सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया यूसुफ अंसारी ने ० गयारहवीं शरीफ पर गरीब व मजलूमों को किया कंबल वितरण

लालता प्रसाद सलौनिया

फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया यूसुफ अंसारी ने
० गयारहवीं शरीफ पर गरीब व मजलूमों को किया कंबल वितरण

उरई (जालौन)। हजरत मीर मुहीउद्दीन अब्दुल कामंदिर जिलानी रह. की याद में राष्ट्रीय एकता का प्रतीक गयारहवीं शरीफ का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम पीरो वाली मस्जिद व हजरत गोसे आजम साहब की दरगाह पर भब्य मेले का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन मेला संयोजक समाजसेवी यूसुफ अंसारी एवं मेला कमेटी अध्यक्ष ने फीता काटकर किया। इससे पहले यूसुफ अंसारी ने अपने आवास पर हजरत गोसे आजम साहब की याद में गरीब-असहाय महिला व पुरुषों को कंबलों का वितरण किया गया। इस दौरान पांच दर्जन के लगभग कंबलों का वितरण समाजसेवी यूसुफ अंसारी ने अपने सहयोगी शफीकुर्रहमान कशफी, हसन खां, हलीम अंसारी, नासिर अंसारी, हई अंसारी, रियाज अहमद, सलीम अंसारी, आसिफ अंसारी, आमीन ठेकेदार, इरफान खां, फारूक खां, मुस्लिम बाबा, रहीस अहमद आदि मौजूद रहे।
हजरत गोसे आजम की याद में हजारों की संख्या में हिन्दू-मुस्लिम  महिलाओं, पुरुषों, बच्चों हजरत साहब की दरगाह पर चादर चढा व फूल पोसी करके मन्नते मांगी और देश व मुल्क की खुशहाली के लिए अमन शांति के लिए दुआएं मांगी।इस दौरान समाजसेवी यूसुफ अंसारी ने बताया कि हजरत साहब अब्दुल कादिर जीलानी रह. बड़े पीर साहब के नाम से मशहूर है जो हमेशा लोगों को सच्चाई पर चलने के लिए दर्श देते थे इस लिए लोग उन्हें सच्चाई का मसीहा जानते है। वह अपने साथियों के साथ छोटी सी उम्र में बगदाद पढ़ने के लिए जा रहे थे तो उनकी मां ने पीर साहब की सदरी में चालीस अशर्फियां सिलकर हिदायत देते हुए रख दी और कहा कि बेटा कभी झूठ नहीं मत बोलना चाहे कितनी मुसीबत आये रास्ते में डाकू मिल गये उन्होंने सभी लोगों को रोककर पूछा तो पीर साहब ने अपनी सदरी में छुपी हुई अशर्फियां निकाल कर देदी बडे पीर साहब की सच्चाई सभी डाकू हैरत में पड़ पढ़ गये और सभी डाकूओं ने उसी दिन से गलत कार्य छोडकर सच्चाई के रास्ते पर चलने लगे।इस लिए सभी लोगों को पीर साहब के बताये हुए सच्चाई के रास्ते पर चलना चाहिए।

फोटो न. 1 बजरिया स्थित अपने आवास पर असहाय व गरीबों को कंबल बांटते यूसुफ अंसारी व अन्य।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।