजल गौतम आदि लोग उपस्थित रहे

पांचाल समाज की मातृशक्ति के लिए प्रेरणा स्रोत*

रिपोर्ट जितेन्दर पांचाल * पांचाल समाज की मातृशक्ति के लिए प्रेरणा स्रोत* *सपना पांचाल* पुत्री ,,,,,,,श्री  महेंद्र सिंह पांचाल  नगरिया कोसीकला का हुआ *क्राइम ब्रांच मैं सब इंस्पेक्टर पर चयन पर *हार्दिक बधाई* देते हुए उन्होंने पांचाल समाज की मातृशक्ति को आगे पढ़ने के लिएऔर सरकारी विभागों में आगे बढ़ने के लिए बात कही, *सपना पांचाल  सब इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच* को हार्दिक अभिवादन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ फूलों का गुलदस्ता देकर उनका अभिवादन किया और पांचाल समाज का नाम रोशन करने पर धन्यवाद दिया जिसमें *प्रीत पांचाल समाज सेवी एवं मेरे पिता भीम सिंह पांचाल प्रधान साथ में महेंद्र पांचाल सपना पांचाल जी के पिता साथ रहे* समस्त पांचाल समाज की तरफ से सपना पांचाल को हार्दिक शुभकामनाएं।

मथुरा पाइपलाइन डालने को लेकर हुआ विवाद

मथुरा पाइपलाइन डालने को लेकर हुआ विवाद रिपोर्ट- जितेंद्र पांचाल मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव नगला पीता में पाइप लाइन डालने को लेकर विवाद हो गया।मौके पर पहुँची राजस्व विभाग की टीम एव पुलिस ने मामला शांत कराया आपको बताते चलें मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव नगला पीता में खरंजे के ऊपर से गांव के ही बलवीर,डब्बू, रविन्द्र आदि लोग मीठे पानी पाइप लाइन डालकर ले जा रहे हैं।क्योंकि गांव में खारा पानी है। जिसे एक पक्ष द्वारा अपने घर के सामने से रोक दिया है।इसी बात को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है।आज फिर से पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू हुआ तो विवाद खड़ा हो गया।और मौक़े पर पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम पहुँच गई। जब जाकर मामला शांत कराया गया।

मुस्लिम बेटी ने अपनाया हिंदू धर्म*

रिपोर्ट जितेन्दरपांचाल मैं कृष्ण की दीवानी हूँ। * मुस्लिम बेटी ने अपनाया हिंदू धर्म* मथुरा प्रशासन से लगाई सुरक्षा  की गुहार 24 वर्ष की अर्शीखान बनी आरुषि सिंह भारतीय कृष्ण भक्ति में हुई विलय 5 वर्ष से जाती रही हूँ बांके विहारी जी सनातन धर्म से पूरी दुनियां की उत्तपत्ति आज शाम पहुंच सकती हैं। अपने निजी निवास रेलवे कॉलोनी मथुरा जनपद वासियों से शांति की अपील की है। मेरे या परिवार के साथ कुछ होता है तो मथुरा प्रशासन होगा ज़िम्मेदार युवती को धर्मों के बारे में बेहतरीन जानकारी

विकास खंड चौमुहां के ग्राम पंचायत सहार मै हुआ निशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

विकास खंड चौमुहां के ग्राम पंचायत सहार मै हुआ निशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर का हुआ आयोजन 150 से अधिक नेत्र मरीजों का किया परिक्षण रिपोर्ट जितेन्दर पांचाल चौमुहाँ(सहार) । गुरुवार के दिन कस्बा सहार में  निशुल्क मोतियाबिंद जाँच शिविर लगाया गया। जिसका उद्घाटन ग्राम  पंचायत अजमल शेख ने फीता काटकर कैंप का शुभारम्भ किया। जिसमे कि 150 से अधिक नेत्ररोग से ग्रषित मरीजों के नेत्रों की जांच की गई। कैंप में मोतियाबिंद जैसे रोगों की जांच की गई। यहाँ डॉक्टर शुभम आई श्रॉफ वृन्दावन की टीम ने नेत्र जांच की। कैंप सुबह 8 बजे से शुरु होकर दोपहर 2 बजे तक रखा गया। साथ ही प्रधान के प्रतिनिधि डक्टर इस्लाम ने बताया कि कस्बा में निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया है। जिससे कि ग्रामीणों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। आगामी समय में भी जरूरत को देखते हुए कैंप लगाया जा सकता है। इस मौके पर भूरी सैनी, काका रामस्वरुप ,गंगाशर्मा सिंह,विनोद नेता ,राजू,मोहन श्याम बाबू,रामेश्वर, (भोला भईया), सौरभ, प्रह्लाद सिंह दीपक सिंह, रवि पंडित इत्यादि मौजूद रहे।

