सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूर्व प्रधानमंत्री चौ चरण सिंह की 116वी जयंती जोरदार ढग से मनाई

पूर्व प्रधानमंत्री चौ चरण सिंह की 116वी जयंती जोरदार ढग से मनाई  


सूर्या न्यूज के लिए कानपुर से मधुकर मोघे


कानपुर ।नगर मे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की 116वी जयनती समाजवादी पार्टी ग्रामीण और नगर कार्यालय में चै0 साहब के चित्र पर माल्यार्पणकर तथा अपने श्रृद्धासुमन अर्पित कर मनायी गयी। सपा ग्रामीण में ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि चै0 साबह किसानो, मजलूमो और गरीबों के मसीहा थे और हमेशा उनकी उन्नति के लिए संघर्ष करते रहे। कहा कि बिना चै0 साहब की नीतियों को लागू किये देश को तरक्की के रास्ते पर आगे नही ले जाया जा सकता। कहा उन्होने अपना जीवन किसानो को उनके अधिकार दिलाने में न्योछावर कर दिया। कहा देश की समृद्धि तभी संभव है जब किसान खुशहाल होगा और चै0 साहब यह बात अच्छी तरह जानते थे। इस अवसर पर जितेन्द्र कटियार, अहिबरन सिंह, सुनील यादव सुरेश गुप्ता, मुमताज अहमद, धमेन्द्र यादव, कपिल सोनकर, सुनील यादव, अलोक सिह, ब्रम्हदत आदि उपस्थित रहे।इसी प्रकार सपा नगर में अध्यक्ष मोईन खान ने अपने सम्बोधन में कहा कि चैधरी साहब एक बहुत हजी ईमानदार व्यक्ति थे और हमेशा देश के हित में ही उन्होने काम किया। उन्होने कहा आज केंद्र की जापा सरकार किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। कहा भाजपा ने किसानों के कर्ज माफी के नाम पर उनके साथ गंदा मजाक किया है। कहा किसान देश का अन्नदाता होता है लेकिन भाजपा सरकार में आज किसान ही परेशान है, आत्महत्या करने को मजबूर है। चै0 साहब ने किसानो के लिए जीवन समर्पण किया था और इसी लिए आज वह किसानो के मसीहा के रूप में जाने जाते है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष मोइन खान, वरूण मिश्रा, संजय ंिसह, मिंटू यादव, महिला अध्यक्ष दीपा यादव,  अरविंद याद, विरेन्द्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...