सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

माँग पत्र मुख्य मंत्री जी के सामने रक्खूगा बाकी निर्णय......"केशवप्रसाद मौर्या"

माँग पत्र मुख्य मंत्री जी के सामने रक्खूगा बाकी निर्णय......"केशवप्रसाद मौर्या"     


कानपुर से सूर्या न्यूज के लिए मधुकर मोघे की रिपोर्ट

कानपुर l बिठूर गंगा महोत्सव आज पांचवें दिन समापन के अवसर पर महोत्सव के मंच पर बिठूर वीरांगना क्लब के बच्चों द्वारा रानी लक्ष्मी बाई की जीवन कथा पर आधारित मंचन खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी हर बोले बुंदेली के मोहल्ले सुनी कहानी थी तलवारबाजी का मंच पर अद्भुत प्रदर्शन देख कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए बच्चों के इस प्रदर्शन से महफिल तालियों से गूंज उठा रानी लक्ष्मी बाई का बचपन तलवारबाजी इसी भूमि पर गुजरा है इस कार्यक्रम को देखकर उन क्रांतिकारी पलों की याद ताजा हो गई कार्यक्रम में रानी लक्ष्मीबाई बनी नन्ही बच्ची अपराजिता सिंह आकर्षण का केंद्र रही ऐश्वर्या सिंह पल्लवी द्विवेदी सौम्या द्विवेदी नेहा शुक्ला ने कुशल तलवारबाजी का प्रदर्शन किया इसके उपरांत ज्योति बधिर विद्यालय बिठूर के मुख बधिर छात्रों व छात्राओं द्वारा मंच पर सरस्वती वंदना कत्थक नृत्य भरतनाट्यम मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन तथा जिस में अनेकों आंदोलन गांधी जी द्वारा चलाया गया अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का मंचन किया गया दानिश शिवानी आंचल वर्मा शालू यादव पूजा तिवारी प्रणाम्या शिवम गुप्ता श्रेया गोयल रौनक यादव आदि मुक बधिर छात्र प्रमुख रहे इसके उपरांत मूक बधिर विद्यालय कर रही के छात्रों द्वारा काली तांडव का मंचन किया गया पहल विकलांग पुनर्वास स्कूल के बच्चों द्वारा गणेश वंदना श्री गणेश देवा श्री गणेश देवा स्तुति प्रस्तुत की गई भावना सोसायटी फॉर डिसएबल स्कूल छात्रों द्वारा ए वतन ए वतन जाने जा जानेमन ये बहार यह समा दिल फिदा जानिसार, जलवा तेरा जलवा तोबा मेरी तोबा राष्ट्र भक्ति गीत का प्रदर्शन करते विकलांग छात्र अशोक धौसले ने अपने एक हाथ पर पूरे शरीर का भार उठाकर दूसरे हाथ से तिरंगा फहराया भारत माता की जय का उद्घोष किया साईं एन्ना फाउंडेशन के मूक बधिर छात्राओं द्वारा मुझे छेड़ो ना नंद के लाला मैं हूं बृजबाला नहीं हूं राधा तेरी प्रस्तुत कर बच्चों के दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया l बिठूर गंगा महोत्सव के समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य महोत्सव स्थल पर पहुंचे जहां बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया बिठूर की ऐतिहासिक धार्मिक पौराणिक धरती पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म मैं अतीत हूं मैं दूर हूं मैं बिठूर हूं को देखकर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाव विभोर हो गए बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने अपने उद्बोधन में बिठूर गंगा महोत्सव के समापन अवसर पर आए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से कहा बिठूर ऐतिहासिक पौराणिक धार्मिक धरोहर है जिसकी पहचान विश्व पटल पर है ऐसे महोत्सव होने से युवाओं और नौजवानों को अपनी धरोहर की जानकारियां प्राप्त होती है बिठूर में अभी और विकास की जरूरत है सरकार द्वारा और विकास कराया जाए उन्होंने जीटीरोड चौबेपुर से बिठूर को जोड़ने वाली सड़क जो काफी जर्जर है उसके बनाए जाने की मांग मुख्य अतिथि की विधायक ने कहा अयोध्या में राम वन गमन मार्ग का निर्माण हो रहा है माता सीता ने बिठूर में आश्रय लेकर महर्षि बाल्मीकि के सानिध्य में रही यही लव और कुश को जन्म दिया तो बिठूर से अयोध्या तक सीता बन मार्ग का निर्माण होना चाहिए l गंगा महोत्सव समापन अवसर पर आए मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिठूर महोत्सव को सफल तरीके आयोजित होने पर जिला प्रशासन को बधाई दी युवा महोत्सव के समापन की घोषणा की उन्होंने कहा विधायक द्वारा बिठूर के विकास के लिए जो भी मांगे की गई है उनको मैं माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचा कर पूरा कराने का प्रयास करेंगे पतित पावनी मां गंगा के किनारे बसे ऐतिहासिक धार्मिक पौराणिक नगरी बिठूर गंगा महोत्सव का स्वरूप अगले वर्ष से और बढ़ाया जाएगा यहां प्राचीन धरोहरों का विकास किया जाएगा ऐसी धरती पर आकर मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं मैं इस धार्मिक ऐतिहासिक और पौराणिक धरती को बार-बार नमन करता हूं उन्होंने 5 दिनों से बिठूर गंगा महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे कलाकारों एवं आयोजकों को प्रशस्ति पत्र देकर मंच पर सम्मानित किया बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा द्वारा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को गंगा महोत्सव स्मृति चिन्ह भेंट किया गया इस मौके पर प्रमुख रूप से मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ निर्मला सिंह मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी एडीएम फाइनेंस संजय चौहान उप जिलाधिकारी संजय सिंहज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएस प्रेरणा सिंह  एमएलसी अरुण पाठक जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी एसपी वेस्ट संजीव सुमन अधिशासी अधिकारी विनय शुक्ला चंद किशोर शुक्ला थानाध्यक्ष बिठूर अनुराग सिंह नाना राव पेशवा स्मारक सहायक प्रबंधक उमेंद्र कुमार यादव व मारुत मिश्रा आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद है l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।