सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

झाँसी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नशे की गिरफ्त में युवा, जगह-जगह स्लोचन व व्हाइटनर का नशा करते मिलते बच्चे

नशे की गिरफ्त में युवा, जगह-जगह स्लोचन व व्हाइटनर का नशा करते मिलते बच्चे रिपोर्ट-अमित मिश्रा झाँसी। यह है डिजीटल इंडिया, जहां नशे के सौदागर भारत की युवा पीढ़ी को गर्त में धकेल रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों ने तो नशे के लिए नए-नए तरीके इजाद कर लिए हैं। इनमें साइकिल के पंक्चर बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाला सिल्यूचन व गलत लिखे को हटाने में इस्तेमाल होने वाला व्हाइटनर भी शामिल है। यह नशा उन लोगों में ज्यादा प्रचलित है, जिन्हें नशा तो करना है, मगर उनके पास पैसे नहीं होते हैं। इनमें घर से भागे नौनिहाल विशेष रूप से शामिल हैं। रात का समय हो या फिर दिन का समय रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य चौराहों पर इस घातक नशे की गिरफ्त में पूरी तरह आ चुके ये नौनिहाल अस्त-व्यस्त हालत में मिल जाएंगे। बीस से 30 रुपए में मिल जाता है एक ट्यूब दिन भर किसी होटल, ढाबे पर काम करने अथवा भीख मांग कर जो पैसा कमाते हैं, उस पैसे से ये किशोर सिल्यूचन व व्हाइटनर का ट्यूब खरीद लेते हैं और कपड़े में उस टयूब को लगाकर मुंह व नाक से उसे सूंघते हैं। इससे नशा हो जाता है। यह टयूब उन्हें कहीं भी महज 20 से 30 रूपए में आसानी स...

छात्रों के कैरियर को लेकर दिए टिप्स

छात्रों के कैरियर को लेकर दिए टिप्स रिपोर्ट-सुल्तान आब्दी बरुआसागर-छात्र एवं छात्राओं के कैरियर के डेवलोपमेन्ट हेतु आई टी एम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ग्वालियर से आये एक्सपर्ट अमित जैन एवं नरेंद्र वर्मा ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्रदान की।स्थानीय जी  पी नायक गर्ल्स इण्टर कॉलेज में छात्राओं को बताया कि 10th एवं 12th के पश्चात किस क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते है।मैथ एवं साइंस वाले छात्र एवं छात्रों के लिए इंजीनियरिंग फील्ड को सेलेक्ट करना बहुत ही लाभप्रद होता है उसके पश्चात इंजीनियरिंग की ब्रान्च एवं कॉलेज को चुनते समय छात्र एवं छात्राओं को यह जानना अति आबश्यक होता है कि कॉलेज का इंफ्रास्ट्रक्टर,फैकल्टी,सुविधाए प्लेसमेंट उच्चस्तर का है कि नही साथ ही उसको सही व्यक्ति से जानकारी प्राप्त कर अपनी फील्ड का चुनाव करना चाहिए इसके अलावा एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि प्रदेश एवं केंद्र सरकारे तकनीकी शिक्षा हेतु किस तरीके से आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को सहायता प्रदान करती है।एक्सपर्ट  ने आई टी एम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ग्वालियर के बारे में विस्तार से जानकार...

कोचिंग सेंटरो के बाहर रहता है मजनुओं का जमावाडा

कोचिंग सेंटरो के बाहर रहता है मजनुओं का जमावाडा झाँसी: विद्यालयों में अध्ययन न करने के अभाव में छात्र-छात्रायें कोचिंग सेंटरो का सहारा ले रहे हैं, परंतु  कोचिंग सेंटरों पर पढऩे वालों के अलावा मजनुओं की संख्या अधिक रहती है जिसकी वजह से आए दिन कोई न कोई घटना घटित होती है इसको लेकर एंटी रोमियो स्क्वायड, कोबरा और 100 डायल आंखे मूंदे हुए है जबकि यह एक गंभीर समस्या है। झांसी के स्टेशन रोड, इलाहाबाद बैंक चौराहा से सदर रोड, आतियातालाब, पचकुईंयां, 48 चैम्बर के नजदीक, आर्य कन्या इं.कालेज के अलावा कई जगहों पर कोचिंग सेंटर खुले हुए हैं जहां छात्र-छात्राओं का जमावाड़ा लगा रहता है इनको परेशान करने के लिए आपराधिक तत्व और मजनू मंडमडाराते रहते है जैसे उनका साम्राज्य स्थापित हो गया हो इतना हीं नही तीव्र गति से चार व दोपहिया वाहन तेज गति से आते है और कभी कभी गति असंतुलित होने की वजह से मुंह हाथ तोड़ बैठते है। यह शहर की एक प्रमुख समस्या बनती जा रही है। चूंकि अधिकांश कोचिंग सेंटरों के बाहर वाहन खडे करने की जगह नहीं है और वो वाहनो को सडको पर लगवा देते है और जब कोचिंग क्लास छूटती है तो पूरा कुंभ...

