सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कमिशनर ने गंगा महोत्सव स्थलीय किया निरीक्षण दिए निर्देश

कमिशनर ने गंगा महोत्सव स्थलीय किया निरीक्षण दिए निर्देश  



कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए 

कानपुर।बिठूर महोत्सव होने को अब मात्र केवल दो ही दिन शेष बचे हैं बताते चले बिठूर महोत्सव 18 दिसंबर से 22 दिसंबर  के बीच होना है जिसकी तैयारियों के लिए करके आज कमिश्नर सुभाष शर्मा एवं एडीएम फाइनेंस संजय चौहान ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों को कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाए जाने के निर्देश दिए l कमिश्नर श्री शर्मा ने कार्यक्रम स्थल के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया । और  उपस्थित सभी अधिकारियों से कार्यक्रम की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली बिठूर महोत्सव को सफल बनाए जाने को लेकर उन्होंने कहा की बिठूर महोत्सव के दौरान कोने कोने की सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जाएगी इसके अलावा प्रतिदिन बिठूर के पत्थर घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर फायर ब्रिगेड पीएसी अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी इसके अलावा परिवार के साथ महोत्सव में आने वाले लोगों एवं बच्चों के लिए विषय झूलों की व्यवस्था की जाएगी इसके अलावा पार्किंग प्रमुख रूप से बिठूर थाना निकट स्थित मेला ग्राउंड को चिन्हित किया गया है किसी तरह की अव्यवस्था ना हो इसके मद्देनजर यातायात पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात होगी l इसके अलावा कमिश्नर घाटों का निरीक्षण किया l देशों के दौरान प्रमुख रूप से अधिशासी अधिकारी विनय शुक्ला मारुति मिश्रा  बिठूर थाना अध्यक्ष अनुराग सिंह मौजूद थे l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।