गोवर्धन में प्रसव के दौरान महिला की हालत हुई खराब, सौ नंबर पुलिस पहुंचने के बाद स्टाफ ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

गोवर्धन में प्रसव के दौरान महिला की हालत हुई खराब, सौ नंबर पुलिस पहुंचने के बाद स्टाफ ने जिला अस्पताल पहुंचाया। रिपोर्ट गंगाराम पांचाल गोवर्धन। गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक व नर्स की लापरवाही का मामला सामने आया है। मरीज के परिजनों ने इलाज के नाम रिश्वत मांगने और रिश्वत न देने पर लापरवाही किये जाने का आरोप लगाया है। आरोप के चलते पुलिस की मौके पर पहुंची। प्रसव होने के बाद महिला की हालत खराब होने पर परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया और सौ नंबर पर पुलिस को सूचना भी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तुरंत एम्बूलैंस से जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इलाज करने के नाम पर रूपया मांगते हैं। चिकित्सकों ने जानबूझकर लापरवाही की और हालत खराब हो गई। बछगांव की रहने वाली मीरा पत्नी दामोदर को गुरूवार प्रातः करीब 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसव पीड़ा होने उसके परिजनों ने भर्ती कराया। बताया गया कि महिला का उपचार बछगांव की स्वास्थ्य विभाग की आशा पूनम की देखरेख में चल रहा था। प्रसव पीड़ा के दौरान महिला मीरा की ह...

सहार में हो रहा 70 फुट रावण के पुतले का निर्माण*

* सहार में हो रहा 70 फुट रावण के पुतले का निर्माण* रिपोर्ट- जितेंद्र पांचाल सहार  के ऐतिहासिक रामलीला मेले को लेकर रामलीला संस्थान के द्वारा नवीन सब्जी उत्पादन मंडी में रावण, कुम्भकर्ण, मेघनाथ के पुतले बनवाए जा रहे हैं. पुतलों को बनाने के लिए मथुरा के प्रसिद्ध कलाकार मोहम्मद जावेद अली अपने परिवार के साथ और कई कर्मचारियों को लेकर देश के अलग-अलग जगह रावण कुम्भकर्ण ओर मेघनाद के पुतलों को बनाने का काम करता है. उसी के उपरांत सहार  में भी जावेद के द्वारा बड़ी मेहनत और लगन से भव्य पुतलों को बनाने का कार्य किया जा रहा है.  जावेद के साथ बच्चे और पत्नी सहित 22 कारीगर पुतले बनाने के कार्य कर रहे हैं. खासतौर पर रावण का पुतला बड़ा ही आकर्षक बनाया जा रहा है.  रावण का पुतला 70 फीट ऊंचा होगा,  जो दर्शनार्थियों के आकर्षण का केंद्र रहेगा. जावेद के द्वारा पिछले कई सालों से सहार में पुतलों को बनाया जाता है.

