सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

त्योहार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ईद-ए-जहरा की खुशबू से महका शहर,मोहम्मद आबिद

ईद-ए-जहरा की खुशबू से महका शहर,मोहम्मद आबिद फरीदाबाद से बी. आर.मुराद की रिपोर्ट  फरीदाबाद:सेक्टर-21 में सईद जैदी के इमाम बाडे मे जशने ईद-ए-जहरा के मौके पर एक महफिल का शानदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाहर से आये शायरो के अलावा स्थानीय शायरो ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की बेटी बीबी फातिमा जहरा सल्वातुल्लाह अलैहा को  इस ईद की मुबारक बाद पेश की। इस महफिल की सदारत मौलाना मोहम्मद आबिद ने किया | कहा कि ईदे जहरा की खुशबू से शहर महक रहा है। मौलाना हैदर मेंहदी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। महफिल में बाहर से आये शायर असगर हुसैन देहलवी,नासिर फतेहपुरी और अली इमाम नौगान्वी के अलावा स्थानीय शायरो मे सैय्यद आजाद हसनैन जैदी,अनवर,परवाज हैदर, मौहम्मद अजीम, मोहममद ज़फर रामपुरी, सलमान जैदी, अनवर मेंहदी,मोहम्मद रजा जैदी,चाँद जैदी, मन्ज़र और खुरशीद सिरसिवी के अलावा शायरे एहलेबैत काशिफ अब्बास ने अपना-अपना नजराना बीबी फातिमा जहरा की खिदमत में पेश करके महफिल को चार चाँद लगा दिये।महफिल की निजामत युवा मोलाना रिजवान हैदर ने  बहुत ही बेहतरीन और यादगार अन्दाज में की। इस नूरानी महफिल का सम...

छात्राओं ने एसएसबी जवानों को राखी बांधी।

बगहा:- छात्राओं ने एसएसबी जवानों को राखी बांधी।       बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा(26अगस्त2018):- बगहा दो प्रखण्ड के मंगलपुर औसानी स्थित 21वीं वाहिनीं एसएसबी कैम्प परिसर में कोचिंग की छात्राओं ने रविवार को एसएसबी कैम्प पहुंचकर जवानों को राखी बांधी।साथ ही कोचिंग के छात्राओं के साथ 21वीं वाहिनीं एसएसबी के जवानों ने  रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण सरक्षंण का संकल्प लिया गया।  इस मौके पर कार्यवाहक कमांडेंट लालाराम महेला ने बहनों का स्वागत करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में लगे जवान भाई-बहन के प्यार के पर्व रक्षाबंधन से हमेशा दूर रहते हैं। ऐसे में जवान क्षेत्रीय बहनों से राखी बंधवाकर उनकी सुरक्षा व  पर्यावरण सरक्षंण का संकल्प लिया गया।और आगे कहा कि सुरक्षा में लगे जवान घर नहीं जा पाते हैं। रविवार को एसएसबी कैम्प स्थित गुरुकुल कोचिंग सेंटर की छात्राओं ने एसएसबी  21वीं बटालियन के जवानों को राखी बांधी।और साथ ही उप कमांडेंट नागमणि सिंह ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। आगे बताया कि बहनों ने राखी बांधकर अपनत्व का संदेश दिया है...

65वीं वाहिनी एस.एस.बी सीमान्त प्रशिक्षण केंद्र बगहा में एस.एस.बी के जवानों ने क्षेत्रीय बहनों से राखी बंधवाकर उनकी सुरक्षा का लिया संकल्प।

बगहा:- 65वीं वाहिनी एस.एस.बी सीमान्त प्रशिक्षण केंद्र बगहा में  एस.एस.बी के जवानों ने क्षेत्रीय  बहनों से राखी बंधवाकर उनकी सुरक्षा का लिया संकल्प।  बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  एस.एस.बी के जवानों ने धूमधाम के साथ रक्षाबंधन का त्योहार  मनाया। बगहा(26अगस्त2018) बगहा:- 65वीं वाहिनी एस.एस.बी सीमान्त प्रशिक्षण केन्द्र बगहा में स्थानीय स्कूली बच्चियों और एस.एस.बी वाहिनीं के जवानों ने रक्षाबंधन का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम में स्थानीय गांव की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।रक्षाबंधन कार्यक्रम का शुभारंभ 65वीं वाहिनीं के कार्यवाहक कमांडेन्ट अरविन्द कुमार चौधरी ने किया।इस अवसर पर श्री चौधरी ने वाहिनीं मुख्यालय की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्थानीय स्कूली बच्चियों व गांव की महिलाओं को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उन्होंने बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल (डी.पी.एस) नोएडा के स्कूली बच्चों ने सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के कर्मियों के लिए राखी भेजी हैं, और बल मुख्यालय के महानिदेशक महोदय के निर्देशानुसार इन राखियों को सीम...