भगवान हनुमान के मुद्दे पर स्वामी प्रसाद का अलग अंदाज, बताया पूज्य महापुरुष

भगवान हनुमान के मुद्दे पर स्वामी प्रसाद का अलग अंदाज, बताया पूज्य महापुरुष   रिपोर्ट-अमित मिश्रा झांसी। भाजपा नेताओं और मंत्रियों की भगवान हनुमान को लेकर बयानबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। झांसी पहुंचे योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का भगवान हनुमान को लेकर अलग अंदाज नजर आया। उन्होंनंे नाम न लेते हुए उन्हें पूज्य एवं महापुरुष बता दिया है। उन्होंने कहा कि जो पूज्य है, महापुरुष है, जिसे सभी मानते हैं, उनकी कोई जाति नहीं होती है। उस व्यक्ति का कोई परिवार नहीं होता है। बल्कि ऐसे लोग सबके होते हैं। वहीं फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को लेकर कि उनकी सुरक्षा पुलिस बाद में करेगी जनता पहले करेगी। क्यों कि यह भगवान बुद्ध की धरती हैं। झांसी में कुशवाहा समाज का सम्मेलन हुआ है। जिसमें शामिल होने के लिए योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या झांसी आए हुए थे। जहां उन्होंने पत्रकारों से मुलाकात करते हुए भगवान हनुमान के सवाल का जबाब देते हुए कहा कि उनका मानना है कि जो भी पूज्य है, महापुरुष है वह सभी का होता है। उसकी न कोई जाति होती और न ही धर्म। इसलिए महापुरुषों प...

महिला दवा व्यवसायी को बीच सड़क पर बाइक सवारों ने मारी गोली, हालत गंभीर

महिला दवा व्यवसायी को बीच सड़क पर बाइक सवारों ने मारी गोली, हालत गंभीर रिपोर्ट-अमित मिश्रा झांसी। बुन्देलखंड में झांसी जिले के नवाबाद थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के नजदीक बाइक सवारों ने स्कूटी सवार एक महिला को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। घायल महिला दवा व्यवसाई बताई जा रही है। उसका अपने पार्टनरों से मुकद्मे को लेकर रंजिश चल रही थी। झांसी जिले के सीपरी बाजार थानान्तर्गत मिशन कम्पाउंड निवासी श्रीमती अनीता मिश्रा दवा व्यवसाई है। काफी समय पहले उसकी पंकज शर्मा नाम के युवक के साथ दवा के व्यापार में पार्टनरी थी। आरोप है कि पकंज शर्मा ने पार्टनरी के दौरान धोखाधड़ी की थी। जिसकी महिला ने शिकायत करते हुए मामला दर्ज कराया था। महिला के बेटे का कहना है कि उक्त मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। मुकद्मे में राजीनामा बनाने के लिए पंकज शर्मा महिला पर दवाब बना रहा था। राजीनामा करने से इंकार करने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा था। रोज की तरह देर शाम काली माई के मंदिर जाने की कहकर महिला अपनी स्कूटी ...

