सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोचिंग सेंटरो के बाहर रहता है मजनुओं का जमावाडा

कोचिंग सेंटरो के बाहर रहता है मजनुओं का जमावाडा



झाँसी: विद्यालयों में अध्ययन न करने के अभाव में छात्र-छात्रायें कोचिंग सेंटरो का सहारा ले रहे हैं, परंतु  कोचिंग सेंटरों पर पढऩे वालों के अलावा मजनुओं की संख्या अधिक रहती है जिसकी वजह से आए दिन कोई न कोई घटना घटित होती है इसको लेकर एंटी रोमियो स्क्वायड, कोबरा और 100 डायल आंखे मूंदे हुए है जबकि यह एक गंभीर समस्या है।

झांसी के स्टेशन रोड, इलाहाबाद बैंक चौराहा से सदर रोड, आतियातालाब, पचकुईंयां, 48 चैम्बर के नजदीक, आर्य कन्या इं.कालेज के अलावा कई जगहों पर कोचिंग सेंटर खुले हुए हैं जहां छात्र-छात्राओं का जमावाड़ा लगा रहता है इनको परेशान करने के लिए आपराधिक तत्व और मजनू मंडमडाराते रहते है जैसे उनका साम्राज्य स्थापित हो गया हो इतना हीं नही तीव्र गति से चार व दोपहिया वाहन तेज गति से आते है और कभी कभी गति असंतुलित होने की वजह से मुंह हाथ तोड़ बैठते है। यह शहर की एक प्रमुख समस्या बनती जा रही है। चूंकि अधिकांश कोचिंग सेंटरों के बाहर वाहन खडे करने की जगह नहीं है और वो वाहनो को सडको पर लगवा देते है और जब कोचिंग क्लास छूटती है तो पूरा कुंभ का मेला नजर आता है इसका फायदा अपराधी उठाने से चूंकते नहीं है। कई तरह की वों छींटाकशीं करते है जिनका जबाब पढऩे वाली छात्राएं देना उचित नहीं समझती है। चूंकि कोचिंग क्लासेस सुबह और शाम लगती है और उनको समय पता रहता है इन समय में पुलिस भी व्यस्त रहती है, पूरे शहर का भार पुलिस के कंधो पर वह कहां जाए कहा न जाये इस व्यवस्था में पूरा दिन व्यतीत हो जाता है।

 जो आपराधिक, आवारा और मजनु की श्रेणी में छात्र आते है उनका काम ही पढ़े लिखे छात्र-छात्राओं को अपना जैसा बनाने का रहता है इसीलिए भोर होते ही वो कोचिंग सेंटरो के बाहर मंडमडारने लगते है। आखिरकार प्रशासन द्वारा इन पर कार्यवाही किस आधार पर नहीं की जाती है। कार्यवाही के अभाव में इनके हौसले दिन प्रतिदिन बढते जा रहें है। जबकि कई अभिभावक ऐसे माहौल में अपनी स्यानी बेटियों को सुरक्षित करने के लिए परेशान रहते है। चूंकि स्टेशन रोड एवं शहर के कुछ अन्य क्षेत्र जो कि कोचिंग हब बनते जा रहें है और कोचिंग वाले भी इसका पर्याप्त फायदा उठाने से चूंकते नहीं है। अभी कुछ समय पहले एक चारपहिया वाहन छेड़छाड़ के चक्कर में टकरा गया था वों तो मां-बांप के अच्छे संस्कार थे कि वों सारे लोग सुरक्षित बच गए। हालांकि पुलिस मौंके पर पहुंची और पुलिस ने चैन की सांस ली कि कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। जनहित में जिला व पुलिस प्रशासन से मांग की जाती है कि वो अपना ध्यान इस ओर आकर्षित करें ताकि कोचिंग में पढऩे वाली छात्राओं को जो समस्या पैदा होती है उससे निजात मिल सके। 

नाजमा आबदी झांसी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।