उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने 1 करोड़ 2 लाख की लागत से किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : पिछले 4 साल में दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा विकास बीजेपी सरकार ने फरीदाबाद में करवाया है और जल्द ही फरीदाबाद अपना पुराना मुकाम हासिल कर लेगा। ये विचार उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर 16 में आरएमसी रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते व्यक्त किए । इस रोड का निर्माण एक करोड़ दो लाख की लागत से किया जाएगा । इस मौके पर उद्योग मंत्री ने स्थानीय निवासियों की समस्याएं भी सुनीं और उनका निवारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस मौके पर कुछ स्थानीय निवासियों ने पार्क में ओपन जिम लगाने की मांग रखी जिस पर उद्योग मंत्री ने कहा कि इस महीने के अंत तक सेक्टर 16 के सभी पार्कों में ओपन जिम लगा दिया जाएगा। विपुल गोयल ने इस मौके पर कहा कि फरीदाबाद विधानसभा के सभी सेक्टर,गांव और कॉलोनियों में एक समान विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने पिछले 4 साल में जितना काम करवाया है उतना गांव फरीदाबाद में पिछले 25 साल में भी नहीं हुआ। विपुल ...