सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

65वीं वाहिनी के जवानों के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी निकाली प्रभातफेरी,लोगों को किया जागरूक,दिया स्वच्छ रहने का संदेश

बगहा:- 65वीं वाहिनी के जवानों के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी निकाली प्रभातफेरी,लोगों को किया जागरूक,दिया स्वच्छ रहने का संदेश


65 वीं वाहिनी ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा


बगहा:- सशस्त्र सीमा बल  सीमान्त प्रशिक्षण केंद्र बगहा के 65वीं वाहिनी के जवानों ने शनिवार के दिन स्वच्छता अभियान चलाया गया।दिनांक 01.12.2018 से 15.12.2018 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया।इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।इसअवसर पर 65वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट उपेंद्र प्रकाश रावत ने संबोधित करते हुए कहा की राष्ट्रपति महात्मा गांधी का मानना था  कि स्वच्छता ईश्वर के समान हैं।जहां स्वच्छता होती हैं वहां ईश्वर का वास होता हैं।इसलिए हमें अपने घर के अलावा आसपास के सार्वजनिक स्थानों की भी साफ सफाई रखनी चाहिए।इससे समाज में एक स्वच्छ वातावरण का निर्माण होता हैं। दिनांक03.12.2018 से दिनांक 06.12.2018 तक 65वीं वाहिनी के सीमावर्ती क्षेत्र के सभी समवाय के जिम्मेदारी गांव के इलाकों में अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शेरवा दोन, प्राथमिक मध्य विद्यालय रुपवालिया दोन एवं राजकीय मध्य विद्यालय नरकटिया दोन के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता पखवाड़ा की प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक किया और स्वच्छ रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान 65वीं वाहिनी के जवानों ने बजरंगबली मंदिर,रेलवे स्टेशन,अस्पताल एवं वाहिनी परिसर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।
दिनांक 15.12.2018 को महोदय ने वाहिनी के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि साफ सफाई एक अच्छी आदत हैं जो  स्वच्छ पर्यावरण और आदर्श जीवन शैली के लिए हर एक के पास होनी चाहिए। हमें यह समझना चाहिए की इस समाज में रहने वाले हर इंसान की जिम्मेदारी है और हमसब को स्वस्थ जीवन के लिए इस अभियान में हमें बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।हम खुद को घर, अपने आसपास समाज, समुदाय, शहर,उद्यान और पर्यावरण आदि को रोज स्वच्छ रखने की जरूरत हैं। हम सभी को स्वच्छता का ध्येय,महत्व तथा जरूरत को समझना चाहिए और इसे अन्य दैनिक जीवन में लागू करना चाहिए और इस संबोधन में उन्होंने वाहिनी के जवानों को स्वच्छता के फायदे के बारे में विचार दिये। उन्होंने आगे कहा कि घर को साफ-सुथरा रखना परिवार के हर सदस्य का फर्ज बनता हैं।पृथ्वी बड़े अनोखे तरीके से खुद को साफ करती हैं। स्वच्छता के बारे में कहा कि शारीरिक स्वच्छता के लिए व्यायाम बहुत ही जरूरी हैं। उसके साथ ही अच्छे सेहत के लिए भी अच्छा खाना भी बहुत फायदेमंद हैं।इस कार्यक्रम में  जो महोदय ने स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के बारे में अच्छी तरह बताया गया।  इस अवसर पर उप निरीक्षक (प्रशासन)विजेंदर सिंह,निरीक्षक/सामान्य आशीष कुमार,उप. उपनिरीक्षक(मंत्रालियिक) जितेंद्र कुमार,सहायक उप निरीक्षक सुभाष सिंह एवं अधीनस्थ अधिकारियों सहित 65वीं वाहिनी के तमाम जवान उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...