सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नरकटियागंज लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जनहित को समर्पित,दिखावे में नही सिर्फ कल्याणकारी काम पर भरोसा : विनय

नरकटियागंज:- जनहित को समर्पित,दिखावे में नही सिर्फ कल्याणकारी काम पर भरोसा : विनय    नरकटियागंज संवाददाता चंदन गोयल नरकटियागंज:-नरकटियागंज क्षेत्र क्व विधायक विनय वर्मा ने भसुराडी पंचायत के नरकटिया गाँव में वहाँ के लोगों से मिलकर एक आम सभा कियाI क्षेत्रीय विधायक ने उपस्थित लोगों से कहा कि वे और उनके लोग नहीं बोलते, लेकिन उनका काम बोलता हैI उन्होंने ने यह भी कहा कि बहुत से नए और पुराने लोगो को शिकायत है कि वे उनके गाँव और घर नही पहुंच रहें हैं,श्री वर्मा ने कहा कि जनहित में किये गए कार्यों की व्यस्तता के कारण ऐसा है, लेकिन उनके काम धरातल पर नजर आने लगे हैंI विधायक विनय वर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे काम करते हैं, लेकिन दिखावे में विश्वास नही रखतेI नरकटिया की सभा मे विधायक पुत्र वत्सल वर्मा, प्रतिनिधि उपेंद्र वर्मा, कमलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, औरंगजेब आलम, राजू डे और विनय ठाकुर के अतिरिक्त पंचायत अध्यक्ष गप्पू शर्मा, गुड्डू तिवारी, अमर पासवान, जगमोहन सोनी, मसीहा आलम, पंचायत अध्यक्ष फरियाद अली, राजेश पंडित, सिराज अहमद, अब्दुस सलाम और जियाउल्लाह शामिल हुएI

गोपाला ब्रह्म स्थान दुर्गा पूजा समिति के मेला का उद्घाटन शिकारपुर थानाध्यक्ष सह दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने किया।

नरकटियागंज:- गोपाला ब्रह्म स्थान  दुर्गा पूजा समिति के मेला का उद्घाटन शिकारपुर थानाध्यक्ष सह दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने किया। चदन गोयल नरकटियागंज:- नरकटियागंज गोपाला ब्रह्म स्थान  दुर्गा पूजा समिति के मेला का उद्घाटन शिकारपुर थानाध्यक्ष सह दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र. प्रसाद ,शिकारपुर थाना के पुलिस निरीक्षक शशि भूषण ठाकुर के संयुक्त रूप से फीता काटकर  किया गया। उद्घाटन के बाद दोनों ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की।बाद में समिति के उपाध्यक्ष डॉ बी के चौहान और संरक्षक तारकेश्वर प्रसाद ने दोनो अतिथि को शाल देकर सम्मानित किया।अपने अध्यक्षीय भाषण में जितेंद्र प्रसाद ने भारत स्काउट गाइड के  और  आदया कुमार और रिजवाना प्रवीण को सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मेला की सुरक्षा व्यवस्था में लगाये गए स्वयं सेवक अपने कार्य को काफी निष्ठा पूर्वक कर रहें है ।पुलिस निरीक्षक शशि भूषण ठाकुर ने गोपाला ब्रह्म स्थान की कमिटी के सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष वर्मा प्रसाद , स्काउट में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अम्बुज कुमार ...

स्वच्छ्ता में देवत्व का निवास होता है -जिला समन्वयक

नरकटियागंज:- स्वच्छ्ता में देवत्व का निवास होता है -जिला समन्वयक नरकटियागंज संवाददाता चंदन गोयल नरकटियागंज:-  नरकटियागंज प्रखण्ड के केहुनियाँ रोआरी पंचायत के सत्याग्रह केंद्र पर रात्री चौपाल का आयोजन हुआ।DRP रवि प्रकाश रंजन ने ग्रामीणों को बताया कि खुले में शौच करने से अनेक बीमारियों को आमंत्रित करतें हैं।प्रखण्ड समन्वयक विनय कुमार राय ने लोगों को जल्द से जल्द शौचालय बनाने का आह्वान किया ।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी निभा कुमारी ने महिलाओं को अपनी इज्जत बचाने के लिए शौचालय निर्माण करने को कहा ।जिला समन्वयक अखिलेश्वर पांडेय ने कहा कि ये चम्पारण गांधी का कर्म भूमि है जहां से गाँधी ने सत्याग्रह का आरंभ किया जिसका अनुपालन पूरा देश किया ।परन्तु गाँधी ने कहा कि स्वतंत्रता से अधिक स्वच्छ्ता होता है।अर्थात स्वच्छ्ता में देवत्व का वास होता है ।माननीय मुखिया रेणु देवी और मुखिया प्रतिनिधि नील मणि तिवारी ने घोषणा किया कि केहुनियाँ पंचायत 31 अक्टूबर के पूर्व खुले में शौच से मुक्त होगा ।इस अवसर पर नन्हे तिवारी,वार्ड सदस्य प्रभात मिश्र, पंचायत सचिव बाबूराम यादव, नोडल पदाधिकारी संजय मिश्र  क...

