सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनपद के पत्रकारों की समस्याओं को लेकर किया सांकेतिक धरना-प्रदर्शन


जनपद के पत्रकारों की समस्याओं को लेकर किया सांकेतिक धरना-प्रदर्शन


रिपोर्ट-नाजमा आब्दी

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजा 6 सूत्रीय मांगों से भरा ज्ञापन
झांसी मीडिया क्लब सहित तमाम मीडिया संगठन संयुक्त रूप से उतरे आन्दोलन में
झांसी। जनपद के पत्रकारों को सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं का लाभ दिये जाने व पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को निस्तारण कराने की मांग को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झांसी मीडिया क्लब सहित तमाम मीडिया संगठनों ने संयुक्त रूप से कचहरी चौराहे स्थित गांधी उद्यान में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही 6 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेज कर शीध्र ही मांगों को पूरा किया जाने की मांग की गई। अन्यथा स्थिति में बड़ा आन्दोलन करने की चेतावनी दी।
गुरूवार को झांसी मीडिया क्लब के तत्वाधान में जनपद के पत्रकारों ने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने धरने को संम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद में पत्रकारिता से जुड़े पत्रकारों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। पत्रकारों को इतना वेतन नहीं मिलता कि वह अपने परिवार का भरण पोषण ठीक प्रकार से कर सके। पत्रकार अपना पूरा जीवन सरकार और आम आदमी के बीच माध्यम बने हुए गुजार देता है। वही पत्रकारों की ऐसी स्थिति पर आज तक केन्द्र व प्रदेश की किसी भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अब सभी पत्रकार साथियों के हित के लिए आन्दोलन चलाकर अपनी मांगे उठाई जायेगी। वही 6 सूत्रीय मांगे से भरा ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री व उ.प्र. के मुख्यमंत्री भेज कर मांग करते हुए कहा कि जनपद में कार्य करने वाले पत्रकारों का चिन्हीकरण कर सूची तैयार कराई जाये। इसके लिए एक समिति जिला प्रशासन व रजिटर्ड पत्रकार संगठन की बनाई जाये जो पत्रकारों का चिन्हीकरण कर सके। पत्रकारों का श्रम विभाग में पंजीकरण कराने के लिए नया नियम बनाया जाये। जिससे पत्रकारों को सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकें। पत्रकारों की आकस्मिक मृत्यु पर सरकार उनके परिजनों को एक मुश्त आर्थिक सहायता देने के लिये निर्धारित करें। जिससे उनके परिवार का जीवन यापन हो सके। झांसी में पत्रकारों के लिए सर्वसुविधा युक्त एक प्रेस क्लब भवन बनाया जाये तथा पत्रकारों को आवास मुहैया करायेंज जायें। पत्रकारों व उनके परिजनों को स्वास्थ्य व शिक्षा सेवाओं की फीस में रियायत बरती जाये और उन्हें मूल भूत सुविधायें प्रदान की जाये। इसके अलावा सभी पत्रकारों ने बीते दिनों थाना सदर बाजार क्षेत्र में बरूआसागर के पत्रकार नीरज राय की गाड़ी का शीशा तोड़कर ढाई लाख से अधिक की चोरी के मामले का शीध्र खुलासा करने की मांग जिला व पुलिस प्रशासन से की। धरने को ग्रामीण पत्रकार एसो. के जिलाध्यक्ष डा. बीबी गौर, वरिष्ठ पत्रकार हरिकृष्ण चतुर्वेदी, रामगोपाल शर्मा, उ.प्र. जर्नलिस्ट एसो. के रामकुमार साहू, जिलाध्यक्ष महेश पटैरिया, दीपचन्द चौबे, राजेश चौरसिया, रवि शर्मा आदि ने संम्बोधित किया। इस दौरान नवल किशोर शर्मा, पूर्व संगठन मंत्री सुल्तान आब्दी, नगर अध्यक्ष तौसीफ कुरैशी, रवि मिश्रा, संगठन मंत्री इमरान खान, प्रभात साहनी, विजय कुशवाहा, रानू साहू, अख्तर खान, रोहित झा, भरत कुलश्रेठ, आशीष दुबे, पवन कुमार जैन, अमरजीत सिंह, बीडी प्रजापति, अभिनन्दन जैन, राकेश कुमार जैन, अनुरूद्व नायक, मनोज दुबे, असलम खान, गोविन्द सिंह यादव, बबलू रमैया, विनोद अड़जरिया, जितेन्द्र सिद्वार्थ, नाजमा आब्दी, दर्गा शंकर दीक्षित, सलमान अहमद, उदय नारायण, दयाशंकर कुशवाहा, नीरज साहू, नीरज राय, माधुरी राजपूत, संतोष झा, दीपक श्रीवास्तव, अतुल वर्मा, अजीत चौधरी, रवि साहू, इदरीश बाबा, मो. इदरीश खान, मो. आफरीन खान, इरशाद मंसूरी, विनोद नायक, अरविन्द श्रीवास, बीआर निषाद बट्टा गुरू, आलोक श्रीवास्तव, विवेक दोहरे, राहुल कोष्ठा, सूरज कुमार, पंकज भारती, अरबाज दानिश सहित तमाम ग्रामीण व शहरी पत्रकार मौजूद रहे। धरने का संचालन मण्डल अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी ने किया व सभी का आभार महामंत्री दीपचंद चौबे ने व्यक्त किया।         
   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।