वृक्ष लगाओ विश्व बचाओ तथा प्लास्टिक को ना कहें" मुहिम को धार देने के लिए नैतिक जागरण मंच ने भीषण गर्मी के उपरांत मानसूनी वर्षा होने पर खेतों में सैकड़ों वृक्ष लगाएं।
बगहा:- वृक्ष लगाओ विश्व बचाओ तथा प्लास्टिक को ना कहें" मुहिम को धार देने के लिए नैतिक जागरण मंच ने भीषण गर्मी के उपरांत मानसूनी वर्षा होने पर खेतों में सैकड़ों वृक्ष लगाएं। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:- बगहा नगर के नैतिक जागरण मंच के सचिव निप्पू कुमार पाठक ने बताया कि एकादशी व्रत का नहाए खाए हैं और सोमवार को एकादशी व्रत है। इसलिए नैतिक जागरण मंच इस अवसर पर पेड़ों को दान करेगा या फिर कहीं वृक्षारोपण कार्यक्रम को संपन्न करेगा । क्या आप भी इस पावन पर्व पर वृक्ष लगाएंगे या वृक्षों का दान करेंगे। यदि हां तो नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के मुहिम से जुड़े। जिसने आज अपने द्वारा किए गए वृक्षारोपण की झलकियां आप को प्रेरित करने के लिए संप्रेषित कर रहा है। "वृक्ष लगाओ विश्व बचाओ तथा प्लास्टिक को ना कहें" मुहिम को धार देने के लिए नैतिक जागरण मंच ने भीषण गर्मी के उपरांत आज मानसूनी वर्षा होने पर खेतों में सैकड़ों वृक्ष लगाएं। वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम कॉपरेटिव कोचिंग सेंटर नारायणपुर बगहा ...