सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जाति धर्म के आधार पर बाँट कर बच्चों शिक्षा देना दुर्भाग्यपूर्ण एवं असंवैधानिक, कार्रवाई होनी चाहिए: सुनिल कुमार 'राउत'

बगहा:- *जाति धर्म के आधार पर बाँट कर बच्चों शिक्षा देना दुर्भाग्यपूर्ण एवं असंवैधानिक, कार्रवाई होनी चाहिए: सुनिल कुमार 'राउत'*  


बगहा दिवाकर कुमार

बगहा प.च:- राज्य के हाजीपुर जिला अंतर्गत जी ए उच्च माध्यमिक (+2) विद्यालय, लालगंज में प्रथम दृष्टया लोकतांत्रिक, संवैधानिक मूल्यों एवं नियमों के विरुद्घ 'जाति धर्म के आधार पर बच्चों को बाँट कर पढ़ाई' का मामला (समाचार पत्र प्रभात खबर में छपी खबर के आधार पर) संज्ञान में आया है जो कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा दुर्भाग्यपूर्ण एवं असंवैधानिक व्यवस्था है। बच्चों को इस प्रकार से अलग बाँट कर शिक्षण कार्य करना चिंताजनक एवं शर्मनाक है। सरकार द्वारा देय विभिन्न योजनाओं को छात्रों तक पहुँच बनाने हेतू विद्यार्थियों की पहचान व सहूलियत के लिए उनके नाम के सामने जाति/धर्म इंगित करना कुछ हद तक/एक सीमा तक तो समझ में आता है लेकिन जाति/ धर्म के आधार पर विद्यालय में पढ़ाई, दलित/अल्पसंख्यक छात्रों का दूसरे जाति की कक्षा में नहीं जाने देने की व्यवस्था, उनके बैठने की अलग अलग व्यवस्था करना समतामूलक समाज में समावेशी शिक्षा एवं संवैधानिक नियमों का सरासर उलंघन है।
सम्बंधित विद्यालय प्रबंधन द्वारा 4 वर्षो से ये व्यवस्था कर रखना प्रथम दृष्टया विद्यालय प्रबंधन के जातिगत अस्पृश्यता, अलगाववाद वाली सोंच, कुत्सित मानसिकता के साथ संवैधानिक नियम के उलंघन को दर्शाता है जो चिंताजनक है।
बिहार राज्य अनुo जाति जनजाति कर्मचारी संघ, बगहा, पश्चिम चम्पारण के मीडिया प्रभारी सह महादलित परिसंघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार 'राउत' ने इस व्यवस्था पर खेद जताते हुए सोशल मीडिया के मध्याम से विभाग के सम्बंधित पदाधिकारी एवं स्थानीय अनुमंडल तथा जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि सम्बंधित विद्यालय प्रबंधन के इस व्यवस्था पर संज्ञान लेते हुए मामले की जाँच कर उचित कार्रवाई करते हुए समान शिक्षण व्यवस्था लागू कराई जाय एवं तत्कालीन विद्यालय शिक्षा समिति, प्रबंधन को बर्खास्त कर नए सिरे से संवैधानिक कमिटी के चयन हेतू निर्देशित किया जाय ताकि विद्यालय में लोकतांत्रिक मूल्यों के तहत सभी बच्चों को एक साथ, एक समान शिक्षण की व्यवस्था हो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...