कर्नाटका सम्पर्क क्रांति व दूरंतो ग्वालियर में रुकेंगीं

कर्नाटका सम्पर्क क्रांति व दूरंतो ग्वालियर में रुकेंगीं     रिपोर्ट-अमित मिश्रा झांसी। रेल मंत्री पियूष गोयल द्वारा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मांग पर ग्वालियर को एक और सौगात प्रदान कर दी है। रेल मंत्री द्वारा केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर को लिखे पत्र में बताया गया है कि 12649/12650 हजरत निजामुददीन-यशवंतपुर कर्नाटका सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस व 12269/12270 हजरत निजामुददीन-चैन्नई दूरंतो एक्सप्रेस ग्वालियर स्टेशन पर रुकेगी। इन दोनों गाडिय़ों के ग्वालियर स्टेशन पर रुकने से यात्रियों को काफी लाभ होगा। रेल प्रशासन द्वारा बताया गया है कि उक्त दोनों गाडिय़ों का प्रयोगिक ठहराव 25 दिसम्बर से प्रदान किया गया है। इसके तहत ग्वालियर स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान तय कर दिया गया है। इसमें 12649 यशवंतपुर-निजामुद्दीन कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 04.09 बजे आकर 04.11 बजे रवाना होगी। 12650 निजामुद्दीन-यशवंतपुर कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 10.36 बजे आकर 10.38 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार 12269 चेन्नई-निजामुद्दीन दुरन्तो एक्सप्रेस 06.54 बजे आकर 06.56 बजे रवाना होगी। 12270 निज...

उमा बोलीं- नसीरुद्दीन शाह शर्म करो, जिसका खा रहे उसी को कर रहे बदनाम

उमा बोलीं- नसीरुद्दीन शाह शर्म करो, जिसका खा रहे उसी को कर रहे बदनाम रिपोर्ट-अमित मिश्रा झांसी।जिस देश का खा रहे हो उसी देश में डरने की बात कहकर तौहीन की जा रही है। इससे ज्यादा शर्म करने और डूब मरने वाली कोई बात नहीं है। यह कहना है केन्द्रीय मंत्री उमा भारती का। जिन्होंने फिल्म अभिनेता  नसीरुद्दीन शाह  के उस बयान पर अपनी टिप्पणी देते हुए कहा कि उन्हें भारत में डर लगता है। झांसी-ललितपुर सांसद/केन्द्रीय मंत्री उमा भारती सड़क मार्ग होते हुए झांसी पहुंची। जहां उन्होंने फिल्म अभिनेता  नसीरुद्दीन शाह  द्वारा दिये गये ब्यान पर कहा कि हमारे देश में जान दांव पर लगाकर गऊ माता की रक्षा करने की परम्परा रही है। आज सबसे ज्यादा नक्सली हमले यदि कहीं हो रहे है तो वह अमेरिका जैसे देशों हो रहे हैं। जहां सिक्खों की पगड़ी देखकर उन पर हमले किये जाते हैं। वहां जिस नाम के साथ खान लगा होता हो वहां अमेरिका के कस्टम पर, हवाई अड्डे पर कपड़े उतारकर पूरी जांच होती है। चाहे फिर वह मंत्री हो या फिर अभिनेता। जिन्होंने यह बयान दिया है वह उनसे पूंछना चाहती है कि दुनिया में सबसे ज्यादा  अल...

जनता से किये वादों को याद दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी ने झांसी में निकाला पैदल मार्च

जनता से किये वादों को याद दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी ने झांसी में निकाला पैदल मार्च   रिपोर्ट-अमित मिश्रा झांसी। जनता से किये गये वादों को अभी तक उत्तर प्रदेश की योगी सरकार व केन्द्र की मोदी सरकार ने पूरा नहीं किया है। जिस कारण वह जनता परेशान है। जनता की परेशानियों को देखते हुए आज झांसी में समाजवादी पार्टी ने पैदल रैली निकाली। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता झांसी के इलाईट चौराहे पर एकत्रित हुए है। जिसमें सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन समेत अन्य समाजवादी  पार्टी के कार्यकर्ता ने इलाइट चौराहे से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी पहुंचे। जहां उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में बताया गया कि केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने चुनावी मंच से बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने का वादा किया था। इसके अलावा उन्होंने किसानों की समस्याओं को दूर करना, अन्ना पशुओं की समस्या, फसल का उचित दाम, महंगाई जैसी समस्याओं को दूर करने का जनता से वादा किया था। लेकिन ...

झांसी डीएम कार्यालय में मिट्टी का तेल डालकर बुर्जुग महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

झांसी डीएम कार्यालय में मिट्टी का तेल डालकर बुर्जुग महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास रिपोर्ट-अमित मिश्रा Dec 24 2018 झांसी। बुन्देलखंड के झांसी जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में एक बुर्जुग महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे पहले महिला अपने मकसद में कामयाब होती उसे वहां लगे सुरक्षाकर्मियों ने बचा लिया। इसके बाद उक्त महिला का पकड़कर महिला थाने की पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला का आरोप है कि पांच साल से उसका बेटा गायब है। वह न्याय पाने के लिए अधिकारियों और थाने के चक्कर लगा रही है लेकिन उसकी मदद नहीं की गई। मजबूरन उसे यह कदम उठाना पड़ा। मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर थानान्तर्गत ग्राम दुमदुआ निवासी अजब कुवंर के बेटे अरविन्द कुमार का विवाह श्रीमती अराधना उर्फ लक्ष्मी के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि उसके बेटे की पत्नी का चरित्र व आचरण खराब था। जिस कारण पति से अक्सर होता था। 22 दिसम्बर 2013 को उसकी बहू ने अपने माता-पिता व कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया था। जिसकी शिकायत करते हुए उसने झांसी के रक्सा थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज ...