भेड़िहारवा पंचायत में लगा रात्री चौपाल।

नरकटियागंज:- भेड़िहारवा पंचायत में लगा रात्री चौपाल। नरकटियागंज संवाददाता चंदन गोयल नरकटियागंज:- नरकटियागंज प्रखण्ड के भेड़िहारवा पंचायत के वार्ड 14 में रात्री चौपाल लगाया गया ।चौपाल में मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को बताया कि खुले में शौच करनेसे कई बीमारियों को आमंत्रित करतें हैं ।DRP रवि प्रकाश रंजन ने बताया कि खुले में शौच करने से सबसे अधिक हमारी महिला ग्रसित है ।हमारी माता बहन तरह तरह रोगों की शिकार होती रहती हैं ।खुले में शौच करने से गर्भवती महिला की संतान पोलियो, जॉन्डिस डायरिया जैसे अनेक रोगों के शिकार होते हैं ।इस अवसर पर माननीय मुखिया सन्नी दुबे ने लोगो को जल्द से जल्द शौचालय निर्माण करने का आह्वान किया।इस अवसर पर असफाक शेख ,सुखारी राम,सोनदेव महतो, जगदीश महतो, स्वच्छाग्राही श्यामसुंदर कुमार आदि उपस्थित थे।

अधिकारियों ने सत्याग्रह केंद्र पर स्वच्छ्ता कार्यक्रम की समीक्षा

नरकटियागंज:- अधिकारियों ने सत्याग्रह केंद्र पर स्वच्छ्ता कार्यक्रम की समीक्षा नरकटियागंज संवाददाता चंदन गोयल नरकटियागंज:नरकटियागंज प्रखण्ड में बुधवार के दिन वरीय पदाधिकारी अनील कुमार झा ने हरदी टेढ़ा पंचायत के सत्याग्रह केंद्र सितवापुर में स्वच्छ्ता ही सेवा कार्यक्रम की समीक्षा की ।समीक्षा के दौरान प्रखण्ड समन्वयक विनय कुमार राय ने बताया कि इस पंचायत में लक्ष्य के 52%पूरा कर चुका है ।नोडल पदाधिकारी संजय कुमार वर्मा ने आस्वस्त किया कि एक सप्ताह में इस लक्ष्य को 60%से ऊपर कर लिया जाएगा ।मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस पंचायत में रात्री चौपाल ,प्रभात फेरी,मॉर्निग फॉलो अप इवनिंग फॉलो अप जैसे स्थानीय निगरानीसमिति द्वारा लगातार किया जा रहा है ।वरीय पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जिस समय ये पंचायत 60% का लक्ष्य प्राप्त कर लेगा उस रोज रात्री चौपाल में अनुमंडल पदाधिकारी ,भूमि सुधार उप समाहर्ता ,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के साथ सम्मलित होऊंगा।इस अवसर परकार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार ,कनीय अभियंता(मनरेगा)कुन्दन कुमार  सत्याग्रह केन्द्र प्रभारी ,राजकिशोर राम, वार्ड सदस्य...

