मानव अधिकार की धज्जियां उड रही" वी एन पाल"
कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या पोर्टल एवं समाचार पत्र के लिए
कानपुर। मानवाधिकार दिवस की पूर्व सध्या पर बिठूर के मन्धना चौराहा किनारे एन एच आर की विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे को अध्यक्षता कर रहे वी एन पाल ने सरकार की धज्जियां उड़ाते हुए कहा जिस सरकार ने देश की जनता को राम राज आने का सपना दिखाया था आज जनता खुद को ठगा महसूस करती है कथित नेता और गुण्डा मे कोई फर्क नही रह गया है। कब किसकी पैत्रिक सम्पत्ति लुट जाए कानून अब मजाक बन गया है। खास कर किसानो का बुरा हाल है । एन एच आर के चेयरमैन उस्मान अली ने कहा इस सरकार मे जनता ही क्या सरकारी कर्मचारी भी सुरक्षित नही 160 टेक्स लगा दिए गए है नाम दे दिया सीएसटी बस लूट का साम्राज्य बन चला है।नेता और गुण्डा मे कोई फर्क नही रह गया है बस लूट सके सो लूट जनता हर जगह उत्पीडन का शिकार हो रही है मानवाधिकार आयोग तक निष्क्रिय हो गया है। अर्पित सिंह के अलावा सैकड़ो प्रान्त लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें