सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जब लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

देश धर्म का नाता है - गाय हमारी माता है।"

" देश धर्म का नाता है - गाय हमारी माता है।"  मां तो एक ही होती है या राज्यों और वोटों के हिसाब से बदलती है? कुछ राज्यों में गौमांस पर पूर्ण प्रतिबंध का वादा कर वोट मांगे जाते हैं। कुछ राज्यों में गौमांस सस्ता और सुलभ करने के वादे के साथ वोट मांगे जाते हैं। यह वैध और अवैध स्लोटर हाउस क्या होते हैं? कट तो दोनों ही जगह गौवंश ही रहा है। बंद करो सबको। कभी देखा इन गौरक्षकों - गौ सैवकों, बड़े नेताओं और लेखकों को बड़े स्लाटर हाउस को बंद कराने और गौवंश के मांस का निर्यात बंद करने के लिये आंदोलन करते और आवाज़ उठाते हुऐ ? संसद में विरोध करते हुऐ? अब तो अतिवादी हिन्दू संगठनों के नेता और कार्यकर्ता ही गौवंश को क़साईयों के हवाले करने लेजाते हुऐ पकड़े जारहे हैं। बड़ी मज़ेदार तस्वीर है, भूखी गायें भाजपा का ही चूनावी पोस्टर खा रही हैं। आज के ही अख़बार में प्रकाशित हुई है। पूरे हिन्दुस्तान में एक वक़्त में ऐसी हज़ारो जगह मिल जायेंगी, जहां भूखी गायें काग़ज़, पन्नी, सड़े गंदे कपड़े, फल, सब्ज़ी यहां तक कि गंदगी खाती मिल जायेंगी। सब्ज़ी, फल, किराना सामान के दुकानदार भूखी गायों लोहे लगे डंडे ...

माननीय मूलायम सिंह जी को 80 वें जन्म दिन पर हार्दिक शुभकामनाएं।

माननीय मूलायम सिंह जी को 80 वें जन्म दिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धान्तों में अटूट आस्था रखने वाले माननीय मुलायम सिंह यादव जी का भारतीय भाषाओं, भारतीय संस्कृति और शोषित पीड़ित वर्गों के हितों के लिए उनका अनवरत संघर्ष जारी है। समाजवाद के फ़्राँसीसी पुरोधा 'कॉम डी सिमॉन' की अभिजात्यवर्गीय पृष्ठभूमि के विपरीत उनका भारतीय संस्करण माननीय मुलायम सिंह केंद्रीय भारत के कभी निपट गाँव रहे सैंफई के अखाड़े में तैयार हुआ है। वहाँ उन्होंने पहलवानी के साथ ही राजनीति के पैंतरे भी सीखे। राजनीति और धर्म के घाल मेल के सख़्त विरोधी, स्पष्टवादिता के मुखर समर्थक मुलायम सिंह यादव ग्यारहवीं, बारहवीं, तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये हैं। अपने कार्यकर्ताओं को सदैव सम्मान देने वाले सच के पैरोकार, कथनी करनी में समानता, वादे के पक्के ज़मीनी नेता मा. मुलायम सिंह के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की हम कामना करते हैं। युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धान्तों का दृढ़ता से पालन करना चाहिए, ...

छात्राओं ने एसएसबी जवानों को राखी बांधी।

बगहा:- छात्राओं ने एसएसबी जवानों को राखी बांधी।       बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा(26अगस्त2018):- बगहा दो प्रखण्ड के मंगलपुर औसानी स्थित 21वीं वाहिनीं एसएसबी कैम्प परिसर में कोचिंग की छात्राओं ने रविवार को एसएसबी कैम्प पहुंचकर जवानों को राखी बांधी।साथ ही कोचिंग के छात्राओं के साथ 21वीं वाहिनीं एसएसबी के जवानों ने  रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण सरक्षंण का संकल्प लिया गया।  इस मौके पर कार्यवाहक कमांडेंट लालाराम महेला ने बहनों का स्वागत करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में लगे जवान भाई-बहन के प्यार के पर्व रक्षाबंधन से हमेशा दूर रहते हैं। ऐसे में जवान क्षेत्रीय बहनों से राखी बंधवाकर उनकी सुरक्षा व  पर्यावरण सरक्षंण का संकल्प लिया गया।और आगे कहा कि सुरक्षा में लगे जवान घर नहीं जा पाते हैं। रविवार को एसएसबी कैम्प स्थित गुरुकुल कोचिंग सेंटर की छात्राओं ने एसएसबी  21वीं बटालियन के जवानों को राखी बांधी।और साथ ही उप कमांडेंट नागमणि सिंह ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। आगे बताया कि बहनों ने राखी बांधकर अपनत्व का संदेश दिया है...

9वी वाहिनी एनडीआरएफ टीम के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

भितहा:- 9वी वाहिनी एनडीआरएफ टीम के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।   संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा/भितहा(28जून2018):-बगहा पुलिस जिला के अंतर्गत भितहा प्रखंड में 9वी वाहिनी एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर राजकुमार मीना के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया।जिसमे एनडीआरएफ इंस्पेक्टर राजकुमार मीना ने बताया की सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को प्री हॉस्पिटल टीर्टमेंट देकर बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है जैसे कि घायल व्यक्ति के खून को रोकना, अगर हड्डी टूटी हो तो स्पलिंट बांधकर जो आप दैनिक जीवन मे उपयोग होने वाली वस्तुओं से बना सकते हो जैसे गमछा,रुमाल,पुस्तक,लकड़ी आदि से साथ ही साथ सर्प दंश के बारे में भी विस्तार से बताया गया तथा यह भी बताया की सर्प दंश के रोगी को ओझा के पास न ले जाए बल्कि उसको हॉस्पिटल ले कर जाए।उसके बाद ह्दयाघात के बारे में भी बताया गया कि किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आता है तो घबराये नही बल्कि CPR दे,अगर CPR 4 से 6 मिनट में सही तरीके से दे दिया जाए तो आप उस व्यक्ति के जीवन को बचा सकते है।मौके  पर अंचल अधिकारी ब्लॉक स्टॉफ, हॉस्पिटल स्टॉफ, पुलिस स्टॉफ तथा जन प्रतिनिध...