गुजरात में बिहारियों व उत्तर भारतीयों को भगाए जाने के खिलाफ भाकपा माले ने मोदी का पुतला फूंका। राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिये खतरा बन गयी है मोदी सरकार।

★गुजरात में बिहारियों व उत्तर भारतीयों को भगाए जाने के खिलाफ  भाकपा माले ने मोदी का पुतला फूंका।  राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिये खतरा बन गयी है मोदी सरकार। ★गुजरात की घटना के लिए मोदी नीतीश को बताया जिम्मेवार। ★पलायन कर गए सभी गरीबों-मजदूरों को मुआवजा देने व हमला रोकने में नाकाम वरिष्ठ अधिकारियों  को बर्खास्त करने की  मांग। रिपोर्ट- दिवाकर कुमार नरकटियागंज में बुधवार के दिन भाकपा (माले) ने गुजरात से बिहारियों व उत्तर भारतीयों को खदेड़ बाहर किये जाने व क्षेत्र और धर्म के नाम पर देश को विभाजित करने की भाजपाई मंसूबों-साजिश के खिलाफ आज नरकटियागंज भगत सिंह चौक पर पीएम मोदी का पुतला फूंका।माले कार्यालय दिउलिया से जुलूस शहर के सभी मुख्य मार्ग होते हुए भगत सिंह चौक पहुंचा जहां पीएम मोदी का पुतला फूंका गया।इस दौरान भाकपा (माले) नेता ने राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिये खतरा बन गयी मोदी सरकार को उखाड़ फेंको,गुजरात में बिहारियों पर हो रहे हमले पर मोदी-नीतीश चुप क्यों,मोदी -नीतीश चुप्पी तोड़ो,क्षेत्र व धर्म के नाम पर देश तोड़ने वाली भाजपा की राजनीति को ध्वस्त करने का नारा लग...

5 वर्ष पूर्व किये गए धरने,एवं रेल चक्का जाम एक मील का पत्थर साबित हुआ।मुरली मनोहर गुप्ता प्रदेश महासचिव जदयू

5 वर्ष पूर्व किये गए धरने,एवं रेल चक्का जाम एक मील का पत्थर साबित हुआ।मुरली मनोहर गुप्ता प्रदेश महासचिव जदयू रिपोर्ट- रिजवान नरकटियागंज मुरली मनोहर गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा बताया कि आज के दिन 5 वर्ष पूर्व किए गए  धरने एवं उसके उपरांत एकदिवसीय  रेल चक्का जाम एक मील का पत्थर साबित हुआ जो नरकटियागंज आर ओ बी की नींव रखने का कार्य किया और जिसके फलस्वरूप आगामी 6 अक्टूबर को आर ओ बी अपने उद्घाटन के लिए तैयार खड़ा है। इस आर ओ बी के लिए हमारे सांसद, विधायक अपनी कार्यक्षमता  से भी बढ़कर जहां संघर्ष किए हैं वहीं हमने आप सभी नरकटियागंज जनता के सहयोग से सफल धरना एवं रेल चक्का जाम जैसे कार्यो का अंजाम देते हुए अपने विधानसभा में एक समाजसेवी के रूप में संघर्ष किया इस मौके पर रजनीश सर्राफ व्यवसायिक प्रकोष्ठ,राहुल जायसवाल प्रखंड अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, अफरोज अलम जिला युवा उपाध्यक्ष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

नरकटियागंज प्रखण्ड के जमुनिया पंचायत पूर्णरूप से ओडीएफ घोषित होने पर डीडीसी ने मुखिया को शील्ड प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित ।

नरकटियागंज प्रखण्ड के जमुनिया पंचायत पूर्णरूप से ओडीएफ घोषित होने पर डीडीसी ने मुखिया को शील्ड प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित  । नरकटियागंज चंदन गोयल नरकटियागंज:- नरकटियागंज प्रखण्ड के जमुनिया पंचायत को पूर्णरूप से ओडीएफ घोषित होने पर गुरुवार को डीडीसी रविंद्र नाथ प्रसाद सिंह ने जमुनिया मुखिया सुनील कुमार गढ़वाल को शील्ड प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। रघुवर कन्या प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय जमुनिया में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि रहे डीडीसी ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह की पुण्य भूमि पर स्वच्छता का संदेश फलीभूत रहा है । 101 वर्ष पहले महात्मा गांधी का दिया हुआ संदेश आज धरातल पर दिख रहा है । जमुनिया पंचायत इसका ऐतिहासिक गवाह बना है । इस पंचायत को ओडीएफ घोषित कराने में स्थानीय मुखिया सुनील गढ़वाल, वार्ड सदस्य, जीविका दीदी, सामाजिक कार्यकर्ता, आशा दीदी, आंगनबाड़ी सेविकाओं की अहम भूमिका रही है । इस मौके पर एक वृहत सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया । गौनाहा प्रखंड के सभी मुखिया , सरपंच, जमुनिया पंचायत की सभी वार्ड सदस्य, स्वच्छाग्रही, आशा कार्यकर्ता, ...