नरकटियागंज प्रखण्ड के 10 +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन ।

नरकटियागंज प्रखण्ड के 10 +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन । चंदन गोयल नरकटियागंज:- नरकटियागंज प्रखण्ड के 10 +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार के दिन श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर संस्कृत दिवस समारोह आयोजन किया गया।जिसका मुख्य विषय लोकतंत्र में राजनीति की दिशा और दशा "मनुस्मृति के परिप्रेक्ष्य में " की चर्चा पर हुई ।आज के वक्ताओं में वशिष्ठ उपाध्याय अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ ,वोट चतुर्वेदी सचिव माध्यमिक शिक्षक संघ ,प्रद्युम्न नाथ तिवारी जानकी संस्कृत महाविद्यालय नरकटियागंज, श्रीनाथ तिवारी प्रचार्य उच्च विद्यालय मथुरा ,सत्येंद्र दुबे प्रचार्य साहू जैन उच्च विद्यालय लौरिया आर्य समाज के प्रचारक सुधीर कुमार  ने संस्कृत की महत्ता पर प्रकाश डाला ।वक्ताओं ने डंके के चोट पर कहा कि जो लोग यह कहते है कि मनु स्मृति से समाज में जाति प्रथा का बढ़ावा मिलता है और आपसी सद्भावना का ह्रास होता है वे मनु स्मृति को तोड़ मरोड़ कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम करते है ।मुख्य वक्ता वोट चतुर्वेदी ने आज की लोकतांत्रिक व्यवस्थ...

सामुहिक रूप से बहनों ने भाइयों के कलाई पर राखी बाँध लगाई सुरक्षा की गुहार*

नरकटियागंज:- * सामुहिक रूप से बहनों ने भाइयों के कलाई पर राखी बाँध लगाई सुरक्षा की गुहार* नरकटियागंज चंदन गोयल नरकटियागंज:- वैसे तो पुरे देश में रक्षाबंधन बड़े धुमधाम से मानाए जा रहे हैं। लेकिन नरकटियागंज प्रखंड में नवयुवक समिति संघ के द्वारा सामुहिक रक्षाबंधन का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 80 बहनों ने 100 भाइयों के कलाइयों पर राखी बाँधकर सुरक्षा की गुहार लगाई। बताया गया  कि जिन भाइयों के पास बहनें नहीं और उनकी कलाइयाँ सुनी रह जाती है उनकी कलाइयाँ सुनी न रहे और जिन बहनों के पास भाई नहीं है उन्हें भी भाइयों की कमी महशुस न हो।भाइयों ने यह शपथ लिया कि हम इन बहनों के आबरू, इज्जत, मान सम्मान पर कभी आँच नहीं आने देंगे। इनकी रक्षा मरते दम तक करेंगे। ये सभी हमारी सगी बहनों से भी बढ़कर है।

*बहन तेरी भेजी राखी मिल गई है।*

रिपोर्ट जितेन्दर पांचाल *बहन तेरी भेजी राखी मिल गई है।* *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ऐसे मनाया जिला प्रशासन ने राखी का त्यौहार* *सीओ रिफाइनरी विनय कुमार चौहान पहुंचे थाना फरह* राकेश कुमार यादव थाना प्रभारी निरीक्षक एवं सभी पुलिस कर्मियों  को क्षेत्रीय बहनों व बालिकाओं ने  राखी बांधकर उनके साथ रक्षाबंधन मनाया मौके पर क्षेत्राधिकारी विनय कुमार चौहान को राखीबांध कर उपहार में उनकी सुरक्षा का बचन दिया - सभी पुलिस कर्मियों के चैहरों पर मुस्कान आई तो वहीं पर क्षेत्राधिकारी भावुक हुए और बहनों को आश्वस्त कर आशीर्वाद दिया मथुरा के विभन्न थानों में मनाया गया रक्षाबंधन क्षेत्रों से आई छोटी छोटी बच्ची व बहनों ने बांधी अपने रक्षक  प्रशासन की कलाई पर राखी कहने को धागा बहुत कमजोर होता है पर रिश्ते पूरे विश्वास के साथ मजबूत बनाता है। बहन बेटियों व प्रशासन के चैहरों पर फैली मुस्कान है

रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ ।

बगहा:- रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ । रिपोर्ट- दिवाकर कुमार बगहा(25अगस्त2018):-बगहा एक व दो के बाजारों में रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में खासी भीड़ रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। मुख्य बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही।रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में विशेष दुकानें सजाई थीं। राखियों की दुकानों पर लड़कियां खरीदारी में जुटी थीं। वहीं छोटे बच्चे भी अपनी पसंद की राखियों के लिए चहल- पहल रहे थे।वही बच्चों के लिए दुकानों पर कार्टून की विशेष राखियां दिखीं।सभी छोटे बच्चे को कृष्ण,छोटा भीम आदि अन्य कार्टून को  खरीदारी कराने खासा उत्साहित दिखे। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बाजार में घेवर की विशेष दुकानें सजाई हैं। इसके अलावा महिलाओं की चूड़ियों, आर्टीफिशियल ज्वेलरी व अन्य साजो श्रंगार, मेंहदी खरीदने के लिए दुकानों पर खासी भीड़ थी।

गुरुवंदन में उन्नाव की प्रतिभओं को मिलेगा मौका*

* गुरुवंदन में उन्नाव की प्रतिभओं को मिलेगा मौका* * 14 जुलाई को होगा उन्नाव में आडिशन * उन्नाव। स्वर सरिता संगीत संस्थान और राजीव सक्सेना म्यूज़िकल ग्रुप के बैनर तले गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित हो रहे चतुर्थ गुरु वंदन 2018 संगीत समारोह के लिये उन्नाव और आस पास की प्रतिभाओं का आडिशन कालेज रोड स्थित टैलेंट रिफार्मर एकेडमी में होगा। आडिशन के डायरेक्टर संगीत गुरु डाॅ. विजय अवस्थी और उस्ताद शेख इब्राहिम ने बताया कि आडिशन में क्लासिकल और लाइट म्यूजिक के अलग-अलग ग्रुप में गायन, वादन और नृत्य के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। आडिशन के संयोजक मनीष सिंह सेंगर ने बताया कि तीनों विधाओं के प्रतिभागियों को जूनियर और सीनियर श्रेणी में रखकर सक्षम निर्णायक मण्डल के द्वारा उनकी प्रतिभा का मूल्यांकन किया जाएगा। कोआर्डिनेटर कथक गुरु रोमा मिश्रा ने बताया कि आडिशन में सफल होने वाली प्रतिभाओं को 5 अगस्त को होने वाले ग्रांड फिनाले में संगीत और नृत्य के वरिष्ठ गुरुजनों के सामने अपना हुनर दिखाकर विजेता बनने के साथ अवार्ड प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। सह संयोजक सलमान खान, तुषार मिश्रा और लक्ष्य निगम ने बता...

सालाना उर्स को लेकर लोगों में भारी उत्साह

रिपोर्ट- योगेंद्र गौतम सालाना उर्स को लेकर लोगों में भारी उत्साह कब्बाली व जवाबी कार्यक्रम  का हुआ आयोजन उन्नाव- जनप के ग्राम सभा उनवा में हजरत शेख सरफुद्दीन गंज शहीद बाबा की मजार पर होने वाले 43 वें सालाना ऊर्स के मौके पर इस बार जबर दस्त कव्वाली व जवाबी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 4 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। जिससे लेकर लोगों  में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि सालाना उर्स के एक हफ्ते पहले से ही बाबा की मजार सजावट से जगमगा रही है।  हजरत शेख सरफुद्दीन गंज शहीद बाबा की मजार पर होने वाले 43 वें सालाना ऊर्स को लेकर लोगो में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। उर्स को लेकर कुछ जिम्मेदार लोगो ने बताया है कि मुरादाबाद में फैजुल्ला शाह बाबा की मजार पर जियारत करने वाले लोगो को वहा से सिफा मिलती थी, तो वहा की काफी बीड को देखते हूऐ तो अब गंज सही बाबा की जियारत के लिए भेजे जाते है। जोकि काफी लोगो को सिफा भी मिलती है और इस बार हार बार की तरह से ज्यादा दूर दराज से लोगो के आने की संभवना बनी हुई है। कुछ जिम्मेदार लोगो ने यह भी बत...