अपराध मुक्त जनपद बनाने के लिए झांसी एसएसपी ने थानेदारों के कसे पेंच

अपराध मुक्त जनपद बनाने के लिए झांसी एसएसपी ने थानेदारों के कसे पेंच रिपोर्ट-अमित मिश्रा  Dec 24 2018 झांसी। अपने-अपने थाना क्षेत्र में फरार और वांछित अपराधियों को पकड़ा जाये। अपराधिक घटनाओं पर शीघ्र अकुंश लगाने का प्रयास किया। यदि ऐसा नहीं होगा तो कार्रवाही के लिए तैयार रहें। कुछ ऐसे ही निर्देश आज सख्त रुख अपनाते हुए झांसी एसएसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में थानेदारों को दिये हैं। झांसी पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ ओपी सिंह की अध्यक्षता में जनपद के थानेदारों की अपराध समीक्षा बैठक हुई। जिसमें सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। बैठक में एसएसपी ने थानेदारों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी सूचनाओं को गम्भीरता से लें। महिला सम्बधी शिकायतों को सुनकर गम्भीरता लें और निस्तारण करें। लम्बित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाये। इसके साथ थानों में रख-रखाव और साफ-सफाई बेहतर बनायें। रात्रि में पेट्रोलिंग व्यवस्था बढाई जाये। जिससे अपराध पर अकुंश लगाकर शासन के अनुरुप काम किया जाये। किसी भी सूचना को हल्के से नहीं लिया जाये। क्यों कि छोटी-छोटी वारदातें ही बड़ा रुप धारण कर लेती...

अधिकारियों की उदासीनता के चलत रोडवेज की बसें कई महीनो से बंद

अधिकारियों की उदासीनता के चलत रोडवेज की बसें कई महीनो से बंद  रिपोर्ट - अमित मिश्रा गरौठा झांसी |वैसे तो सरकार की मंशा है कि सबका साथ सबका विकास और योगी सरकार खासतौर से ग्रामीणों को ज्यादा सुबिधा देने के लिए कटिबद्ध है |लेकिन परिवहन विभाग के आधिकारियो की उदासीनता के कारण झांसी से ककरबई चलने वाली डिपो की बसें कई महीनो से नही चल रही है |जिससे सैकड़ों गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है |वैसे ही गरौठा तहसील झांसी जिले की अति पिछड़ी तहसील है इसके बावजूद भी अधिकारियों की उदासीनता तो देखें कि झांसी से जो रोडवेज की गाड़ियां ककरबई जाती है उसको बंद किए कई महीने हो गये| पहले तो आरएम साहब एक बहाना बना दिया करते थे कि स्टाफ की कमी है अब तो परिचालकों की भर्ती भी हो चुकी है| और परिचालक भी पर्याप्त है लेकिन झांसी से गरौठा ककरबई बस नही भेजी जाती है जिससे बरमाईन घटियारी प्रतापपुरा क ककरबई हीरा नगर कचीर धमनौड खरवाच ठर्रो प्रतापपुरा मछलीकांच साहित सैकड़ों गांव के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |आखिर परिबहन बिभाग के आधिकारी कब तक अपनी हठधर्मिता पर बने रहेगे और लोगों...

