सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

81 जोडे़, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे नव-युगलों को आशीर्वाद देने

81 जोडे़, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे नव-युगलों को आशीर्वाद देने 


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट 


फरीदाबाद:सेक्टर-16ए स्थित दशहरा मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शनिवार को 81 जोड़े परिणय बंधन में बंधे | महाराजा अग्रसेन विवाह समिति की ओर से आयोजित इस समारोह में नवजोड़ों को आशीर्वाद इस के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं | हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि एक पंडाल के नीचे एक साथ 81 लड़कियों का कन्यादान एक मिसाल है | जहां एक आम आदमी के लिए एक लड़की का विवाह करना मुश्किल होता है, वहीं यहां एक साथ 81 लड़कियों का घर बसाकर वास्तव में ऐसा कार्य किया गया जो अतुलनीय है | समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने की, जबकि स्वागताध्यक्ष किरासन समूह के उपाध्यक्ष जेपी गुप्ता थे | पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि जरूरतमंदों का घर बसाने के लिए सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन बहुत ही नेक कार्य है | इसके दूसरे बड़े मायने भी हैं कि ऐसे आयोजनों से जहां दहेज के मामलों में कमी आती है, वहीं आपसी भाईचारा भी विकासित होता है | इस दौरान सिंगला ने कहा कि इस 19वीं सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह से एक बात पक्के तौर पर कही जा सकती है यदि मन में कुछ करने का जज्बा हो तो समाज भी साथ जाता है और मंजिलें आसान हो जाती हैं | उन्होंने कहा समिति के लोग समाज के मौजिज लोगों के पास आयोजन की मदद के लिए तो जाते ही हैं लेकिन साथ ही उनसे नवदंपतियों को आशीर्वाद देने, विशेषकर कन्यादान का सुख लेने की भी अपील करते हैं | शनिवार को अग्रसेन भवन के नजदीक से 81 दूल्हे घोड़ियों पर बैठ कर गाजे-बाजे डांस, आतिशबाजी के साथ विवाह स्थल सेक्टर-16 ए, दशहरा मैदान की ओर निकले तो नजारा देखने लायक था | पहुंचने पर उनका वैदिक रीति रिवाज के साथ विवाह हुआ | इस मौके पर महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के संरक्षक अनिल गुप्ता, पं. वैभव शर्मा, बाएं अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता,तिगांव के विधायक ललित नागर, प्रो.वीरेंद्र सिंह,पूर्व संसदीय सचिव शारदा राठौर, पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष प्रदीप मित्तल, पूर्व मेयर सूबेदार सुमन,मुकेश शर्मा, राजेंद्र भामला, वरुण तेवतिया,गोपाल गर्ग,एमपी रोंगटा,आरसी खंडेलवाल,संतगोपाल गुप्ता,महेश चंद मित्तल,अनिल गुप्ता चांदीवाले, वेद प्रकाश मित्तल,सुदेश गुप्ता,राजीव गोयल,गुलशन बग्गा,योगेश कुमार ढींगडा,बिजेंद्र मावी,अब्दुल गफ्फार कुरैशी,राजेश खटाना,विकास वर्मा,तरूण तेवतिया,रोहित सिंगला,नितिन सिंगला आदि मौजूद थे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।