बगहा:- बिजली समस्या से तंग लोगों ने सांसद को ज्ञापन सौंपा। सांसद ने कहा जल्द ही इस समस्या से निजात मिलेगा नरकटियागंज संवाददाता चंदन गोयल नरकटियागंज:-नरकटियागंज अनुमंडलीय शहर में बिजली की अनियमित आपूर्ति, मनमानी, कर्मियों की लापरवाही और विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार से त्रस्त उपभोक्ताओं ने सतीश चंद्र दुबे सांसद वाल्मीकिनगर से मिले और बिजली नही रहने के संबंध मे एक ज्ञापन सौंपा. सांसद ने समस्याओं को सुनने के बाद आश्वासन दिया कि बहुत जल्द इसमे सुधार होगा, सांसद से मिलने वाले प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व करते हुए अतुल कुमार ने बताया कि विगत चार पाँच महीनो से बिजली का कोई समय नही है. क्षेत्र के उपभोक्ताओ ने कई बार प्रदर्शन किया और पुतला दहन कार्यक्रम तक किया. उसके बाद एक सप्ताह तक बिजली मे सुधार रहा फिर स्थिति वाही हो गई है. बिजली विभाग की लापलवाही और मनमानी चरम सीमा पर है, बिजली एस.डी.ओ और जे.ई का मोबाइल बिजली नही रहने पर बराबर स्वीच ऑफ रहता है, जिससे बात नही हो पाती है. विगत दो दिनो से 4-5 घंटे ही बिजली मिली है, किरोसिन तेल भी सरकार द्वारा बंद कर दिया है ऐसे में बिजली क...