नवांगतुक थाना प्रभारी के पदभार संभालने के बाद प्रेम नगर थाना क्षेत्र में जुआरी व सट्टे बाज निकल पड़े अपने बिलों से बाहर

नवांगतुक थाना प्रभारी के पदभार संभालने के बाद प्रेम नगर थाना क्षेत्र में जुआरी व सट्टे बाज निकल पड़े अपने बिलों से बाहर थाना प्रेमनगर क्षेत्र में गगन गौड़ के थाने का प्रभार संम्भालने के बाद सटोरियों बाक्षें खिली क्योकि इन थानाध्यक्ष महोदय के थाना सीपरी बाजार क्षेत्र थानाध्यद्व रहते हुए पूर्णरूप् से इन लोगों अपना आर्शीवाद दिया था अब यही लोग थाना प्रेमनगर क्षेत्र में यह कहते नजर आ रहे है कि अब हमारे थानेदार महोदय अपने क्षेत्र में थानेदार साहब के आते ही खिले सटोरियों के चेहरे खिल गये और वह चरण वन्दना करने पहंच गये। एक साथ जनपद के डेढ़ दर्जन से अधिक थानेदारों की सूची जारी होने के बाद चर्चित थानों में हुई थानेदारों की पोस्टिंग के बाद सटोरियांं के चेहरो पर खुशी नजर आई और सुबह से थानों के बाहर खडे़ होकर अपने साहब के आने का इंतजार करते दिखाई दिये। जैसे ही थानेदार साहब थानों में पहुंचे तभी सटोरियों उनके कदमों में ढेर हो गये। साहब ने भी बड़ी मुस्कुराहट के साथ उन्हें देखकर ईशारा कर दिया। इसके बाद सटोरिये दूसरे थानों में पहुंचे और उनका भी आर्शीवाद लिया। जबकि ये सटोरिये अपने क्षे़त्र छोड़कर दूसरे थ...

झांसी मीडिया क्लब ने की नगर की कार्यकारिणी घोषित

झांसी मीडिया क्लब ने की नगर की कार्यकारिणी घोषित रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। पत्रकारों की समस्या को लेकर लगातार संघर्षरत पत्रकारों का एक मात्र संगठन झांसी मीडिया क्लब है। अभी हाल ही में क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने संगठन का विस्तार करने के उदेश्य से नगर की कमान पत्रकार तौसीफ क़ुरैशी को सौंपते हुए नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत कर नगर कार्यकारिणी घोषित करने की जिम्मेदारी दी। इस पर शुक्रवार को नगर की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। नगर में संगठन को मजबूत करने के लिए झांसी मीडिया क्लब की एक बैठक अध्यक्ष मुकेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें नगर की कार्यकारिणी में पत्रकारों को शामिल करने के लिए नगर अध्यक्ष तौसीफ कुरैशी द्वारा दिये गये पत्रकारों के नामों पर पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृति मिलते ही मनोनीत किए गए नगर अध्यक्ष तौसीफ क़ुरैशी की कार्यकारिणी में अतुल वर्मा को उपाध्यक्ष, इरशाद मंसूरी को सह-उपाध्यक्ष, दुर्गा शंकर दीक्षित को नगर मंत्री, असलम खान को महामंत्री, आफरीन खान को नगर संगठन मंत्री, विवेक दौहरे को नगर कोषाध्यक्ष, आकाश कुलश्रेष्ठ को ...

सीपरी बाजार ओवरब्रिज: धूल के कारण मास्क पहनकर हो रहा काम

सीपरी बाजार ओवरब्रिज: धूल के कारण मास्क पहनकर हो रहा काम रिपोर्ट-अमित मिश्रा झांसी। सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लाइन नहीं बनने के कारण दिन भर धूल उड़ती रहती है, इससे दुकानदारों को बिना मास्क के बैठना मुश्किल हो रहा है। राहगीरों को भी चेहरे पर रुमाल या दूसरा कपड़ा बांधना पड़ रहा है। ओवरब्रिज के नीचे बेतरतीब दुकानों के अतिक्रमण और ऑटो चालकों ने भी यातायात व्यवस्था बिगाड़ रखी है। जून 2014 में सीपरी बाजार ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने के बाद से यहां से निकलने वाले और रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उप्र सेतु निगम अपने हिस्से का पुल बना चुका है। इससे पुल के नीचे बेतरतीब दुकानों के अतिक्रमण से पैर रखने की जगह भी नहीं बची है। सीपरी बाजार की तरफ एक ओर पुरानी दुकानें बनी हैं तो दूसरी तरफ रेलवे की संपत्ति है। रेलवे की और भी वैध और अवैध दुकानें खुली हैं। पुल के नीचे अस्थायी दुकानों और ऑटो चालकों ने अतिक्रमण कर रखा है। कई जगह लोग अपने चार पहिया वाहन खड़े करके चले जाते हैं। नगर निगम ने इस अव्यवस्था को सुधारे बिना ही एक तरफ नाली का निर्माण शुरू करा दिया है। खोदी गई मिट्ट...

