सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

खुश खबरी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खबर का असर राधा-श्याम कुंड के घाटों पर लगेंगी जालियां सूरज जनहित एसोसिएशन टीम,मथुरा

खबर का असर राधा-श्याम कुंड के घाटों पर लगेंगी जालियां। सूरज जनहित एसोसिएशन टीम,मथुरा रिपोर्ट :-सुनील पांचाल /गंगाराम पांचाल  राधकुण्ड के चारोओर निम्नलिखित कदम उठाए गए। राधाकुंड के चहुंओर घाटों पर जालियां लगाकर बेरिकेडिंग की जाएगी। कुंड में दीवारों से कूदकर स्नान करने पर रोक लगेगी। राधा-श्यामकुंड के चहुओर घाटों के अंदर तीन से चार फिट गहरे पानी में लोहे की जालियां लगाकर बेरिकेडिंग की जानी है।   जिलाधिकारी ने राधा-श्यामकुंड की रिपोर्ट मांगी है। सूरज जनहित एसोसिएशन के पत्रकारो  ने मार्च से अगस्त तक राधा-श्यामकुंड के गहरे पानी में डूबने हुई चार लोगों के मौत की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी, जिसका संज्ञान डीएम ने लिया। उन्होंने राधा-श्यामकुंड पर मानसी गंगा की तरह घाटों के अंदर लोह की जालियां लगा कर बेरिकेडिंग कराने को थाना प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है। गोवर्धन थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने राधा-श्यामकुंड की रिपोर्ट बनाई। चेयरमैन टिमटू के सहयोग से चौकी प्रभारी ने राधा-श्यामकुंड की लंबाई-चौड़ाई नाप कर रिपोर्ट तैयार की है। राधा-श्यामकुंड की रिपोर्ट ...

निवर्तमान बगहा 2 बीडीओ को प्रखण्ड कर्मियों ने एक सादे समारोह में भावभीनी विदाई दी।

बगहा: - निवर्तमान बगहा 2 बीडीओ को प्रखण्ड कर्मियों ने एक सादे समारोह में भावभीनी विदाई दी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा(25जून2018):-बगहा दो प्रखंड के सभागार भवन में निवर्तमान बीडीओ अशोक कुमार को प्रखण्ड कर्मियों ने एक सादे समारोह में भावभीनी विदाई दी। विदाई सामारोह में निवर्तमान बीडीओ को प्रखण्ड कर्मियों ने  माल्यार्पण कर किताब भेंट कर सम्मानित किया गया।उपहार  भी दिया गया।विदाई समारोह में सीओ श्री उरांव  ने कहा कि इसके साथ काम करते हुए जो समय बिता और इनके काम करने के तौर तरीके से बहुत कुछ सीखने को मिला।बीईओ सुभाष बैठा  ने अशोक कुमार  के समय किए कार्यों की सहराहना करते हुए  उनके उज्ज्वल भविष्य  की कामना किया।वही वर्तमान बगहा 2 बीडीओ प्रणव  कुमार गिरी ने  कहा कि निवर्तमान बीडीओ अशोक कुमार द्वारा चलाये गए योजनाओं को पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही  उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। मौके पर  मनरेगा कर्मी, अंचल कर्मी,आईसीडीएस, पीडीएस के कर्मी व अधिकारियों सहित पंचायत के मुखिया व अन्य लोग उपस्थित रहे।

विद्यायक ने फीता काटकर किया विद्यालय का शुभारंभ

रिपोर्ट-धर्मेंद्र कुशवाहा सफीपुर विद्यायक ने फीता काटकर किया विद्यालय का  शुभारंभ   सफीपुर /उन्नाव क्षेत्रीय विधायक बम्बालाल दिवाकर ने सफीपुर ग्रामीण के मजरे जगदीश खेड़ा में एक इंग्लिश मीडियम विद्यालय का फीता काट कर शुभारंभ किया।  उद्घाटन अवसर पर विद्यायक  कहा कि गांव में अंग्रेजी माध्यम  विद्यालय होंने से ग्रामीण परिवेश के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ने के लिये शहर और कस्बो को नहीं जाना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण ठोस कदम उठाये है। विकास के लिए शिक्षा बहुत जरुरी।प्राथमिक शिक्षा से ही अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होने से उच्चशिक्षा में बच्चो को सहूलियत मिलेगी।उन्होंने विद्यालय प्रबंध तंत्र से आह्वाहन किया कि बच्चो को अंग्रेजी के ज्ञान के साथ संस्कारित शिक्षा दी जाय। यही नौनिहाल आगे चलकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।वैज्ञानिक ,डॉक्टर व् इंजीनियर बनकर देश को आगे ले जाने का काम करेंगे। इस मौके पर प्रबंधक विनोद कुमार,आनंद गौड़,राजू चौहान,रिंकू विमल,दीपक विमल,अमित कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

सूरज जनहित एसोसिएशन का जलवा

जितेन्द्र कुमार पांचाल की रिपोर्ट। अब सहार में हर खम्भे पर लाइट मथुरा: सूरज जनहित एसोसिएशन (पंजी0) के पदाधिकारियों की मेहनत का असर जनपद मथुरा मेंअब हर खंभे पर लाइट। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मथुरा जनपद के सहार गांव में सभी रास्तों के पास हर खम्बे पर लाईट लगी है  सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन रास्तों के पास से साफ सफाई भी होने लगी है । क्योंकि कुछ दिन पहले सूरज जनहित एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने गांव सहार में बिजली और सड़कों की साफ सफाई का मुद्दा उठाया था । इसका नतीजा ये हुआ कि जनपद मथुरा के  गांव सहार में साफ सफाई पर भी जोर दिया साथ ही बिजली का काम भी जोरों से चलने लगा है। ग्राम पंचायत  और कुछ प्रशासनिक अधिकारियों से  मिलकर  बिजली लगवाई जा रही है। जिससे गांव के लोग  जागरूक लोगो और सूरज जनहित एसोसिएशन को देखकर   अपने आप को लोकतंत्र की एक मजबूत कड़ी मनाने लगे है । साथ ही ग्रामवासियों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढता जा रहा। जो  लोक तन्त्र को बड़ी जीत संकेत दे रहा है। सूरज जनहित एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज कुमार न...