विशाल को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी।

विशाल को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी. रिपोर्ट- रिजवान राष्ट्रीय आजाद मंच बिहार प्रदेश के प्रभारी विशाल कुमार मिश्रा के शानदार कार्यों से प्रभावित होकर आजाद मंच की राष्ट्रीय कमिटी ने उन्हें युवा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है.इसको लेकर राष्ट्रीय आजाद मंच के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.बता दें कि युवा छात्र नेता विशाल कुमार मिश्रा,नरकटियागंज अनुमंडल के केहुनिया निवासी ओम प्रकाश मिश्र के पुत्र है.वे राष्ट्रीय आजाद मंच के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों में हमेशा तत्पर रहते हैं.आए दिन समाज की समस्याओं को लेकर उनकी टीम हमेशा उस समस्या के खिलाफ खड़ी होती है.और जरूरत पड़ने पर आंदोलात्मक कदम भी उठाती है.समाज में इन दिनों शादी में बजने वाले अश्लील गाने हो या स्कूल कॉलेजों की लड़कियों से छेड़खानी का मामला,संत घाट पुल की जर्जर हालत,घोटाले इन जैसे तमाम ऐसे मामले हैं जिन पर राष्ट्रीय आजाद मंच के कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया और अधिकारियों से मिलकर इस समस्या को दूर करने की मांग की.इसके अतिरिक्त छावनी ओवरब्रिज को लेकर राष्ट्रीय आजाद मंच ने कई बार बेतिया में विशाल धरना प्रद...

शहीद स्मारक के प्रांगण में राष्ट्रीय आजाद मंच द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी ।

बेतिया:- शहीद स्मारक के प्रांगण में राष्ट्रीय आजाद मंच द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर  श्रद्धांजलि अर्पित की गयी । ब्यूरो चीफ मोहम्मद रिजवान बेतिया:- बेतिया शहर के शहीद स्मारक प्रांगण में राष्ट्रीय आज़ाद मंच द्वारा सामाजिक भावना और एकता स्थापित कर देश की आजादी में अतुलनीय योगदान देने वाले सत्य,अहिंसा और शांति के उपासक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.कार्यक्रम में राष्ट्रीय आजाद मंच के जिला उपाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन से भारत की आज़ादी को प्राप्त करने में बहुत बड़ा संघर्ष किया और एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.वे ब्रिटिश शासक के खिलाफ भारत के लिए आजादी प्राप्त करने के अहिंसा के अनोखे तरीकों के केवल पथ प्रदर्शक ही नहीं थे बल्कि उन्होंने दुनिया को साबित किया कि अहिंसा के पथ पर चलकर शांतिपूर्ण तरीके से भी ...

टी.पी वर्मा महाविद्यालय के सभागार में मोटिवेशनल सेमिनार का किया गया आयोजन।

नरकटियागंज:- टी.पी वर्मा महाविद्यालय के सभागार में मोटिवेशनल सेमिनार का किया गया आयोजन। चंदन गोयल नरकटियागंज:-नरकटियागंज नगर  स्थित टी.पी वर्मा महाविद्यालय के सभागार में मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता टी.पी.वर्मा महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद वर्मा ने किया। मोटिवेशनल सेमिनार में मुख्य अतिथि एम रहमान रहे। उन्होंने  संबोधित करते हुए कहा कि नरकटियागंज के इस सरजमीं को कोई कहता है कि वाल्मीकि की तपोभूमि,तो कोई कहता है कि मोहन दास को गाँधी बनाने की भूमि।जिस हिंदुस्तान के लिए मर मिटने के लिए तैयार रहते है। उस हिंदुस्तान को अगर गढ़ने का काम किया है वो चम्पारण के लोगों ने किया है। साथ ही मोटिवेशनल सेमिनार में छात्रों को बताया गया कि क्लर्क से डीएम एवम्  सिपाही से एसपी कैसे बने। इसके बारे विस्तृत जानकारियां दिए।वहीं नरकटियागंज का मान सम्मान बढ़ाने वाले धीरज उपाध्याय ने कहा मै इस मुकाम पर पहुंचने में सबसे बड़ी योगदान अपने माता पिता के साथ गुरु को देता हूं साथ ही कहा मेरा कोशिश  रहेगा कि अपने नरकटियागंज के छात्रों को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा। वही...