जनपद के पत्रकारों की समस्याओं को लेकर किया सांकेतिक धरना-प्रदर्शन

जनपद के पत्रकारों की समस्याओं को लेकर किया सांकेतिक धरना-प्रदर्शन रिपोर्ट-नाजमा आब्दी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजा 6 सूत्रीय मांगों से भरा ज्ञापन झांसी मीडिया क्लब सहित तमाम मीडिया संगठन संयुक्त रूप से उतरे आन्दोलन में झांसी। जनपद के पत्रकारों को सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं का लाभ दिये जाने व पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को निस्तारण कराने की मांग को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झांसी मीडिया क्लब सहित तमाम मीडिया संगठनों ने संयुक्त रूप से कचहरी चौराहे स्थित गांधी उद्यान में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही 6 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेज कर शीध्र ही मांगों को पूरा किया जाने की मांग की गई। अन्यथा स्थिति में बड़ा आन्दोलन करने की चेतावनी दी। गुरूवार को झांसी मीडिया क्लब के तत्वाधान में जनपद के पत्रकारों ने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने धरने को संम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद में पत्रकारिता से जुड़े पत्रकारों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। पत्रकारों को इतना वेतन नहीं ...

साहित्यकार दिनेश बैस को दी श्रद्धांजलि।

साहित्यकार दिनेश बैस को दी श्रद्धांजलि। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। दिनेश बैस मानवीय संवेदनाओं के पोषक, जनवाद के पक्षधर, सिद्धान्तों पर अड़िग रहने वाले, प्रगतिशील चेतना से लैस, तार्किक व्यक्ति थे। वे हमेशा पाखण्डवाद, धार्मिक जडता, अन्धविश्वास, सामाजिक कुरीतियों के मुखर विरोधी रहे। देहदान करने का साहसिक निर्णय लेकर उन्होनें समाज में जाग्रति का काम किया। उपरोक्त विचार वामपंथी विचारक, चिन्तक, साहित्यकार, व्यंग्यकार, स्तम्भकार व प्रलेस के अध्यक्ष दिनेश बैस के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए झांसी की साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं एवं श्रम संगठनों प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस), भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा), अभियान, जन संस्कृति मंच (जसम), समर्पण, संकल्प, कलाम ऐजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी, जिला ट्रेड यूनियन समन्वय समिति, नार्थ सेन्ट्रल मैन्स रेलवे यूनियन, जिला जनकल्याण महासमिति, बुन्देलखण्ड मातृभूमि युवा समाजसेवी संस्थान, कलाविद् स्व. भगवानदास गुप्ता कला शैक्षणिक उत्थान समिति आदि द्वारा आयोजित ‘‘स्मरण में है जीवन’’ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने व्यक्त किए। व...

23 से 25 दिसम्बर तक तीन दिवसीय तीर्थ प्रभावना कार्यक्रम शांति प्रदाता अतिशय क्षेत्र करगुंवा जी में आयोजित किया जाएगा।

23 से 25 दिसम्बर तक तीन दिवसीय तीर्थ प्रभावना कार्यक्रम शांति प्रदाता अतिशय क्षेत्र करगुंवा जी में आयोजित किया जाएगा। रिपोर्ट- नाजमा आब्दी झांसी। उत्तरांचल दिबंगर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी और सहयोगी संस्थाओं अखिल भारतीय जैन,पत्र संपादक संघ एवं ज्ञान माइनोरिटी वेलफेयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा 23 से 25 दिसम्बर तक तीन दिवसीय तीर्थ प्रभावना कार्यक्रम शांति प्रदाता अतिशय क्षेत्र करगुंवा जी में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न भागों से प्रशासनिक अधिकारी,न्यायमूर्ति एवं न्यायाधीश तीर्थ प्रतिनिधि संपादक एवं पत्रकारगण,प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी भाग लेंगे। उक्त जानकारी उत्तरांचल दिगम्बर जैन कमेटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन व संरक्षक कैलाश चन्द्र जैन ने संयुक्त रुप से पत्रकारों को दी। आर्यका रत्न पूर्णमति माताजी के सानिध्य में होने जा रहे इस सम्मेलन की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा बुन्देलखण्ड की 101वीं तीर्थयात्रा के उपलक्ष्य में तीर्थ प्रभावना कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें 23 दिसम्बर को सुबह 10 से 1 बजे तक जन-जन पहुंचाएं,तीर्थ बचाएं सत्र आयोजित...

