सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वारदातों की बाढ़ से हुआ पुलिस कप्तान का स्वागत

वारदातों की बाढ़ से हुआ पुलिस कप्तान का स्वागत 


रिपोर्ट-सुल्तान आब्दी

झांसी। नवागन्तुक पुलिस कप्तान ने हाल ही में करीब दो सप्ताह पूर्व चार्ज संभालते ही अपराधियों ने ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दिया है। हालांकि अपनी तेज तर्रार छवि को कायम रखने वाले एसएसपी ने आते ही अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने व एक माह के अन्दर जनपद की तस्वीर बदलने की बात कही थी। इसके प्रयास के लिए उन्होंने थानेदारों के भी पेंच कसे। उसके इतर आधा दर्जन के करीब बड़ी वारदातों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इन वारदातों ने कहीं न कहीं कप्तान के अधीनस्थों की कार्यप्रणाली पर संवालिया निशान भी खड़े कर दिए हैं।
बीते 29 नवम्बर को नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.ओपी सिंह ने जनपद का पदभार ग्रहण किया था। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने एक माह में जनपद की तस्वीर बदलने का दावा किया था। अपराधियों व अपराध पर शिकंजा कसते हुए उन्होंने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही एक खुलासा करते हुए अपनी मंशा जाहिर की थी,किन्तु उसके बाद से जनपद में लगातार अपराधों की बाढ़ सी आ गई। सर्वप्रथम जनपद के अति संवेदनशील कहे जाने वाले क्षेत्र मऊरानीपुर में चोरी की घटनाओं और सत्तारुढ़ दल के एक विधायक के करीबी कहे जाने वाले एक गुर्गे द्वारा एक वरिष्ठ व्यक्ति को चप्पलों से सरेराह पीटना प्रभारी प्रेमचंद के कस्बे के प्रेम से बेदखल कर गया। आनन फानन रात में ही कप्तान ने उन्हें लाइन का रास्ता दिखाते हुए कटेरा थाना प्रभारी को वहां चार्ज संभालने भेजा था। उसके बाद नगर के सबसे अहम माने जाने वाले नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित चर्चित बीकेडी चौराहे पर सेण्ट्रल बैंक में चोरी के असफल प्रयास ने कप्तान की त्यौरियां चढ़ने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने नवाबाद प्रभारी को इसके लिए फटकार भी लगाई थी। अल्टीमेटम के बाद यह माना जा रहा था कहीं नवाबाद प्रभारी पर भी कप्तान का कहर न टूट जाए। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। लेकिन उसके तुरंत बाद नगर का सबसे शांत थाना क्षेत्र माना जाने वाल सदर बाजार भी अशांत हो गया। वहां व नवाबाद क्षेत्र में एक ही रात में दो कारों के शीशे तोड़कर लाखों की नगदी पार कर दी गई। बीते रोज तो तब हद हो गई जब बरुआसागर थाना क्षेत्र के तैंदोल गांव में चुनावी रंजिश सड़क पर आ गई। खूनी संघर्ष में हुई फायरिंग के दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग अस्पताल जा पहुंचे। हालांकि एसएसपी ने प्रथम दृष्टया इसे फायरिंग नहीं माना था। अपने बयान में उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का भी आश्वासन दिया था। अभी फायरिंग की घटना की राख ठण्डी भी नहीं हुई थी कि थाना व कस्बा चिरगांव के एक व्यापारी अनिल जैन के घर लाखों की डकैती को अंजाम दे दिया गया। लगातार 15 दिनों में हुई ताबड़तोड़ घटनाओं ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर पुलिस कप्तान महीने भर में जनपद की कौन सी तस्वीर पेश करना चाहते हैं। साथ ही अधीनस्थों की कार्यप्रणाली भी सवालों के कटघरे में खड़ी नजर आ रही है। आखिर पूर्व कप्तान के समय ये अपराधी किन अपराधों में लिप्त रहते थे कि उन्हें घटना को अंजाम देने की फुरसत ही नहीं मिलती थी।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।