सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सडक का निर्माण नहीं कराना था, तो इसे खुदवाया क्यों,आप नेता धर्मबीर भड़ाना का प्रदर्शन,

सडक का निर्माण नहीं कराना था, तो इसे खुदवाया क्यों,आप नेता धर्मबीर भड़ाना का प्रदर्शन,


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: सेक्टर-21 से लेकर कोली कॉलोनी से होते हुए गांधी कॉलोनी चौक तक जाने वाले पेरीफरल रोड के निर्माण में किए जाने वाली देरी से नाराज सैंकडोंं लोगों ने आज  आप नेता धर्मबीर भडाना के नेतृत्व में सडक पर बैठकर प्रदर्शन किया और तुरंत प्रभाव से रोड के निर्माण की मांग की। ज्ञातव्य है कि इस पेरीफरल रोड को पूरी तरह से खोद दिया गया है, मगर एक महीना होने के बावजूद भी रोड का निर्माण नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते खुदे हुए रोड की सारी मिट्टी लोगां के घरों में घुसती है और लोग परेशान हैं। आप नेता धर्मबीर भडाना ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक को आम गरीब लोगों की बिल्कुल परवाह नहीं है। अगर इस सडक का निर्माण नहीं कराना था, तो इसको खुदवाया ही क्यां गया। रोड़ के खोदे जाने की वजह से न तो यहां पर वाहनां के जाने के लिए व्यवस्था है और लोगों के घरों में मिट्टी उडकर जाती है, वो अलग। लोग बहुत परेशान है, मगर स्थानीय विधायक को लोगों की कोई परवाह नहीं है। उन्हांने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। जब एक स्थानीय विधायक अपने घर से लगती हुई सडक को ही नहीं, बनवा पा रही हैं, तो वो क्षेत्र में क्या विकास कार्य करवाएंगी। भडाना ने कहा कि आज शहर की हालत बदहाल है, बडखल विधानसभा क्षेत्र के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं, मगर उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। सेक्टर-48 में जलभराव की विकट स्थिति, गांव बडखल में मेन रोड की खस्ता हालत या क्षेत्र के किसी भी हिस्से की बात कर लें भाजपा की स्मार्ट सिटी की पोल खुलती नजर आ रही है। भाजपा ने स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया है। धर्मबीर भडाना एवं स्थानीय लोगो द्वारा रोड पर बैठकर धरना देने की बात सुनकर निगम के जेई मौके पर आए और दस दिन के अंदर रोड के निर्माण की बात कही। उनके आश्वासन के बाद लोगां ने धरना समाप्त किया। धर्मबीर भडाना ने कहा कि अगर दस दिन के अंदर सडक का निर्माण नहीं हुआ,तो अगला धरना स्थानीय विधायक की कोठी पर देंगे। धरने को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी सुरजीत नागर ने कहा कि सडक बनाने के नाम पर लोगों के घरों के आगे रोड को खोदना और फिर उसको इसी स्थिति में छोड देना कहां का न्याय है। निगम प्रशासन को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और लोगों की परेशानी को समझना चाहिए। उन्हांने स्थानीय विधायक पर विकास कार्यों में पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि वो पिक एण्ड चूज की नीति के तहत कार्य करवा रही हैं। धरने में स्थानीय निवासी पलटूराम,अनिल भाटिया,राजेन्द्र पांचाल,राजेन्द्र पाल,पवन अरोडा, हिमांशु गोला,आशीष रोहिल्ला, तेजस पांचाल,विनय कपूर, अमित कुमार,धरमवीर जैमिनी, गौरव कुमार राजपूत,सुरजीत नागर, प्रवीण टुटेजा एवं सतीश लविन आदि शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...