साइबर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है

साइबर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। साइबर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन लोग खुद को लाभ पहुंचाने के लिए साइबर अपराध के दल दल में फंसते नजर आ रहे। ऐसा ही एक मामला नवाबाद थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया। जहां दो लोगों ने एक व्यापारी की आयकर विभाग की आईडी हैक कर काफी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने दोनों अरोपियों के विरूद्व मामला दर्ज कर लिया।  सिविल लाइन निवासी राजीव खण्डेलवाल ने रविवार को नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह व्यापारी है और वह लगातार आयकर रिटर्न जमा करता है। इसी के चलते आयकर विभाग ने उसे आयकर जमा करने के लिए आईडी दी थी। आयकर की आईडी व पास वर्ड सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित अमर ज्योति प्रेस के संचालक राजीव अरोरा व उसके नौकर इम्तियाज ने हैक कर लिया। जिससे उसे व्यापार व रुपयां का काफी नुकसान हुआ और उसकी छवि भी धूमिल हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्व मामला दर्ज कर लिया। 

ग्राहक बनकर आये असलहाधारी बदमाशों ने मोटर्स पार्ट्स व्यापारी के घर घुस गये। बदमाशों ने व्यापारी को बंधक बनाकर लूटपाट

ग्राहक बनकर आये असलहाधारी बदमाशों ने मोटर्स पार्ट्स व्यापारी के घर घुस गये। बदमाशों ने व्यापारी को बंधक बनाकर लूटपाट रिपोर्ट-नाजमा आब्दी चिरगांव थाना क्षेत्र में ग्राहक बनकर आये असलहाधारी बदमाशों ने मोटर्स पार्ट्स व्यापारी के घर घुस गये। बदमाशों ने व्यापारी को बंधक बनाकर लूटपाट कर भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी कर पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। मोहल्ला पहाड़ी चुंगी निवासी अनिल जैन की घर के नीचे मोटर्स पार्ट्स की दुकान खोले है और ऊपरी मंजिल में रहते। शनिवार की रात्रि जब अनिल दुकान बंद कर अपने घर में चले तो कुछ देर बाद चार अज्ञात युवक दुकान पर पहुंचे और दुकान खुलवाने के लिए उन्होंने शटर को खटखटाना शुरू कर दिया। इस पर व्यापारी के घर में रहने वाला लड़के ने दुकान खोली तो उक्त युवकों ने सर्वो कम्पनी का ऑयल मांगा तो लड़के ने सर्वो कम्पनी का ऑयल न होने की बात कही। इस पर युवकों ने दूसरी कम्पनी का ऑयल की मांग की। यह सुनने के बाद लड़का अनिल जैन के पास पहुंचा और अभी दोनों बात कर ही रहे थे। तभी उक्त चारों युवक कमरे में पहुंच गये। इससे पहले को...

खसरा और रुबेला के प्रति लोगों को बच्चों ने किया जागरुक,

खसरा और रुबेला के प्रति लोगों को बच्चों ने किया जागरुक,  रिपोर्ट-अमित मिश्रा झाँसी। खसरा और रुबेला के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए आज झांसी के एक स्थानीय स्कूल के बच्चों ने रैली निकाली। जिसमें बच्चों के हाथों में खसरा और रुबेला की जानकारी लिखी हुई तख्तियां थी। इसके अलावा परिवहन सुरक्षा नियमों, प्लास्टिक प्रदूषण एवं मोबाईल जनित दुष्प्रभाव इत्यादि विषयों पर जन जागरूकता के संदेश बच्चों द्वारा पम्पलेट्स एवं नारे द्वारा दिये गये। रैली का डॉ॰ सुशील प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर शुभाम्भ किया गया। यह रैली स्कूल से प्रारम्भ होकर ईलाइट चौराहा पहुंची। जहां स्कूल के बच्चों ने “एमआर का टीका स्वस्थ जीवन का तरीका” के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ॰ सुशील प्रकाश ने लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए बताया कि खसरा और रूबेला जैसी घातक बीमारियों से बचाव के लिए एमआर टीकाकरण ही एक मात्र उपाय हैं। यह टीका पूर्णतया सुरक्षित हैं। इसलिए जनता से उनकी अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों को एमआर का टीका अवश्य लगवाएँ। इसके बाद ईलाइट चौराहे पर ...