सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनता से किये वादों को याद दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी ने झांसी में निकाला पैदल मार्च

जनता से किये वादों को याद दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी ने झांसी में निकाला पैदल मार्च

 
रिपोर्ट-अमित मिश्रा


झांसी। जनता से किये गये वादों को अभी तक उत्तर प्रदेश की योगी सरकार व केन्द्र की मोदी सरकार ने पूरा नहीं किया है। जिस कारण वह जनता परेशान है। जनता की परेशानियों को देखते हुए आज झांसी में समाजवादी पार्टी ने पैदल रैली निकाली। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता झांसी के इलाईट चौराहे पर एकत्रित हुए है। जिसमें सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन समेत अन्य समाजवादी  पार्टी के कार्यकर्ता ने इलाइट चौराहे से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी पहुंचे। जहां उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में बताया गया कि केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने चुनावी मंच से बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने का वादा किया था। इसके अलावा उन्होंने किसानों की समस्याओं को दूर करना, अन्ना पशुओं की समस्या, फसल का उचित दाम, महंगाई जैसी समस्याओं को दूर करने का जनता से वादा किया था। लेकिन वह अभी तक पूरे नहीं हुए है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से जनता से किये गये वादों को पूरा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। 

इस मौके पर प्रतिपाल दाउ, जय सूद, सुदेश पटेल, राकेश पाल, बबुआ भैया, अस्फान सिद्दकी, प्रकाश मिश्रा, पंजाब सिंह यादव, अशलम शेर, राहुल सक्सेना, हरभजन साहू, रामनरेश यादव, अर्जुन सिंह यादव, परमानंद कुशवाहा, सलीम खान, महेश कश्यप, पूजा यादव, विजय झांसिया, सतेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोनू घुरैया समेत सैकड़ों सपाई शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...