सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का बोलबाला, दलालों की हो रही बल्ले-बल्ले

जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का बोलबाला, दलालों की हो रही बल्ले-बल्ले  


रिपोर्ट-सुल्तान आब्दी
गंदे और फटे बिस्तरों पर सोने को मजबूर हैं जिला अस्पताल के मरीज
झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मंशा है कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाये। साथ ही उनको हर सरकारी सुविधा मुहैया कराई जाये लेकिन झांसी के जिला अस्पताल में उनके मंसूबों पर पानी फेरा जा रहा है न तो मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है न ही उनके सोने के लिए साफ-सुथरे बिस्तरों का इंतजाम किया जा रहा है। इसकी शिकायत अस्पताल में भर्ती मरीजों ने जिले के आला अधिकारियों से की लेकिन समस्या जस की तस है। गौरतलब है कि जिला अस्पताल में लगभग दो माह पूर्व लाखों रूपये कीमत के गद्दे वार्ड में बिछाने के लिए आये थे लेकिन वह गद्दे कहा गये ये बताने को कोई तैयार नही है। मरीज गंदे और फटे बिस्तरों पर सोने को मजबूर है। जिला अस्पताल में हो रही इन हरकतों को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रही है योगी सरकार को बदनाम करने की शाजिस स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। अगर समय रहते जिला अस्पताल कि ओर प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नही देते है आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को  गर्त में ले जाने का जिम्मेदार यही जिला अस्पताल होगा। वैसे भी इस विभाग में एक लम्बे समय से कभी कंबल कभी गद्दे कभी चादर तकिया एवं मरीजों के मिलने वाले भोजन को लेकर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे है अगर कहीं जनपद के आला अधिकारी इसकी गोपनीय जांच करालें तो न जाने कितने भ्रष्टाचार  की परते खुद ब खुद खुल जायेगी।
सूत्रों के कथन अनुसार इस जिला अस्पताल के वर्तमान व पूर्व ठेकेदारों ने पूर्ण रूप से अपना शिकंजा कस रखा है जिसके कारण रोगियों को प्रदेश सरकार के मुखिया द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है अब देखना यह है कि क्या प्रदेश सरकार इस जिला अस्पताल की ओर अपना घ्यान आकर्शित करती है या नही या फिर यह भ्रष्टाचारी प्रदेश सरकार की योजनाओं में भ्रष्टाचार करते रहेगे यह चर्चा का विषय बना हुआ है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...