अक्षर ज्ञान परीक्षा का हुआ आयोजन 1004 महिलाओं ने किया प्रतिभाग भगवानपुर : पढ़ने लिखने की कोई उम्र नहीं होती तारा अक्षर कार्यक्रम ने यह सिद्ध कर दिया आज हम ऐसे स्कूल की बात कर रहे हैं जिसमें बच्चे नहीं बल्कि माए पढ़ती हैं विकासखंड भगवानपुर के 28 गांव में आज तारा अक्षर कार्यक्रम के द्वारा आयोजित अक्षर ज्ञान परीक्षा में 1004 महिलाओं ने प्रतिभाग किया प्रतिभागी महिलाओं में काफी उत्सुकता देखने को मिली महिलाओं ने बताया कि उनको जीवन में पहली बार परीक्षा देना बहुत अच्छा लग रहा है इस मौके पर वह बहुत खुश हैं l तारा अक्षर+ कंप्यूटर पर आधारित साक्षरता कार्यक्रम है जिसके द्वारा 15 से 50 साल कि निरक्षर महिलाओं को अक्षर ज्ञान एवं सामान्य गणित की जानकारी दी जाती है प्रत्येक गांव में प्रत्येक दिन दो-दो घंटे के तीन बेचो का आयोजन किया जाता है जिसमें 10 - 10 महिलाओं को पढ़ाया जाता है तारा अक्षर कार्यक्रम के द्वारा अब तक ब्लॉक भगवानपुर में 2832 महिलाओं को साक्षर किया जा चुका है आठ शैक्षिक चरणों के माध्यम से विकासखंड भगवानपुर में 2020 तक 7000 महिलाओं को साक्षर किया जाएगा साक्षर होने के पश्चात इन महिलाओ...