सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने गए आप नेता धर्मबीर भड़ाना को पुलिस ने रोका।

सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने गए आप नेता धर्मबीर भड़ाना को पुलिस ने रोका।


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट 

फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी के बडख़ल विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने जब मंगलवार को बड़खल विधान सभा क्षेत्र के गांव बडख़ल स्थित सरकारी स्कूल का दौरा करने गए तो उनको भारी पुलिस बल का सामना करना पड़ाऔरउनको स्कूल के अंदर प्रवेश करने से रोक दिया गया। इस पर आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने भाजपा सरकार पर निरंकुश एवं अफसरशाही के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा हरियाणा के स्कूलों की दुर्दशा दिखाने का जो अभियान चलाया गया था, उससे भाजपा सरकार पूरी तरह घबरा गई है। तभी स्थानीय विधायक की शह पर भारी पुलिस प्रशासन आ धमका, ताकि स्कूलों की दुर्दशा न दिखा पाएं। भड़ाना ने कहा कि हम यहां के स्थानीय निवासी हैं और हमारे बच्चे इन स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करते हैं, तो क्या अभिभावकों को इतना भी हक नहीं कि वो यह देख सकें कि जिस स्कूल में उनके बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनकी हालत कैसी है। आप ने कहा कि उनके द्वारा चलाए गए अभियान से सरकार नंगीहो गई है, वो स्कूलों में बेहतरीन सुविधा देने की बजाय हमको रोकने पर अपना ध्यान लगा रही है।इस अवसर  पर स्थानीय लोगों ने आप नेता को बताया कि न तो यहां पर ठंड में बच्चों के लिए बैठने की कोई व्यवस्था हैऔर न ही शुद्ध पीने के पानी की। पीने के पानी की टंकी एवं शौचालय जर्जर अवस्था में हैं। स्कूल के कमरों की हालात दयनीय है, जिनमें जोखिम लेकर बच्चे शिक्षा ग्रहण करतेहैं। इसलिए स्कूल की प्रिंसीपल नहीं चाहती की उनके स्कूल की दयनीय हालत सुर्खियों में आए और उन्होंने भारी पुलिस बल बुला लिया।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बरसात के समय में स्कूल में घुटनों तक पानी भर जाता है और स्कूल में अंदर जाने तक का रास्ता नहीं रहता, जिसके चलते बच्चों की छुट्टी करनी पड़ती है। ऐसे हालातों में आप किस तरह बच्चों को शिक्षित कर पाएंगे | आप नेता धर्मबीर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को न्यौता दिया कि वो दिल्ली के स्कूलों का दौरा करके देखें उनको कोई नहीं रोकेगा। जमीन-आसमान का फर्क आप स्वयं ही महसूस कर लेंगे। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश में आती है तो दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में लोगों को बिजली हाफ और पानी माफ दिया जाएगा।शिक्षा एवं स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और आमजन एवं गरीबों की पूरी सुनवाई होगी। इस मौके पर उनके साथ युवा नेता सागर दुआ,उपाध्यक्ष राजूद्दीन,मंडल अध्यक्ष नईमुद्दीन,मनोज, शमशाद,युवा नेता प्रवीण पंडित, फजर खां,पूरणलाल,सतपाल, अनीस खान,तैयब,मंडल अध्यक्ष चमन मलिक,प्रवक्ता समीपक चित्रा आदि लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।