मोटरसाइकिल व साईकिल की जोड़दार भिड़ंत में दो लोग बुरी तरह हुए जख्मी।

बिग ब्रेकिंग नरकटियागंज:- मोटरसाइकिल व साईकिल की जोड़दार भिड़ंत में दो लोग बुरी तरह हुए जख्मी।  चंदन गोयल नरकटियागंज:- नरकटियागंज रामनगर मुख्य मार्ग के चमुआ गांव के पास साईकिल और मोटरसाइकिल के भिड़ंत में बाइक सवार सोमत पासवान हरदी निवासी के सर पर चोट और दूसरा बाइक सवार जितेंद्र माझी हरदी निवासी का हालात नाजुक हैं। जितेंद्र माझी के सर और मुंह पर गहरी चोट लगी  हैं। जिसकी स्थिति को  देखते हुवे बेतिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बखरी बजार से घर जा रहे थे कि अचानक साईकिल  आगे अा जाने से घटना घटी।वही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों के मदद से बाईक सवार को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया ।

छात्राएं भी अब किसी से कम नहीं, आठ को मिला गोल्ड मेडल ।

नरकटियागंज:- छात्राएं भी अब किसी से कम नहीं, आठ  को मिला गोल्ड मेडल । चंदन गोयल नरकटियागंज:- कला संस्कृति  एवं युवा विकास विभाग पटना के तत्वाधान में आयोजित पश्चिम चंपारण जिला स्तरीय तरंग प्रतियोगिता जो महाराजा स्टेडियम बेतिया में संपन्न हुआ l उसमें उच्च माध्यमिक विद्यालय नरकटियागंज के अंडर-17 तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआ के अंडर 14 में निम्न छात्राओं ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया l जिला स्तर से चयनित खिलाड़ी 25 सितंबर को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण का प्रतिनिधित्व करेंगे l अंडर 14 में निशा कुमारी, सुप्रिया कुमारी,सुमन कुमारी अंडर 17 में पलक कुमारी,पूजा कुमारी,फिजा तबस्सुम,सुनीता  कुमारी एवं वाजिद अली  जिला स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडलिस्ट हुए हैं । इन बच्चों एवं बच्चियों को जिला स्तर से चयनित होने की खुशी में खेल निदेशक  सुनील कुमार वर्मा टीपी वर्मा महाविद्यालय नरकटियागंज के अध्यक्षता में उच्च विद्यालय नरकटियागंज में चयनित छात्रों को सम्मानित किया गया और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।इस मौके पर हाई स्कूल के ...

नरकटियागंज प्रखण्ड के चानकी पीपरा में स्वच्छता अभियान के तहत संध्या चौपाल लगाया गया ।

नरकटियागंज प्रखण्ड के चानकी पीपरा में स्वच्छता अभियान के तहत संध्या चौपाल लगाया गया । चंदन गोयल नरकटियागंज:- नरकटियागंज प्रखण्ड के मलदहिया पोखरिया पंचायत के मध्य विद्यालय चानकी पीपरा में नोडल पदाधिकारी कुन्दन कुमार कनीय अभियंता(मनरेगा)की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत संध्या चौपाल लगाया गया ।संध्या चौपाल में मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छ्ता और उससे होने वाले लाभों और खुले में शौच जाने से होने वाले बीमारियों के बारे में बताया।प्रखण्ड समन्वयक विनय कुमार राय ने लोगो को शौचालय निर्माण करने के लिए प्रेरित किया और बताया कि शौचालय निर्माण के बाद उन्हें भुगतान के लिए प्रखण्ड जाने की कोई आवश्यकता नहीं हैं। ।वे अपना आवेदन सत्याग्रह केंद्र पर जमा कराए और नोडल पदाधिकारी कुन्दन कुमार के स्थानीय जांचोपरांत उसका भुगतान एक सप्ताह में हो जायेगा। एसआरपी विकास चंद्र दुबे ने लीच पीट शौचालय निर्माण के तकनीकी जानकारी दी ।मुखिया एजाज अहमद ने 2 अक्टूबर तक    वार्ड 1 और 2 एवं 19 नवम्बर( विश्व शौचालय दिवस )को पूरा पंचायत ओडीएफ करने की घोषणा की ।इस...

ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से चार लोग झुलसे, आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग पर आगजनी कर जमकर काटा बवाल।

नरकटियागंज:- ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से चार लोग झुलसे, आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग पर आगजनी कर जमकर काटा बवाल। चंदन गोयल नरकटियागंज:- नरकटियागंज पश्चिम चंपारण में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा चार राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है. नरकटियागंज-सहोदरा मुख्य मार्ग पर पकड़ी ढाला के समीप ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से चार राहगीर बुरी तरह झुलस गए, जिसमे से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।बताया जा रहा यही कि ट्रांसफार्मर की खराब हालात देखकर ग्रमीणों ने कई बार बिजली विभाग को इसकी शिकायत की थी हालांकि शिकायत के बाद भी विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया था। जिसका परिणाम मंगलवार को देखने को मिला।अचानक से ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया जिससे चार लोग बुरी तरह झुलस गए। जिसमे दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।वहीँ इस घटना के विरोध में आज स्थानीय लोग नरकटियागंज-सहोदरा मुख्य मार्ग एवं नरकटियागंज-गौनाहा मुख्य मार्ग को पकड़ी ढाला के पास जाम कर आगजनी कर रहे है.।आक्रोशित लोग घायलो...

रोटरी क्लब द्वारा निशुल्क जन्मजात हृदय व हृदय वाहिका रोग का ऑपरेशन।

नरकटियागंज:- रोटरी क्लब द्वारा निशुल्क जन्मजात हृदय व हृदय वाहिका रोग का ऑपरेशन। नरकटियागंज संवाददाता चंदन गोयल नरकटियागंज:-  रोटरी क्लब नरकटियागंज की बैठक रविवार के दिन गोपाला ब्रह्म स्थान के सभागार में हुई ।बैठक में गोद लिए दलित बस्ती वाले गांव अम्बेडकर नगर के सर्वे कराने का निर्णय लिया गया ।जिसके लिए अम्बुज कुमार और चंदन कुमार को नामित किया गया ।इसके अतिरिक्त अध्यक्ष उमेश जायसवाल ने बताया कि अपने क्षेत्र में जिस गरीब बच्चों के दिल में जन्मजात छिद्र हो और उसके पालक उसके ऑपरेशन कराने में सक्षम न हो तो ऐसे बालक के पालक रोटरी क्लब नरकटियागंज से सम्पर्क करें तो उसका मुफ्त आपरेशन कराने की व्यवस्था करेगी।वैसे बच्चों की जांच 2 अक्टूबर 2018 को पटना में होगी ।जांचोपरांत उसका मुफ्त ऑपरेशन अमृता ट्रस्ट केरल द्वारा किया जाएगा । इसके अध्यक्ष उमेश जायसवाल,सचिव कुन्दन कुमार,कोषाध्यक्ष वर्मा प्रसाद,उपसचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव से मिलकर अपना समस्या बताए ।बैठक में डॉ ए के सिंह, धीरज कुमार ,सुरेश जायसवाल, विवेक कुमार तारकेश्वर प्रसाद एवं अन्य सभी रोटेरियन शामिल रहे।

सड़क नही तो वोट नही के नारों से पांच घण्टों तक अवरुद्ध रहा मार्ग।

नरकटियागंज :- सड़क नही तो वोट नही के नारों से पांच घण्टों तक अवरुद्ध रहा मार्ग। चंदन गोयल नरकटियागंज:-नरकटियागंज अनुमंडल के लौरीया विधानसभा अन्तर्गत साठी में " सड़क नही तो मतदान नहीं" का नारा लगाते हुए साठी और आस-पास के ग्रामीणों ने बेतिया- नरकटियागंज मुख्य सड़क को लगभग 5 घंटा अवरुद्ध  कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साठी के स्थित पेट्रोल पंप के पास साठी थाना के धोबनी सहित सात पंचायतों के ग्रामीणों सड़क नही तो मतदान नही के नारों के साथ सांसद सतीश चंद्र दुबे और बीजेपी विधायक विनय बिहारी के साथ नीतीश सरकार हाय हाय के नारे लगाए गए, कई घंटों तक सड़क जाम किया। जिसकी वजह से बेतिया- नरकटियागंज मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सड़क आगजनी कर कई वाहनों में तोड़फोड़ करने की कोशिश की हालाकि साठी थाना के मुस्तैदी से तोड़ फोड़ होते होते बची। लोगों का कहना बेतिया- नरकटियागंज के बीच सात पंचायत पड़ते है, जिसकी सड़क की स्थिती इतनी खराब है,कि गांव से मुख्य सड़क पर आने में कई घंटे लग जाते है। विशेष रूप से मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए कोई भी वाहन चालक गां...

पंचायत के ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाला जागरूकता अभियान ।

पंचायत के ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाला जागरूकता अभियान ।    चंदन गोयल   नरकटियागंज:-नरकटियागंज प्रखंड क्षेत्र के भभटा पंचायत के हैसवा गाँव में सैकड़ो लोगो के साथ वार्ड सदस्य पति जैनुल हक ने जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक करते हुए कहा है कि अब भ्रष्टाचार बर्दास्त नही  की जाएगी।जैसे की विधवा पेशन,शौचालय योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं में पैसा का उगाही किया जा रहा है पैसे नहीं देने पर ये सभी सुविधाएं से वंचित किया जा रहा है। पंचायत के लगभग सभी वार्डो को कागज में ओडीएफ घोषित किया गया। लेकिन धरातल पर शौचालय बहुत कम ही बना  हैं।जिसको लेकर वार्डवासियों सहित वार्ड सदस्य पति ने हल्ला बोल के माध्यम से जागरूक करने का आह्वाहन किया गया।इस जागरूक अभियान में अब्दुल,अली अख्तर,बासुदेव दास,रामचंद्र यादव,शिवनाथ यादव, मोबारक के साथ सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे

बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूती प्रदान करने की जरूरत

बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूती प्रदान करने की जरूरत जिला ब्यूरो मोहम्मद रिजवान नरकटियागंज रविवार के दिन राजद किसान सेल जिला अध्यक्ष विनय कुमार यादव के निवास स्थान पर किसान सेल राजद के सभी प्रखंड अध्यक्षों व जिला कमेटी सदस्यों समेत अन्य पार्टी पदाधिकारियों की चौपाल लगी। चौपाल को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बिना यादव ने कहा कि अब रण क्षेत्र में उतरने का समय आ गया है।आगामी लोकसभा चुनाव 2019 काफी करीब है अभी तक हमने जो भी तैयारियां की है उसके परीक्षा की घड़ी बहुत करीब है बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती को और दुरुस्त करने की जरूरत है। इस बार की लड़ाई बहुजनों की अस्तित्व की लड़ाई है। बहुरूपिया नीतीश कुमार अपने टीम के साथ संबंधियों के गोद में जा बैठे हैं। इस बार इनको बेनकाब कर ही देना है ।यादव बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती की समीक्षा कर रहे थे जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस चौपाल में संगठन विस्तार तथा कार्यकर्ताओं के बीच एक आत्मीय संबंध कायम हो इस पर जोर देते हुए पदाधिकारियों को इसके लिए दिशा निर्देश दिया गया। इस मौके पर शेख कमरुल, राजेश्वर पंडित, मुलायम यादव रवि मिश्रा समेत पार्टी के सभी पदाधिक...

नरकटियागंज प्रखंड के हरदी टेढ़ा पंचायत में हुआ रात्री चौपाल एवं कैंडल मार्च

नरकटियागंज प्रखंड के हरदी टेढ़ा पंचायत में हुआ रात्री चौपाल एवं कैंडल मार्च रिपोर्ट - मोहम्मद रिजवान ********************************** आज दिनांक 15 सितम्बर को स्वच्छ्ता ही सेवा है कार्यक्रम के अंतर्गत नरकटियागंज प्रखण्ड के हरदी टेढ़ा पंचायत के सितवापुर गाँव में रात्री चौपाल का आयोजन किया गया ।रात्री चौपाल में प्रखण्ड समन्वयक विनय कुमार राय ने लोगो को शौचालय निर्माण एवं उसके साथ व्यवहार परिवर्तन पर विस्तार से चर्चा की ।मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को शौचालय नही होने एवं खुले में शौच करने से होने वाले बीमारियों के बारे में बताया ।साथ ही लोगों को बताया कि किस प्रकार खुले में शौच करने के बाद मक्खियों के द्वारा प्रतिदिन कम से कम एक मिलीग्राम मल के रूप में1000 जीवाणु 10000 वैक्टेरिया और 100000 वायरस खा रहे है जिससे हमारे बच्चे कुपोषण के शिकार होते जा रहें है ।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी निभा कुमारी ने लोगो को बताया कि आज भारत में प्रतिदिन 800 बच्चे कुपोषण के शिकार होकर मृत्यु को प्राप्त हो रहें है ।इसलिए जल्द से जल्द ये पंचायत खुले में शौच से मुक्त होकर अपने बच्चों ...