मथुरा दर्जनों आशा कार्यकत्री ने प्रधानमंत्री के नाम अपना मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा

मथुरा दर्जनों आशा कार्यकत्री ने प्रधानमंत्री के नाम अपना मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा रिपोर्ट- जितेंद्र कुमार मथुरा शुक्रवार को आशा कार्यकत्री वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों आशा कार्यकत्री एवं आशा संगिनी अपनी समस्याओं को लेकर नगर मजिस्ट्रेट से मिली और उन्हें प्रधानमंत्री के नाम अपना एक मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा इस मौके पर आशा कार्यकत्री वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया के सबसे पहली उनकी मांग है कि उन्हें मानदेय की जगह पर वेतन दिया जाए जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित किए गए मानकों के अनुरूप हो साथ ही उन्होंने कहा कि जब वे स्वास्थ्य केंद्रों पर जाती हैं तो वहां उनके बैठने के लिए जगह नहीं होती इसलिए प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर उनके लिए एक आशा रूम की स्थापना की जाए जिसमें बैठकर वे अपने कार्य कर सकें साथ ही उन्होंने मांग उठाई के अनुभवी आशा कार्यकत्रियों को उम्र के बंधन से मुक्त कर एएनएम के पद पर प्रोन्नत किया जाए इस मौके पर उन्होंने कहा कि विमान करती हैं कि आशा कार्यकत्री और संगिनी को समान रूप से प्रोन्नत किया जाए।

मथुरा के कस्बा सहार में बड़ी धूमधाम से निकाली गई राम बारात

मथुरा के कस्बा सहार में बड़ी धूमधाम से निकाली गई राम बारात रिपोर्ट जितेन्दर पांचाल मथुरा के कस्वा सहार में बड़ी धूमधाम से निकाली गई राम बारात । रामलीला कमेटी सहार  द्वारा आयोजित वर्षो पुरानी परंपरा का निर्हवन करते हुए सहार  कस्वे में भव्य रामबारात निकाली गई । जिसमें भगवान श्रीराम के साथ अन्य झांकिया आकर्षण का केंद रही सैकड़ो बर्षो से चली आ रही परम्परा आज फिर एक बार जीवंत हुई । 5 अक्टूबर से प्रारम्भ हुई रामलीला के मंचन में आज मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम के विवाह को लेकर राम बरात निकाली गई। भगवान श्री राम की बारात में कस्वे के गड़मान्य लोग भी शामिल रहे । वही भगवान के स्वरूपों से सुसज्जित झांकिया आकर्षण का केंद रही । यह बारात छाता रॉड से शुरू होते हुए कस्वे के हर गली ,बाजार से होकर गुज़री ।रामबारात में घोड़ो पर सवार भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के दर्शनों को लोग लालायित दिखाई दिए। समूचा वातावरण भगवान श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान रहा। कस्बे में जगह जगह राम बरात का भव्य स्वागत हुआ ।

रामलीला संस्थान सहार द्वारा अध्यक्ष श्री वैष्णव दास महाराज से झंडा पूजन कराया गया

रामलीला संस्थान सहार  द्वारा अध्यक्ष श्री वैष्णव दास महाराज से झंडा पूजन कराया गया  रिपोर्टर – जितेन्दर कुमार पांचाल  छाता क्षेत्र के कस्बा ग्राम पंचायत सहार में आज दिनांक 6 अक्टूबर 2018 शाम 5:00 बजे रामलीला संस्थान सहार द्वारा अध्यक्ष श्री वैष्णव दास महाराज द्वारा कराया गया ।  सहार की जनता एवं बाहर से आए हुए लोग झांकियों को देखकर मंत्रमुग्ध गए,  इसमें रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वैष्णव दास महाराज जी के द्वारा चांदी के सिंहासन पर रामायण को रखकर पैदल भ्रमण किया , इसमें सबसे आगे झंडे को लेकर चले।  बैंड बाजों की धुन पर नाचते गाते हुए ग्राम सहार मै भ्रमण के लिए ग्राम बस स्टैंड,हनुमान मंदिर, चौराहा, मेन बाजार आदि जगह से होते हुए   राधाबल्लभ मंदिर चौक पर जाकर रुकी  उससे पहले हनुमान मंदिर पर हनुमान जी और रामायण जी की आरती एवं पूजा अर्चना की राधाबल्लभ मंदिर चौक पर रामलीला संस्थान के अध्यक्ष वैष्णव दास महाराज और  कोषाध्यक्ष गिर्राज सेठ  सचिव रामकिशन सेठ ऑर्डिनेटर जितेंद्र सेठ हमारे पूर्व प्रधान श्री कृपाराम प्रधान जी...